Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कोरबा में फ्लाई ऐश का जहर फैला रहा एसईसीएल, सरकार की चुप्पी पर जयसिंह अग्रवाल का तीखा हमला

    April 17, 2026

    Korba: एडवांस्ड डायग्नोस्टिक सेंटर में 18 अप्रैल को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, न्यूरो-साइकेट्रिक व त्वचा रोग विशेषज्ञ देंगे सेवाएं

    April 17, 2026

    Ashoknagar: तीन हिन्दू नाबालिग लड़कियों का ब्रेनवाश, फिर निकाह के बाद रेप…तीनों बुर्का पहन अपने घर पहुंची तो खुला राज

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 17
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पिता ने सौतेली बेटी को उतारा मौत के घाट, सास से पत्नी बनी जुबेदा बोली- एनकाउंटर कर दो
    Featured

    पिता ने सौतेली बेटी को उतारा मौत के घाट, सास से पत्नी बनी जुबेदा बोली- एनकाउंटर कर दो

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20251025 080936
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    बाराबंकी/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति ने अपनी सौतेली बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी. मामला सामने आने के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.

    मृतका की पहचान जोया के नाम से हुई है. उसकी उम्र 16 साल बताई जा रही है. मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पिता द्वारा बेटी के साथ की गई इस दरिंदगी भरी घटना को जिसने भी सुना हर कोई हैरान है.

    पहली को तलाक देकर दूसरी शादी, दूसरी पत्नी को तलाक देकर उसकी मां से की शादी

    मामला जिले के देवा कस्बे के जमाल कमाल तकिया मोहल्ले का है, जहां बृहस्पतिवार की रात हफीजुल्ला नाम के व्यक्ति ने अपनी ही सौतेली बेटी जोया की गला रेतकर हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक आरोपी हफीजुल्ला का आपराधिक इतिहास है. हफीजुल्ला की पहली पत्नी से तलाक हो चुका था जिससे उसके पांच बच्चे हैं. इसके बाद उसने दूसरी शादी की, लेकिन करीब 15 साल पहले दूसरी पत्नी को भी तलाक दे दिया. दूसरी पत्नी से उसे एक बेटी हुई थी.

    तलाक के कुछ ही महीनों बाद उसने दूसरी पत्नी की मां यानी अपनी सास जुबेदा से शादी कर ली. जुबेदा के पहले पति रियाज से तीन बेटियां थीं जिनमें सबसे बड़ी बेटी खुद हफीजुल्ला की दूसरी पत्नी रह चुकी थी. इन्हीं में से दूसरी नंबर की बेटी जोया उसकी सौतेली बेटी थी, जिसकी उसने बेरहमी से हत्या कर दी.

    शक के चलते हत्या

    घटना के समय जुबेदा छत पर थी. नीचे आने पर उसने अपनी बेटी जोया को लहूलुहान हालत में मृत पाया. बेटी को मृत देखकर वो रो पड़ी. चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हुए और पुलिस को मामले की सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी हफीजुल्ला को गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के संबंध में देवा कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी के बताया कि लड़की का गला चाकू से काटा गया है. शरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी को अपनी सौतेली बेटी पर शक था.

    यह भी पढ़ें :  कोरबा में फ्लाई ऐश का जहर फैला रहा एसईसीएल, सरकार की चुप्पी पर जयसिंह अग्रवाल का तीखा हमला

    मां ने की एनकाउंटर की मांग

    घटना के बाद मृतका की मां जुबेदा ने भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि उसकी बेटी के कातिल को किसी कीमत पर माफ नहीं किया जाना चाहिए. उसने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हाथ जोड़कर हफीजुल्ला का तत्काल एनकाउंटर कराने की मांग की है. वहीं जुबेदा की बड़ी बेटी जिसे हफीजुल्ला ने तलाक दिया था, उसके पति ने आरोप लगाया कि हफीजुल्ला अपनी सौतेली बेटियों पर बुरी नजर रखता था. इसी के चलते उसने यह निर्मम हत्या की.

    यह भी पढ़ें:रेप के बाद सुसाइड करने वाली डॉक्टर के भाई का सनसनीखेज खुलासा, कहा- झूठी पीएम रिपोर्ट बनाने…

    यह भी पढ़ें:जीते जी पूछा नहीं…वृद्धाश्रम में हुई मौत तो शव लेने पहुंचा बेटा, अंतिम इच्छानुसार- छूने तक नहीं दिया, लेकिन पुलिस ने उन्हें दिया गार्ड ऑफ ऑनर, जानिए क्यों ?

    यह भी पढ़ें:पत्नी कर रही थी MBBS, पति डिलीवरी बॉय, एक ही फंदे पर लटके मिले दोनों; सुसाइड नोट ने खोला मौत का राज

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कोरबा में फ्लाई ऐश का जहर फैला रहा एसईसीएल, सरकार की चुप्पी पर जयसिंह अग्रवाल का तीखा हमला

    April 17, 2026

    Korba: एडवांस्ड डायग्नोस्टिक सेंटर में 18 अप्रैल को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, न्यूरो-साइकेट्रिक व त्वचा रोग विशेषज्ञ देंगे सेवाएं

    April 17, 2026

    Ashoknagar: तीन हिन्दू नाबालिग लड़कियों का ब्रेनवाश, फिर निकाह के बाद रेप…तीनों बुर्का पहन अपने घर पहुंची तो खुला राज

    April 17, 2026

    महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्‍यक्ष फुलोदेवी नेताम के निर्देश पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी वितरण में गड़बड़ी के विरोध में महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

    April 17, 2026

    कोरबा में आंगनबाड़ी निर्माण बना ‘मौत का ढांचा’! घटिया मटेरियल से बच्चों की ज़िंदगी पर सीधा खतरा

    April 17, 2026

    फल नहीं, जहर बिक रहा! केमिकल से पकाए जा रहे फलों पर सख्ती, FSSAI का बड़ा अलर्ट

    April 17, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026826 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026778 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026763 Views
    Don't Miss

    कोरबा में फ्लाई ऐश का जहर फैला रहा एसईसीएल, सरकार की चुप्पी पर जयसिंह अग्रवाल का तीखा हमला

    April 17, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा के मानिकपुर खदान क्षेत्र…

    Korba: एडवांस्ड डायग्नोस्टिक सेंटर में 18 अप्रैल को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, न्यूरो-साइकेट्रिक व त्वचा रोग विशेषज्ञ देंगे सेवाएं

    April 17, 2026

    Ashoknagar: तीन हिन्दू नाबालिग लड़कियों का ब्रेनवाश, फिर निकाह के बाद रेप…तीनों बुर्का पहन अपने घर पहुंची तो खुला राज

    April 17, 2026

    महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्‍यक्ष फुलोदेवी नेताम के निर्देश पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी वितरण में गड़बड़ी के विरोध में महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

    April 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.