Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 15 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 15, 2026

    Gorakhpur: बीआरडी मेडिकल कॉलेज में गरीबों का खून चूसने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 1 आरोपी गिरफ्तार

    May 15, 2026

    UP news: पीतल कारोबारी के घर हुई 1 करोड़ 30 लाख की डकैती का 72 घंटे के भीतर खुलासा, घर की बेटी ही निकली मास्टरमाइंड, प्रेमी समेत 5 गिरफ्तार

    May 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 15
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बाबा की यूपी में गुंडाराज, बेटी से छेड़खानी का विरोध करने पर पूरे परिवार को रॉड और डंडे से पीटा, कार को भी किया क्षतिग्रस्त, व्यवसायी की हालत बेहद नाजुक
    Featured

    बाबा की यूपी में गुंडाराज, बेटी से छेड़खानी का विरोध करने पर पूरे परिवार को रॉड और डंडे से पीटा, कार को भी किया क्षतिग्रस्त, व्यवसायी की हालत बेहद नाजुक

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n682181726175859586907932b01673cf0507af595ff794babb8588b8136c4fbd378d89ee44cbf1a791fb1d
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    लखनऊ/स्वतज टुडे: राजधानी लखनऊ में गजब दुस्साहस देखने को मिला है। बेटी से छेड़खानी और मां से लूटपाट का विरोध करने पर दबंगों ने पारा के सूर्यनगर में व्यवसायी अमित के घर धावा बोल दिया। रॉड, साबड़ और बेल्चा से लैस 15-16 दबंगों ने आधे घंटे तक उपद्रव किया। पथराव और तोड़फोड़ की। व्यवसायी पारा थाने में शिकायत कर परिवार संग लौट रहा था तो रास्ते में रोककर दबंगों ने दोबारा हमला बोल दिया। रॉड से कार तोड़ डाली। व्यवसायी और परिवारीजन भागे तो दौड़ा-दौड़ाकर राड से पीटकर अधमरा कर दिया। हमले में व्यवसायी उनके घर की महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। व्यवसायी की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने जानलेवा हमले, बलवा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    एक परिवार पर टूट पड़े 10-15 बदमाश

    सूर्यनगर निवासी अमित और उनके भाई दीपक बिल्डिंग मैटेरियल व्यवसायी हैं। दीपक के मुताबिक शनिवार शाम पांच बजे मर्दनखेड़ा में रहने वाले पद्ममन यादव और बब्बन सिंह पड़ोस में रहने वाली महिला के रुपये छीन लिए। विरोध पर उसे पीटा, बचाव में दौड़ी उसकी बेटी से छेड़छाड़ की। शोर सुनकर भाई अमित बचाव में दौड़ा। उसने विरोध किया तो पद्ममन और बब्बन चले गए। कुछ देर बाद 10-15 लोगों के साथ रॉड, साबड़ लेकर लौटे घर पर पथराव कर दिया। पथराव में घर की दो महिलाओं के सिर फूट गए। पड़ोस के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले।

    पुलिस में शिकायत करने पर दुबारा हमला

    दीपक ने बताया कि वह भाई और घर की महिलाओं को कार से लेकर थाने पहुंचा। हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी। वहां से मेडिकल के लिए भेजा गया। देर रात कार से मेडिकल कराकर लौट रहे थे। इस बीच 15-16 दबंगों ने सूर्यनगर फाटक के पास रोक लिया। जबतक कुछ समझते हमलावरों ने रॉड, बेल्चा और साबड़ से ताबड़तोड़ प्रहार कर कार तोड़ दी। बचाव में कार से निकलकर परिवारीजन भागे तो हमलावरों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 7 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    व्यवसाय अमित की हालत बेहद नाजुक

    इसके बाद धमकाते हुए भाग निकले। पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। घायलों को ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। ट्रामा में अमित की हालत में सुधार न होते देख परिवारीजन उन्हें अपोलो लेकर पहुंचे। वहां आईसीयू में भर्ती कर लिया गया। अमित की हालत नाजुक बताई जा रही है। वह वेंटिलेटर पर हैं। इंस्पेक्टर सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कुलदीप यादव उसके भाई बब्बन, शिवा ठाकुर, वीर यादव, उदय राज, अंशुल भारती, हिमांशु यादव, उदय यादव उर्फ राहुल, कातिया यादव, पद्ममन यादव, नागेंद्र यादव उर्फ गब्बर, अंकित सिंह, शुभम सिंह, मोहित जोशी, आदित्य तिवारी और विवेक पाल के खिलाफ जानलेवा हमले, बलबा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में टीम दबिश दे रही है।

