Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कोरबा नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे का नया जनसंपर्क अभियान, शिकायत सुझाव के लिए जारी किया मोबइल नंबर

    June 6, 2026

    जिला दण्डाधिकारी ने सत्यम सोनी को एक वर्ष की अवधि के लिए किया जिला बदर

    June 6, 2026

    राशिफल 6 जून 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 6
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»दीवाली पर छाया अंधेरा, 200 रुपए की देसी जुगाड़ कार्बाइड गन ने छीन ली 200 आंखें
    Featured

    दीवाली पर छाया अंधेरा, 200 रुपए की देसी जुगाड़ कार्बाइड गन ने छीन ली 200 आंखें

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n686079626176119138765395908fb79891e5398ef55d2cacefd0c11eeb3bca80c1d70abe0674d16d3ce364
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: दीपावली की खुशियों के बीच इस बार कई घरों में सन्नाटा पसरा है। वजह है इंस्टाग्राम पर वायरल एक “फन ट्रेंड”, जो कई बच्चों का जीवन अंधेरे में ढकेल गया।

    देसी जुगाड़ से बनी कार्बाइड गन अब पूरे प्रदेश में कहर बरपा रही है। भोपाल, विदिशा, ग्वालियर और इंदौर में 200 से अधिक बच्चे घायल होकर अस्पताल पहुंच चुके हैं। कई की आंखों की रोशनी स्थायी रूप से जा चुकी है, कुछ के चेहरे झुलस गए।

    दीपावली से 15-20 दिन पहले जब देश पटाखा जलाने और उससे होने वाले प्रदूषण के नुकसान के बीच बहस में उलझा था, इंस्टाग्राम और यूट्यूब की रील में पीवीसी पाइप से बनी एक पटाखा गन को कूल अंदाज में प्रोत्साहित किया जा रहा था। कंटेंट बनाने वाले इसे ग्रीन पटाखा बता रहे थे। उसी बीच शहर के अलग-अलग हिस्सों में कुछ लोगों ने सड़क किनारे चादर बिछाकर इसकी दुकानें लगाईं। वे पानी से भरे पाइप में कार्बाइड डालते, पत्थर के टुकड़े डालते, हिलाते और पत्थर निकाल लेते। उसके बाद लाइटर का बटन दबाते उसमें धमाका होता।

    17 अक्टूबर के अंक में नवदुनिया ने “शहर में कार्बाइड पाइप गन का कारोबार, दिवाली से पहले खतरे की घंटी” शीर्षक से इस खतरे के बारे में चेतावनी प्रकाशित की थी। प्रशासन ने अगले दिन कुछ पटाखा विक्रेताओं पर कार्रवाई कर उसे जब्त किया था, लेकिन इसे किसी ने प्रतिबंधित नहीं किया। परिणाम दिवाली की रात मासूमों को भुगतने पड़े। अकेले भोपाल में 124 लोगों की आंखों को इस धमाके से नुकसान पहुंचा है। इसमें से सेवा सदन अस्पताल में 41 मामले आए, हमीदिया अस्पताल में 36, बीएमएचआरसी में 21, एम्स में 13, जवाहर लाल नेहरू गैस राहत अस्पताल में आठ और जेपी अस्पताल में पांच मामले पहुंचे। इन सभी की आखें 30 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक खराब हो गई हैं। छह लोगों की हालत ऐसी है कि अब प्रत्यारोपण की जरूरत पड़ेगी। भोपाल से लगे विदिशा में 25 लोगों की आंखों को नुकसान पहुंचा है, जिनमें से पांच की रोशनी जाने की आशंका है। ग्वालियर संभाग में 10 और इंदौर में छह लोगों की आंखों को चोट लगने के मामले आए हैं।

    यह भी पढ़ें :  ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर फिल्म देखने पहुंची बीमार लड़की, ‘कृष्णावतारम’ से जुड़ी भावुक कहानियों ने छुआ दिल

    आंखों में इतनी चोट की डाक्टर हैरान

    भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग में डॉ. कविता कुमार, डॉ. सूरज कुबरे और डॉ. आदित्य दुबे की टीम ने आरिश (13) और प्रशांत (26) की सर्जरी की। कार्बाइड पटाखे से इनकी आंखे इस तरह झुलस गई थीं कि डाक्टर भी हैरान थे। डाक्टरों ने एम्नियोटिक झिल्ली प्रत्यारोपण और सेलेक्टिव लिम्बल स्टेम सेल ट्रांसप्लांट कर आंखों की रोशनी बचाने की कोशिश की है। इंदौर में एक 12 वर्षीय बालक की आंखों को बचाने के लिए तुरंत सर्जरी की जरूरत पड़ी।

