Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Raipur: AI के माध्यम से किसी की तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर छवि खराब करना गंभीर साइबर अपराध है – डॉ. ममता साहू

    August 12, 2026

    बिलासपुर पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा बिलासपुर, गूंजे राष्ट्रभक्ति के जयघोष

    August 11, 2026

    शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण एवं नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये के जेवर व नगदी की ठगी करने वाला आरोपी पत्नी सहित दिल्ली से गिरफ्तार

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बरेली में नमाज के बाद हुए पुलिस लाठीचार्ज में पीटे गए मुस्लिम युवक ने बताया कि वहां आखिर क्या हुआ था?
    Featured

    बरेली में नमाज के बाद हुए पुलिस लाठीचार्ज में पीटे गए मुस्लिम युवक ने बताया कि वहां आखिर क्या हुआ था?

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6827687981758923464222922e5f79701fd396e99bbdb8ea04cbc86f0c5d67dbf81a2fae532b9ee9bf9e90
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    बरेली/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में जुमे के बाद भारी बवाल मचा. यह बवाल ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद को लेकर था. बताया जा रहा है कि इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के संस्थापक मौलाना तौकीर राजा के कहने पर भीड़ जमा हुई. आरोप है कि प्रदर्शनकारी भीड़ ने जब नारेबाजी करते हुए हिंसक रूप लिया, तब पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया.

    पुलिस ने कहा है कि बिना परमिशन के प्रदर्शन हो रहा था. फिलहाल मौके पर एडीजी बरेली रमित शर्मा के साथ-साथ जिले के एसएसपी अनुराग आर्य मौजूद हैं. शहर के चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है.

    एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि मौलाना तौकीर रजा के कहने पर आज भीड़ जमा हुई थी. भीड़ ने नारेबाजी की. पुलिस फोर्स भी वहां मौजूद थी. एक दम पता नहीं क्या हुआ पहले पुलिस की गाड़ी हटवाई गई. उसके थोड़ी देर बाद पुलिस वाले भागते हुए आए. मेरा भाई गिर गया. उसके हाथ पर लाठी मारी. मेरे भी हाथ पर लाठी मारी, मैं गिर गया. मेरे कपड़े फट गए. यह लाठीचार्ज क्यों हुआ, क्या फोर्स हम लोगों को मारने के लिए बुलाई गई थी?

    एक अन्य प्रदर्शनकारी ने कहा हमने फोन पर सुना था कि आज मीटिंग होनी है. पब्लिक यहां आ गई थी. पुलिसवालों ने सब बंद कर दिया था. जाहिर सी बात है जब इतनी पब्लिक आएगी तो गली में तो रुक नहीं पाएगी. मैं तो पीछे ही था. मेरे पैर मैं चोट लगी है.

    बरेली के आईजी ने क्या कहा?

    बरेली रेंज IG अजय साहनी ने कहा, “हम बरेली में सड़कों पर हैं और स्थिति पूरी तरह सामान्य है. नमाज सकुशल संपन्न हुई. कुछ लोग सड़कों पर नारे लगा रहे थे, पुलिस ने उन्हें वापस भेज दिया है. उपद्रवियों की तस्वीरें और वीडियो बनाए गए हैं. आगे की कार्रवाई की जाएगी.”

    यह भी पढ़ें :  Korba: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी शक्तिपीठ में आयोजित तीन दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम का समापन

    क्या है यूपी का आई लव मोहम्मद विवाद?

    उत्तर प्रदेश में ‘आई लव मोहम्मद’ (I Love Muhammad) विवाद की शुरुआत मुख्य रूप से कानपुर जिले से हुई थी, जो बाद में बरेली, उन्नाव, बागपत और अन्य कई शहरों तक फैल गया. यह पूरा विवाद पैगंबर मोहम्मद के प्रति आस्था व्यक्त करने वाले पोस्टर और बैनरों को लेकर शुरू हुआ.