    हमलावर बोले, मार डालो छोड़ना नहीं

    दीपक ने बताया रॉड से हमले के कारण भाई का सिर फट गया। वह खून से लथपथ हालत में सड़क पर पड़ा था। कुलदीप यादव, शिवा ठाकुर, पद्ममन व अन्य सभी उस पर बेल्चा, डंडे और रॉड से ताबड़तोड़ प्रहार करने में लगे थे। वह चीख-चीख कह कह रहे थे कि मार डालो छोड़ना नहीं।

    छेड़छाड़ का भी दर्ज हुआ मुकदमा

    व्यवसायी पर हमले के मामले में आरोपियों पर दूसरा मुकदमा महिला की बेटी से छेड़छाड़ का दर्ज हुआ है। छेड़छाड़ का मुकदमा युवती और उसकी मां के आरोप पर दर्ज हुआ है। हमलावरों ने बेटी से छेड़छाड़ की थी।

    24 घंटे बाद भी नहीं आया होश

    दीपक के मुताबिक उसके भाई के सिर और चेहरा हमले में बुरी तरह से फट गया है। भाई कोमा में है। 24 घंटे बाद भी उसे होश नहीं आया है। भाई की हालत नाजुक बनी हुई है। दीपक के मुताबिक उसके पिता वीरेंद्र सिंह स्कूटर इंडिया से रिटायर्ड हैं। वह दोनों भाई ट्रेडर्स का काम करते है। घर के लोग दहशत में हैं। दीपक ने बताया कि आरोपी अभी पकड़े नहीं गए हैं। इस कारण परिवार के लोग डरे हुए हैं। दीपक ने परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

    यह भी पढ़ें :  Kolkata: BJP ने बनाई बंगाल में सरकार तो TMC ने किया विपक्ष के नेता का ऐलान, इन्हें सौंपी अहम जिम्मेदारी

    यह भी पढ़ें: महिला ने दो लोगों पर लगाए जान से मारकर फिंकवा देने की धमकी का आरोप, एसपी से की गयी शिकायत

    यह भी पढ़ें: नाम बदलकर कैफे में करने लगा नौकरी, मालिक की छोटी बेटी को भगाने से पहले चढ़ गया हत्थे, फिर पुलिस को सौंपने से पहले जमकर हुई खातिरदारी

    यह भी पढ़ें: वरिष्ठ पत्रकार मणि आर्य पर जानलेवा हमला, DELHI POLICE पर लापरवाही के आरोप

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 15 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 15, 2026

    Gorakhpur: बीआरडी मेडिकल कॉलेज में गरीबों का खून चूसने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 1 आरोपी गिरफ्तार

    May 15, 2026

    UP news: पीतल कारोबारी के घर हुई 1 करोड़ 30 लाख की डकैती का 72 घंटे के भीतर खुलासा, घर की बेटी ही निकली मास्टरमाइंड, प्रेमी समेत 5 गिरफ्तार

    May 15, 2026

    Korba: बालको के ‘क्वालिटी संकल्प’ के एक साल पूरे, गुणवत्ता उत्पादन हुआ उत्कृष्ट

    May 15, 2026

    13वी राज्य स्तरीय चिल्ड्रन, कैडेट एवं जूनियर किकबाक्सिंग स्पर्धा सम्पन्न, चयनित किकबाक्सर करेंगे राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में शिरकत

    May 14, 2026

    Korba: पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 21 मई को, जिले के दो केंद्रों में 573 परीक्षार्थी होंगे शामिल

    May 14, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026970 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026865 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026824 Views
    Don't Miss

    राशिफल 15 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 15, 2026

    आज का राशिफल: आज 15 मई शुक्रवार को चंद्रमा का गोचर मेष राशि में मंगल…

    Gorakhpur: बीआरडी मेडिकल कॉलेज में गरीबों का खून चूसने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 1 आरोपी गिरफ्तार

    May 15, 2026

    UP news: पीतल कारोबारी के घर हुई 1 करोड़ 30 लाख की डकैती का 72 घंटे के भीतर खुलासा, घर की बेटी ही निकली मास्टरमाइंड, प्रेमी समेत 5 गिरफ्तार

    May 15, 2026

    Korba: बालको के ‘क्वालिटी संकल्प’ के एक साल पूरे, गुणवत्ता उत्पादन हुआ उत्कृष्ट

    May 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.