Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दुर्ग में हुआ भव्य जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

    June 22, 2026

    जिला पंचायत परिसर में निकला कोबरा, RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    June 22, 2026

    मारुति फाउंडेशन एवं हेरिटेज इंडिया ने फ्यूजन आर्ट 2026 साइबर जागरूकता विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का किया आयोजन; साइबर क्राइम, फादर्स डे और योगा दिवस पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

    June 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 22
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»छठी से 12वीं तक के छात्र करें आवेदन, विजेताओं के लिए एक करोड़ से अधिक का पुरस्कार
    Featured

    छठी से 12वीं तक के छात्र करें आवेदन, विजेताओं के लिए एक करोड़ से अधिक का पुरस्कार

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n68268102817589315481475991c8cd036b4233d566b5ae87b9d045a211df23f58bdf7bd5be386a79e9408a
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: कक्षा छठीं से 12वीं तक के छात्र अब आत्मनिर्भर भारत, स्वेदशी, वोकल फॉर लोकल, समृद्ध भारत थीम पर इनोवेशन (नवोन्मेष) करेंगे। इसके लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 कार्यक्रम लॉन्च किया।

    प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। देशभर के सभी राज्यों के सरकारी और निजी स्कूलों के छठी से 12वीं कक्षा तक का कोई भी छात्र इस प्रतियोगिता में शामिल हो सकता है। इसका मकसद, वर्ष 2047 तक सभी युवाओं को नवोन्मेष से जोड़ना है।

    सभी छात्रों को जोड़ने का प्रयास

    दिल्ली में इस कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा, विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 के माध्यम से देशभर के स्कूली छात्रों में नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। विकसित भारत विल्डथॉन, एक नवाचार पुनर्जागरण को जन्म देगा और युवा नवप्रवर्तकों को आत्मनिर्भर भारत के लिए सशक्त बनाएगा। उन्होंने कहा, यह एक अभूतपूर्व राष्ट्रव्यापी इनोवेशन आंदोलन है। सिर्फ पांच करोड़ को टारगेट करने की बजाय सभी छात्रों को जोड़ने पर काम करें।

    रचनात्मक सोच को बढ़ाना है लक्ष्य

    स्कूल शिक्षा सचिव संजय कुमार ने कहा, प्रतियोगिता का मकसद, राष्ट्रीय विकास के लिए रचनात्मक सोच को बढ़ाना है। यह स्कूल इनोवेशन मैराथन 2024 की सफलता पर आधारित है, जिसके परिणामस्वरूप स्टूडेंट इनोवेटर प्रोग्राम (एसआईपी) और स्टूडेंट एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम (एसईपी) जैसे कार्यक्रमों के साथ-साथ अटल टिंकरिंग लैब्स के पेटेंट और स्टार्टअप उद्यम शुरू हुए हैं।

    पंजीकरण के लिए यहां करें लॉग इन

    विकसित भारत विल्डथॉन 2025 में शामिल होने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्रों को छह अक्तूबर तक https://vbb.mic.gov.i 11 पर पंजीकरण करना होगा। इसके छह अक्तूबर तक स्कूलों के लिए तैयारी की अवधि होगी, जिसमें शिक्षक पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया के माध्यम से छात्र टीमों का मार्गदर्शन करेंगे। छात्रों को पोर्टल पर अपने विचार और प्रोटोटाइप जमा करने होंगे, जिनकी थीम आत्मनिर्भर भारत, स्वेदशी, वोकल फॉर लोकल और समृद्ध भारत पर आधारित होगी।

    यह भी पढ़ें :  भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव बालक सिंह तोमर पर रज्जाक अली और उसके साथियों ने किया प्राणघातक हमला, कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन सहित अनेक भाजपा नेता अस्पताल पहुंचे

    बिल्डॉन का मुख्य कार्यक्रम, लाइव सिंक्रोनाइज्ड इनोवेशन इवेंट, 13 अक्तूबर को होगा। इसके बाद 31 अक्तूबर तक अपनी अंतिम प्रविष्टियां जमा कर सकेंगे। विशेषज्ञों का एक पैनल एक नवंबर से 31 दिसंबर तक प्रस्तुतियों का मूल्यांकन करेगा।

