Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Meerut: होटल में नाबालिग हिन्दू किशोरी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया फरदीन, मोबाइल से मिले 18 अश्लील वीडियो, हिन्दू संगठनों के हंगामे के बाद दुष्कर्म का केस दर्ज

    August 18, 2026

    सावन के तीसरे सोमवार को गंगा स्नान के दौरान 3 युवक बहे, 2 की मौत

    August 18, 2026

    भगवान शिव के इन 6 मंदिरों का रहस्य आज भी कायम ! कहीं बिजली गिरती है तो कहीं अपने आप बदलता है रंग…इनके आगे विज्ञान भी है नतमस्तक

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»सक्सेस स्टोरी: पिता ने दूसरों के खेतों में की मजदूरी, मां ने बेचे गहने, बेटा बन गया IAS अफसर
    Featured

    सक्सेस स्टोरी: पिता ने दूसरों के खेतों में की मजदूरी, मां ने बेचे गहने, बेटा बन गया IAS अफसर

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Pawan Kumar IAS Success Story 2025 10 2a3e025d67e05c7c0bccbd2f0d1c2539
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    यूपी के पवन कुमार ने छप्पर वाले कच्चे घर और घोर गरीबी में पढ़ाई की. पिता किसान और मनरेगा मजदूर थे. मां ने पवन की पढ़ाई-लिखाई के लिए गहने बेच दिए. परिवार के त्याग और सेल्फ-स्टडी के दम पर पवन कुमार ने UPSC 2023 में AIR 239 हासिल की.

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के छोटे से गांव रघुनाथपुर में मिट्टी के कच्चे मकान और तिरपाल से ढकी छप्पर की एक छत दिखाई देती है. आईएएस पवन कुमार का जन्म वहीं हुआ था. उनके घर की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर थी. पवन कुमार के पिता मुकेश कुमार मामूली किसान और मनरेगा मजदूर थे. परिवार के पास आय का कोई स्थिर स्रोत नहीं था. अक्सर दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करना भी मुश्किल हो जाता था.

    आईएएस पवन कुमार की कहानी लाखों युवाओं को दे सकती है प्रेरणा 

    पवन ने बचपन से ही गरीबी की कड़वी सच्चाई को देखा और महसूस किया. बरसात के मौसम में जब छप्पर से पानी टपकता था तो उनका पूरा परिवार रात-रात भर जागकर घर का सामान बचाने की जद्दोजहद करता था. न घर में बिजली का पक्का इंतजाम था, न पढ़ाई के लिए पर्याप्त रोशनी. ऐसे में आईएएस अधिकारी बनने का लक्ष्य किसी सपने से कम नहीं था. हालांकि पवन कुमार ने उसी अंधेरे में हौसले का दीया जलाया. उन्होंने ठान लिया था कि वह शिक्षा के माध्यम से ही परिवार की गरीबी को हमेशा के लिए दूर कर देंगे.

    गरीबी को दी चुनौती

    गांव में बिजली कटौती आम बात है. लेकिन ऐसे मौके पर भी पवन कुमार कभी हताश नहीं हुए. लाइट जाने पर वह मिट्टी के दीये की मंद रोशनी में घंटों पढ़ाई किया करते थे. यह संघर्ष केवल एक छात्र का नहीं था, बल्कि उसके पूरे परिवार का था. पवन कुमार और उनके परिवार ने गरीबी को चुनौती दी. माता-पिता ने बेटे के सपनों को साकार करने के लिए अपनी हर छोटी-बड़ी खुशी, हर सुख-सुविधा को कुर्बान कर दिया. परिवार के त्याग ने पवन कुमार को फर्श से अर्श तक पहुंचा दिया.

    यह भी पढ़ें :  व्यापारियों की आवाज दिल्ली में गूंजेगी, 45वें स्थापना दिवस पर होगा विशाल व्यापारी महासम्मेलन, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक मोदी के नेतृत्व में प्रदेश के व्यापारी प्रतिनिधि होंगे शामिल

    कर्ज लेकर खरीदा पुराना फोन

    पवन की पढ़ाई में बाधा न आए, इसके लिए उनके पिता और तीनों बहनों ने दूसरों के खेतों में मजदूरी की. मां ने बेटे के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपने गहने बेच दिए. परिवार की इस एकजुटता और अटूट विश्वास ने पवन को कभी हार नहीं मानने दी. जब उन्हें दिल्ली जाकर यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करने की जरूरत पड़ी तो घर की तंगी के कारण नया मोबाइल खरीद पाना भी संभव नहीं था. तब उनके पिता ने बड़ी मुश्किल से 3200 रुपये में एक पुराना, सेकंड-हैंड मोबाइल खरीदकर दिया. उसी से पवन ने ऑनलाइन पढ़कर तैयारी की.

