Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    रेत विवाद में भाजपा नेता और उसके शिक्षक भाई को फॉर्च्यूनर कार में जिंदा जलाया, जांच में जुटी पुलिस

    June 17, 2026

    ‘नई सोच नई उड़ान, युवा देश की शान’ कार्यक्रम का सफल आयोजन

    June 17, 2026

    श्री राम मंदिर गबन कांड के बाद एक और बड़ा खुलासा, महाकुंभ के दौरान रोजाना पार किए गए 10 से 15 लाख रुपये, असली जेवरात की जगह नकली सोना रखने की चर्चाओं से मचा हड़कंप

    June 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 17
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»एनकाउंटर में मारा गया बेटा, पिता बोले- ‘मैं बहुत खुश हूं, लावारिस मानकर दफना दो’
    Featured

    एनकाउंटर में मारा गया बेटा, पिता बोले- ‘मैं बहुत खुश हूं, लावारिस मानकर दफना दो’

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n68498399617604064640480ef3758d469456f25afd045f0bf100afc9976c252c80609e318375c45618b753
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    लखनऊ/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के मेरठ में सोमवार सुबह पुलिस और अपराधी के बीच हुई मुठभेड़ ने एक बार फिर राज्य की कानून व्यवस्था को चर्चा में ला दिया. गैंगरेप, पॉक्सो और चोरी जैसे मामलों में फरार 25 हजार के इनामी अपराधी शहजाद उर्फ निक्की को पुलिस ने सरूरपुर क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि आरोपी के माता-पिता ने शव लेने से भी इनकार कर दिया और कहा ‘पुलिस ने उसे उसके कर्मों की सजा दी है.’

    फायरिंग के बाद ढेर हुआ गैंगरेप आरोपी

    मेरठ एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के मुताबिक, सोमवार तड़के करीब 5.30 बजे सरूरपुर मोड़ पर पुलिस ने संदिग्ध बाइक सवार को रोकने की कोशिश की. खुद को घिरता देख आरोपी शहजाद ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके सीने में लगी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मौके से 32 बोर की पिस्टल, छह खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और एक स्प्लेंडर बाइक बरामद की.

    रेप पीड़िता के घर फायरिंग के बाद हुआ एनकाउंटर

    12 अक्टूबर की रात शहजाद ने उसी बच्ची के घर जाकर फायरिंग की थी, जिसके साथ उसने जनवरी में गैंगरेप किया था. फायरिंग के 30 घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया. शहजाद मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर शकिस्त गांव का रहने वाला था और उस पर गैंगरेप, पॉक्सो, छेड़छाड़ और चोरी के सात मुकदमे दर्ज थे.

    ‘पुलिस ने सही किया’

    एनकाउंटर की खबर मिलने के बाद शहजाद के पिता रहीसुद्दीन और मां नसीमा ने कहा कि उन्हें ऐसे बेटे से कोई लेना-देना नहीं. ‘वो 15 साल पहले ही हमारे लिए मर चुका था. पुलिस ने जो किया, बिल्कुल सही किया. हमें उसके शव की जरूरत नहीं.’ रहीसुद्दीन, जो पहले थाने में चौकीदार थे, अब गांव में नाई का काम करते हैं. उन्होंने कहा ‘उसने दो बच्चियों की जिंदगी बर्बाद कर दी थी, अब उसे उसके कर्मों की सजा मिली.’

    यह भी पढ़ें :  रेत विवाद में भाजपा नेता और उसके शिक्षक भाई को फॉर्च्यूनर कार में जिंदा जलाया, जांच में जुटी पुलिस

    जेल से छूटा, 5 दिन बाद फिर किया गैंगरेप

    शहजाद पहली बार 2019 में स्कूटी चोरी के केस में जेल गया था. इससे पहले उसने 5 साल की बच्ची से रेप किया था. 20 जनवरी 2025 को जेल से छूटने के सिर्फ 5 दिन बाद उसने अपने साथी के साथ 7 साल की बच्ची को चॉकलेट और 20 रुपए का लालच देकर खेत में ले जाकर गैंगरेप किया. ग्रामीणों के पहुंचने पर दोनों फरार हो गए थे. बच्ची गंभीर हालत में मिली थी. इसी केस में शहजाद वांछित चल रहा था.