    अटल टिकरिंग लैब के जरिये इनोवेशन से जुड़ रहे बच्चे

    प्रधान ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि देश का हर एक स्कूली बच्चा इनोवेशन से जुड़े। इसीलिए, स्कूलों में 10 हजार अटल टिकरिंग लैब स्थापित हैं जबकि केंद्रीय बजट 2025 में अगले पांच वर्षों में 50 हजार नई अटल टिकरिंग लैब बनाने की घोषणा हुई है। यूएई स्थित भारतीय स्कूलों में भी अटल टिकरिंग लैब हैं और वहां बच्चे इनोवेशन से जुड़े रहे हैं।

    एक हजार से अधिक विजेता छात्र होंगे सम्मानित

    अक्तूबर में शुरू प्रतियोगिता का समापन जनवरी में होगा। इसमें राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला स्तर पर 1000 से अधिक विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। इसमें एक करोड़ रुपये से अधिक पुरस्कार रखे गए हैं। इस दौरान प्रधान ने विकसित भारत बिल्डधॉन 2025 का गीत और लोगो भी लॉन्च किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल शिक्षा व साक्षरता विभाग, अटल नवाचार मिशन, नीति आयोग और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के सहयोग से किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें: बरेली में नमाज के बाद हुए पुलिस लाठीचार्ज में पीटे गए मुस्लिम युवक ने बताया कि वहां आखिर क्या हुआ था?
    यह भी पढ़ें: रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर दो साल तक युवती से रेप, पिता का दोस्त ही झांसे में लेकर करता रहा घिनौना काम, राज खुलते ही हुआ गिरफ्तार
    यह भी पढ़ें: महेंद्रगढ़ की भाजपा जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या, सामने आई ये वजह
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  Ayodhya: श्री राम मंदिर में चढ़ावे की रकम गिनने वाले कर्मचारी लवकुश मिश्रा का महापाप, अपने घर की अलमारी और गोबर में छिपा रखे थे 10 लाख नगद
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दुर्ग में हुआ भव्य जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

    June 22, 2026

    जिला पंचायत परिसर में निकला कोबरा, RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    June 22, 2026

    मारुति फाउंडेशन एवं हेरिटेज इंडिया ने फ्यूजन आर्ट 2026 साइबर जागरूकता विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का किया आयोजन; साइबर क्राइम, फादर्स डे और योगा दिवस पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

    June 22, 2026

    हाथ में सिगरेट और पास में शराब की बोतल, नोएडा में नशे में धुत सड़क पर लेटी लड़की का VIDEO वायरल

    June 22, 2026

    ‘जब अतीक को नहीं छोड़ा तो ये कौन सी खेत की मूली’, नाबालिग लड़की का घर से अपहरण कर रेप के आरोपी मुशर्रफ को पुलिस ने मारी गोली, देखें वीडियो…

    June 22, 2026

    Korba: बीच-बचाव करने पहुँचे युवक की जघन्य हत्या, त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    June 22, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,658 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,078 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026923 Views
    Don't Miss

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दुर्ग में हुआ भव्य जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

    June 22, 2026

    छत्तीसगढ़ दुर्ग/स्वराज टुडे:  खालसा पब्लिक स्कूल, दुर्ग में आयोजित जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में…

    जिला पंचायत परिसर में निकला कोबरा, RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    June 22, 2026

    मारुति फाउंडेशन एवं हेरिटेज इंडिया ने फ्यूजन आर्ट 2026 साइबर जागरूकता विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का किया आयोजन; साइबर क्राइम, फादर्स डे और योगा दिवस पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

    June 22, 2026

    हाथ में सिगरेट और पास में शराब की बोतल, नोएडा में नशे में धुत सड़क पर लेटी लड़की का VIDEO वायरल

    June 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.