    पीड़ित परिवार ने बताया कैसे हुई दुर्घटना

    बच्चों की जिद पर सोमवार को ही कार्बाइड गन खरीदकर लाया था। शाम के समय नौ साल का बेटा गन चला रहा था। एक दो धमाके के बाद गन चली नहीं तो वह गन के पाइप में कैल्शियम कार्बाइड का टुकड़ा और पानी डालने के बाद उसे हिलाने लगा। इसी दौरान धमाका हो गया। बच्चा असावधान था, गन का मुंह उसी की तरफ घूम गया। धमाके के साथ निकले कैल्शियम कार्बाइड के कुछ टुकड़े उसकी दाहिनी आंख में घुस गए। तत्काल उसे डाक्टर के पास ले गए। उपचार के 24 घंटे बाद उसने आंख खोली है। अब भी सूजन बनी हुई है।

    जानवर भगानें लिए बनाया था जुगाड़, ट्रेंड बन गया

    बताया जा रहा है कि इस जुगाड़ू पटाखा गन को महाराष्ट्र के किसानों ने जानवरों-चिड़ियों को खेत से भगाने के लिए बनाया था। विदिशा में पकड़े गए गन विक्रेताओं में से विनोद मोहरे के रिश्तेदार अजय पवार ने बताया कि विनोद मूलतः पत्थरों की जुड़ाई का काम करता है। पिछले नौ वर्षों से वह दिवाली में इस तरह की गन बनाकर बेचता है। इस बार वह छह साथियों के साथ आया था। पीवीसी के पाइप यहीं खरीदे, लेकिन कैल्शियम कार्बाइड वे लोग महाराष्ट्र से ही लेकर आए थे। इस बार इसकी बिक्री भी पिछले वर्षों की अपेक्षा अधिक हुई। इसे बनाने में 50 रुपये का खर्च था और 150 से 200 रुपये में बिका।

    यह भी पढ़ें :  'तीसरी बेगम’ में दिखा महिला शक्ति का असरदार चेहरा”.....के सी बोकाडिया की ‘तीसरी बेगम’: रिश्तों, धोखे और आत्मसम्मान की दमदार दास्तान”

    हादसों के बाद विदिशा में कार्रवाई

    हादसों के बाद विदिशा के सिटी कोतवाली और सिविल लाइंस थाने में विस्फोटक अधिनियम की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया कर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। पुलिस ने विनोद मोहिते, हरि सिंह चौहान, अरुण चौहान, दिनेश चौहान, गजानन चौहान, अजय पवार और नीतेश चौहान नाम के विक्रेताओं को गिरफ्तार किया है। ये सभी लोग महाराष्ट्र के बुलढ़ाना जिला स्थित दधम गांव के निवासी हैं। उनके पास से 228 प्लास्टिक गन और करीब चार किलोग्राम कैल्शियम कार्बाइड बरामद किया है। इनका कहना है कि शहर में कार्बाइड पाइप गन के बेचे जाने की जानकारी मिलते ही सभी एसडीएम को निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। गोविंदपुरा क्षेत्र में प्रशासन, पुलिस संयुक्त टीम ने गन जब्त भी किया। इसको लेकर जांच करवाई जा रही है आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें: पत्नी कर रही थी MBBS, पति डिलीवरी बॉय, एक ही फंदे पर लटके मिले दोनों; सुसाइड नोट ने खोला मौत का राज

    यह भी पढ़ें: यूको बैंक में निकली भर्तियां, ग्रेजुएट तुरंत करें अप्लाई, आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2025

    यह भी पढ़ें: दिवाली पर बदमाशों ने खेला खूनी खेल, एक युवक के सीने पर उतार दी चार गोलियां, रूह कंपा देगा VIDEO

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कोरबा नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे का नया जनसंपर्क अभियान, शिकायत सुझाव के लिए जारी किया मोबइल नंबर

    June 6, 2026

    जिला दण्डाधिकारी ने सत्यम सोनी को एक वर्ष की अवधि के लिए किया जिला बदर

    June 6, 2026

    राशिफल 6 जून 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 6, 2026

    अंग्रेज़ी उपन्यास ‘द हिडन वर्ल्ड’ की 12 वर्षीय लेखिका एवं छात्रा हेत्वी सोमपुरा को गुरुदत्त मठ द्वारा किया गया सम्मानित

    June 6, 2026

    मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर, विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान शुरू

    June 6, 2026

    Lucknow: शादी के नाम पर डेढ़ लाख में 12-16 साल की लड़कियों का सौदा, गिरोह का भंडाफोड़ होते ही 4 तस्कर गिरफ्तार

    June 5, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,598 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,053 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026900 Views
    Don't Miss

    कोरबा नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे का नया जनसंपर्क अभियान, शिकायत सुझाव के लिए जारी किया मोबइल नंबर

    June 6, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा नगर निगम ने आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के…

    जिला दण्डाधिकारी ने सत्यम सोनी को एक वर्ष की अवधि के लिए किया जिला बदर

    June 6, 2026

    राशिफल 6 जून 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 6, 2026

    अंग्रेज़ी उपन्यास ‘द हिडन वर्ल्ड’ की 12 वर्षीय लेखिका एवं छात्रा हेत्वी सोमपुरा को गुरुदत्त मठ द्वारा किया गया सम्मानित

    June 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.