    यूपी में 8 घंटे में दो एनकाउंटर

    शहजाद का एनकाउंटर सोमवार सुबह हुआ, जबकि इसके आठ घंटे पहले लखनऊ में एक लाख के इनामी लुटेरे गुरुसेवक को भी पुलिस ने मार गिराया था. यूपी में पिछले 16 दिनों में यह सातवां एनकाउंटर है, जिसमें फरार अपराधियों को ढेर किया गया है. पुलिस ने दोनों मामलों में कहा है कि कार्रवाई कानून के तहत हुई और जांच के लिए फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है.

    योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में जानिए अब तक कितने हुए एनकाउंटर

    उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में करीब 12,525 मुठभेड़ हुई हैं, जिनमें लगभग 27 हजार अपराधी पकड़े गए और 207 से अधिक अपराधी पुलिस की गोली लगने से मारे गए हैं। इन एनकाउंटर में 17 पुलिस अधिकारी और कर्मी भी बलिदानी हुए और लगभग 1,500 से अधिक घायल हुए हैं।

    यूपी के 4 प्रमुख जोन में एनकाउंटर के आंकड़े:

    ● मेरठ जोन:* 4,183 मुठभेड़ें, 77 अपराधी ढेर, 7,871 अपराधी गिरफ्तार
    ● आगरा जोन:* 2,288 मुठभेड़ें, 19 अपराधी ढेर, 5,496 गिरफ्तार
    ● वाराणसी जोन:* 1,041 मुठभेड़ें, 26 अपराधी मारे गए, 2,009 गिरफ्तार
    ● गोरखपुर जोन:* 594 मुठभेड़ें, 8 ढेर

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 8 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री के पास गृह विभाग फिर भी प्रदेश में बढ़ता ही जा रहा है महिलाओं एवं बच्चों संबंधी अपराध, चौंका देगी एनसीआरबी की रिपोर्ट

    यह भी पढ़ें: ब्रेकिंग: रायबरेली कांड को लेकर मदद के लिए जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने किया नजरबंद, कांग्रेस जिलाध्यक्ष का फूटा गुस्सा

    यह भी पढ़ें: प्रेमी जोड़े ने साथ जीने-मरने की खाई कसमें और गले लगकर खा लिया सल्फास, वाराणसी नमो घाट पर मचा हड़कंप

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    रेत विवाद में भाजपा नेता और उसके शिक्षक भाई को फॉर्च्यूनर कार में जिंदा जलाया, जांच में जुटी पुलिस

    June 17, 2026

    ‘नई सोच नई उड़ान, युवा देश की शान’ कार्यक्रम का सफल आयोजन

    June 17, 2026

    श्री राम मंदिर गबन कांड के बाद एक और बड़ा खुलासा, महाकुंभ के दौरान रोजाना पार किए गए 10 से 15 लाख रुपये, असली जेवरात की जगह नकली सोना रखने की चर्चाओं से मचा हड़कंप

    June 17, 2026

    राशिफल 17 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 17, 2026

    दबंगों से परेशान महिला कलेक्टर के पैरों में गिरी, रोते हुए बोली- साहब! बेटी के साथ रोज होती है छेड़छाड़, बचा लो

    June 17, 2026

    B.Ed. छात्रों के लिए सरकारी छात्रवृत्ति योजनाएँ, सभी विवरण जानें

    June 16, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,636 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,067 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026914 Views
    Don't Miss

    रेत विवाद में भाजपा नेता और उसके शिक्षक भाई को फॉर्च्यूनर कार में जिंदा जलाया, जांच में जुटी पुलिस

    June 17, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरिया/स्वराज टुडे: कोरिया जिले के सोनहत थाना क्षेत्र में देर रात हुई सनसनीखेज घटना…

    ‘नई सोच नई उड़ान, युवा देश की शान’ कार्यक्रम का सफल आयोजन

    June 17, 2026

    श्री राम मंदिर गबन कांड के बाद एक और बड़ा खुलासा, महाकुंभ के दौरान रोजाना पार किए गए 10 से 15 लाख रुपये, असली जेवरात की जगह नकली सोना रखने की चर्चाओं से मचा हड़कंप

    June 17, 2026

    राशिफल 17 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.