    नवोदय विद्यालय से की पढ़ाई

    पवन कुमार ने शुरुआती पढ़ाई बुलंदशहर के नवोदय विद्यालय से की थी. इसके बाद उन्होंने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया. फिर जेएनयू में एमए के लिए एडमिशन लिया, लेकिन सिविल सेवा की तैयारी पर फोकस करने के लिए बीच में ही कोर्स छोड़ दिया. दिल्ली में 2 साल की कोचिंग के बाद उन्होंने सेल्फ-स्टडी पर समय देना शुरू किया. गरीबी के कारण वह महंगी कोचिंग का खर्च नहीं उठा सकते थे. इसलिए इंटरनेट और अपने पुराने फोन को ही उन्होंने अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया.

    असफलता से भी नहीं टूटा हौसला

    पवन कुमार के लिए यूपीएससी परीक्षा की राह आसान नहीं थी. शुरुआती 2 प्रयासों में वह फेल हो गए. साल 2022 के प्रयास में वह सिर्फ 1 अंक से चयन से चूक गए थे. यह असफलता किसी भी इंसान का हौसला तोड़ सकती थी, लेकिन पवन ने इसे अपनी कमजोरी नहीं, बल्कि ताकत बनाया. उन्हें याद था परिवार का त्याग और उनके संघर्ष, जिसने उन्हें पीछे हटने का कोई विकल्प नहीं दिया. उन्होंने अपनी कमियों को पहचाना और दोगुने जोश के साथ यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में जुट गए.

    यह भी पढ़ें :  MP में शाहरुख ने महेंद्र बनकर टीसीएस अधिकारी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    2023 में मिली मंजिल

    पवन की रात-दिन की मेहनत, परिवार का त्याग और उनका अटूट समर्पण रंग लाया. यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 रिजल्ट में पवन कुमार ने 239वीं रैंक हासिल करके सफलता का परचम लहरा दिया. जब सरकारी रिजल्ट आया और पता चला कि वह आईएएस अफसर बन गए हैं तो पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई. उनके मिट्टी के घर में जश्न का माहौल बन गया. पवन ने साबित कर दिया कि सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए अमीरी या साधनों की नहीं, बल्कि दृढ़ इच्छाशक्ति, जुनून और परिवार के साथ की जरूरत होती है.

    यह भी पढ़ें: एनकाउंटर में मारा गया बेटा, पिता बोले- ‘मैं बहुत खुश हूं, लावारिस मानकर दफना दो’

    यह भी पढ़ें: ब्रेकिंग: रायबरेली कांड को लेकर मदद के लिए जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने किया नजरबंद, कांग्रेस जिलाध्यक्ष का फूटा गुस्सा

    यह भी पढ़ें: सौभाग्यवती भव: 2025: प्री दिवाली के साथ करवा चौथ सेलिब्रेशन का भव्य आयोजन, बतौर मुख्य अतिथि शामिल महापौर संजू देवी राजपूत ने सभी को दी करवाचौथ की शुभकामनाएं

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Meerut: होटल में नाबालिग हिन्दू किशोरी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया फरदीन, मोबाइल से मिले 18 अश्लील वीडियो, हिन्दू संगठनों के हंगामे के बाद दुष्कर्म का केस दर्ज

    August 18, 2026

    सावन के तीसरे सोमवार को गंगा स्नान के दौरान 3 युवक बहे, 2 की मौत

    August 18, 2026

    भारत में रहकर भारत से ही गद्दारी! मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान में फंडिंग, जैश-ए-मुहम्मद का आतंकी गिरफ्तार

    August 17, 2026

    Korba: मिनीमाता हसदेव बांगो बांध का अधीक्षण अभियंता ने किया निरीक्षण

    August 17, 2026

    Korba: रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों में सघन निरीक्षण एवं नमूना संकलन जारी

    August 17, 2026

    Dewas: नागपंचमी पर घर-घर जाकर नागराज के दर्शन करा रहा था सपेरा, पूजा करते समय महिला को डसा, गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल

    August 17, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,854 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,488 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,341 Views
    Don't Miss

    Meerut: होटल में नाबालिग हिन्दू किशोरी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया फरदीन, मोबाइल से मिले 18 अश्लील वीडियो, हिन्दू संगठनों के हंगामे के बाद दुष्कर्म का केस दर्ज

    August 18, 2026

    उत्तरप्रदेश मेरठ/स्वराज टुडे: सदर बाजार के थापरनगर स्थित रंजीत होटल के अंदर से हिंदू संगठनों…

    सावन के तीसरे सोमवार को गंगा स्नान के दौरान 3 युवक बहे, 2 की मौत

    August 18, 2026

    भगवान शिव के इन 6 मंदिरों का रहस्य आज भी कायम ! कहीं बिजली गिरती है तो कहीं अपने आप बदलता है रंग…इनके आगे विज्ञान भी है नतमस्तक

    August 18, 2026

    भारत में रहकर भारत से ही गद्दारी! मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान में फंडिंग, जैश-ए-मुहम्मद का आतंकी गिरफ्तार

    August 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.