Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 29 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 29, 2026

    इस छोटे से गांव में बनती है कैन्सर की चमत्कारी दवा, रोज़ाना देश-विदेश से आते हैं हज़ारों रोगी !

    November 29, 2026

    समाज के स्वास्थ्य की प्रथम कड़ी मितानिन दीदी – नरेंद्र देवांगन

    November 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 29
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पत्नी कर रही थी MBBS, पति डिलीवरी बॉय, एक ही फंदे पर लटके मिले दोनों; सुसाइड नोट ने खोला मौत का राज
    Featured

    पत्नी कर रही थी MBBS, पति डिलीवरी बॉय, एक ही फंदे पर लटके मिले दोनों; सुसाइड नोट ने खोला मौत का राज

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20251023 084556
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    बड़वानी/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा में पति-पत्नी ने एक ही फंदे से लटककर सुसाइड करने का मामला सामने आया है. यहां MBBS छात्रा और उसके पति ने आत्महत्या कर ली. वहीं उनके पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है.

    सुसाइड नोट में लिखा है कि पति अपनी पत्नी और सास के बदले हुए व्यवहार से परेशान था. जिससे आहत होकर दोनों के बीच मनमुटाव बढ़ गया था.

    संधवा शहर थाना प्रभारी बीएस बिसेन ने कहा कि दोपहर में सेंधवा ग्रामीण थाने के सामने स्थित एक मल्टी स्टोरी बिल्डिंग के कमरा नंबर 9 में किराए पर रहती थे. दोनों के शव किराए के कमरे में ही फांसी के फंदे पर लटके मिले. दोनों की चार साल पहले शादी हुई थी. मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी थी. मकान मालिक ने कहा कि कल रात से प्रताप का फोन बंद आ रहा था.

    MBBS में सिलेक्शन के बाद पत्नी का बदल गया स्वभाव

    थाना प्रभारी ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि प्रताप बर्डे डिलीवरी बॉय का काम करता था, इसके अलावा वो उसी बिल्डिंग में चौकीदारी भी करता था. वह बीएड की पढ़ाई भी कर रहा था. उसकी पत्नी रिंकी का इसी वर्ष गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज रीवा में एमबीबीएस में सिलेक्शन भी हो गया था.

    पुलिस को मृतक प्रताप की जेब से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें बताता है कि एमबीबीएस में चयन के बाद पत्नी रिंकी और उसकी सास का व्यवहार उसके प्रति पूरी तरह से बदल गया था. प्रताप ने लिखा कि उसने रिंकी की पढ़ाई में काफी मदद की थी. इससे वह हीन भावना में जीने लगा था.

    यह भी पढ़ें :  Korba: चंद्रनगर-जटराज के विस्थापितों ने एसईसीएल प्रबंधन पर लगाया बुनियादी सुविधाएं ना देने का आरोप, दंडवत प्रणाम करते हुए पहुँचे कलेक्ट्रेट, लगाई न्याय की गुहार

    एक ही रस्सी से कर लिया सुसाइड

    पुलिस का मानना है कि कल रात दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद गुस्से में दोनों ने एक ही रस्सी से फंदे बनाकर सुसाइड कर लिया. घटना के बाद प्रताप के परिजनों ने रिंकी के परिवार पर हत्या का आरोप लगाया, जिससे दोनों पक्ष में तनाव बढ़ गया है.

    एसडीओपी अजय वाघमारे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. मौके पर मौजूद डॉक्टर राजेश नरगावे ने वैज्ञानिक तरीके से दोनों परिवारों को समझाया कि यह आत्महत्या का ही मामला है. इसके बाद दोनों पक्ष पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए.

    Disclaimer: आत्महत्या किसी समस्या का हल नहीं है। अगर आपके मन में भी सुसाइड या खुद को चोट पहुंचाने जैसे ख्याल आ रहे हैं तो आप फौरन घर-परिवार, दोस्तों और साइकेट्रिस्ट की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा आप इन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके भी मदद मांग सकते हैं। आसरा (मुंबई) 022-27546669, सुमैत्री (दिल्ली) 011-23389090, रोशनी (हैदराबाद) 040-66202000, लाइफलाइन 033-64643267 (कोलकाता)। स्पंदन (मध्य प्रदेश) 9630899002, 7389366696, संजीवनी: 0761-2626622, TeleMANAS 1-8008914416/14416, जीवन आधार: 1800-233-1250. मानसिक तनाव होने पर काउंसलिंग के लिए हेल्पलाइन नंबर 14416 और 1800 8914416 पर संपर्क कर घर बैठे मदद पा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: BEL में ट्रेनी इंजीनियर के पदों पर निकली भर्ती, इन स्टेप्स से करें तुरंत अप्लाई,

    यह भी पढ़ें: सामाजिक बंधन तोड़कर पत्नी ने दिया पति की अर्थी को कंधा, ऐसा प्यार देख भर आईं गांववालों की आंखें

    यह भी पढ़ें: यूको बैंक में निकली भर्तियां, ग्रेजुएट तुरंत करें अप्लाई, आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2025

    यह भी पढ़ें :  Korba: शराब, सिगरेट और गांजा का सेवन करते हुए रील बनाना 9 वीं के छात्र-छात्राओं को पड़ा महंगा, शिक्षा विभाग ने टीसी जारी करने थमाया नोटिस
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    इस छोटे से गांव में बनती है कैन्सर की चमत्कारी दवा, रोज़ाना देश-विदेश से आते हैं हज़ारों रोगी !

    November 29, 2026

    समाज के स्वास्थ्य की प्रथम कड़ी मितानिन दीदी – नरेंद्र देवांगन

    November 29, 2026

    रायपुर में PM आवास योजना के तहत 1112 मकानों का होगा आवंटन, आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

    November 28, 2026

    Bilaspur: गौवंश और भैसों को बूचडखाना ले जाते ट्रक सहित 02 आरोपी गिरफतार

    November 28, 2026

    Bilaspur: सुने मकान में महिला को अकेली देखकर घर में घुसकर बुरी नीयत से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    November 28, 2026

    Raipur: मिनी सब जूनियर महान धनुर्धर गुरुगोविन्द जी राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 29 नवंबर को

    November 28, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,108 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,572 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,432 Views
    Don't Miss

    राशिफल 29 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 29, 2026

    आज का राशिफल : आज रविवार 29 नवंबर 2026 को मार्गशीर्ष कृष्ण षष्ठी है। चंद्रदेव…

    इस छोटे से गांव में बनती है कैन्सर की चमत्कारी दवा, रोज़ाना देश-विदेश से आते हैं हज़ारों रोगी !

    November 29, 2026

    समाज के स्वास्थ्य की प्रथम कड़ी मितानिन दीदी – नरेंद्र देवांगन

    November 29, 2026

    रायपुर में PM आवास योजना के तहत 1112 मकानों का होगा आवंटन, आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

    November 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.