    कानपुर से हुई शुरुआत

    विवाद की शुरुआत सितंबर 2025 की शुरुआत में बारावफात (ईद मिलाद-उन-नबी) के जुलूस के दौरान हुई. कानपुर के रावतपुर इलाके में मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने जुलूस के रास्ते पर ‘आई लव मोहम्मद’ लिखे बैनर और पोस्टर लगाए. स्थानीय हिंदू संगठनों ने इन बैनरों पर आपत्ति जताई और इसे एक ‘नई परंपरा’ बताकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया. पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए बैनर हटा दिए और इस मामले में कुछ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की.

    पुलिस का कहना था कि यह एफआईआर बैनर लगाने के लिए नहीं बल्कि बिना अनुमति सार्वजनिक स्थल पर टेंट लगाने, दूसरे समुदाय के पोस्टर फाड़ने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश के लिए दर्ज की गई थी. कानपुर पुलिस की इस कार्रवाई को मुस्लिम समुदाय के कई नेताओं और संगठनों ने धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला बताया. इसके विरोध में यूपी के कई जिलों (जैसे उन्नाव, बागपत, बरेली) और देश के अन्य राज्यों में ‘आई लव मोहम्मद’ के समर्थन में जुलूस और प्रदर्शन हुए.

    जवाब में ‘आई लव महादेव’

    विवाद बढ़ने पर कई शहरों में हिंदू संगठनों ने इसके जवाब में ‘आई लव महादेव’ के पोस्टर लगाकर एक तरह का “पोस्टर वॉर” शुरू कर दिया. इसी कड़ी में ऐसा मामला वाराणसी से सामने आया है.

    यह भी पढ़ें :  CBSE Class 10 th परीक्षा परिणाम प्रक्रिया में बदलाव: जानें नए नियम

    यह भी पढ़ें: रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर दो साल तक युवती से रेप, पिता का दोस्त ही झांसे में लेकर करता रहा घिनौना काम, राज खुलते ही हुआ गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: पहचान छिपाकर किराये से रह रहे थे दो नक्सली, घर पहुंची पुलिस तो उड़ गए होश, अधिकारी के यहां काम करता था युवक

    यह भी पढ़ें: भीम आर्मी चीफ के प्राइवेट वीडियो लीक, रोहिणी ने सोशल मीडिया पर दी आत्महत्या की धमकी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Raipur: AI के माध्यम से किसी की तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर छवि खराब करना गंभीर साइबर अपराध है – डॉ. ममता साहू

    August 12, 2026

    बिलासपुर पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा बिलासपुर, गूंजे राष्ट्रभक्ति के जयघोष

    August 11, 2026

    शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण एवं नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये के जेवर व नगदी की ठगी करने वाला आरोपी पत्नी सहित दिल्ली से गिरफ्तार

    August 11, 2026

    Korba: स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन 14 अगस्त को

    August 11, 2026

    कोबरा ने डसा तो गुस्साए शख्स ने नागराज को दांतों से काटकर मार डाला, उसके बाद जो हुआ…

    August 11, 2026

    New Delhi: IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप केस में गिरफ्तार, पीड़ित मेडिकल छात्रा ने पुलिस को बताई आपबीती

    August 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,834 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,480 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,172 Views
    Don't Miss

    Raipur: AI के माध्यम से किसी की तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर छवि खराब करना गंभीर साइबर अपराध है – डॉ. ममता साहू

    August 12, 2026

    छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे:  छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू एवं सदस्य सुश्री…

    बिलासपुर पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा बिलासपुर, गूंजे राष्ट्रभक्ति के जयघोष

    August 11, 2026

    शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण एवं नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये के जेवर व नगदी की ठगी करने वाला आरोपी पत्नी सहित दिल्ली से गिरफ्तार

    August 11, 2026

    Korba: स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन 14 अगस्त को

    August 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.