Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    लोगों को एक दूसरे से लड़ाना ही कल्चरल मार्क्सवाद का बुनियादी सिद्धांत: कैलाश चंद्र; अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान, चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 11, 2026

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 2026

    राशिफल 11 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»कपड़ों की तरह बदले मर्द, एक प्रेमी की हत्या में जेल भी गई, अब पांचवें प्रेमी ने दी बेवफाई की खौफनाक सजा, पढ़िए पूरी खबर
    Featured

    कपड़ों की तरह बदले मर्द, एक प्रेमी की हत्या में जेल भी गई, अब पांचवें प्रेमी ने दी बेवफाई की खौफनाक सजा, पढ़िए पूरी खबर

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 14, 2025Updated:September 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n68091901917578221428990fbf66341db927d79189eda6bb6e0515db0828dc2d769a3464149128b4b6776a
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    ग्वालियर/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर स्थित कैप्टन रूपसिंह स्टेडियम के पास एक दिल दहला देने वाली घटना में आरोपी अरविंद परिहार ने अपनी पत्नी नंदिनी परिहार की गोली मारकर हत्या कर दी. अरविंद ने देसी कट्टे से एक के बाद एक नंदिनी पर 5 गोलियां दागीं, जिनमें से 2 गोलियां नंदिनी के सिर में धंस गईं. 3 गोलियां चेहरे समेत शरीर के दूसरे अंगों पर लगीं. दिखने में बेहद खूबसूरत नंदिनी की रंगीनमिजाजी उसकी मौत की वजह बन गयी.

    तमंचा देखते ही भाग गए नंदिनी के दोनों ‘दोस्त’

    हत्या करने के बाद अरविंद तमंचा लेकर डायलॉगबाजी करता रहा। उसने ‘अरविंद ठाकुर’ नाम वाले सोशल अकाउंट से फेसबुक लाइव भी किया। उसने नंदिनी को धोखेबाज औरत बताया, जिसके कई मर्दों से रिलेशन हैं। उसका कहना था कि नंदिनी ने अपने नए आशिकों अंकुश पाठक और कल्लू पांचाल के इशारे पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। नगर निगम मुख्यालय से महज़ 100 मीटर दूर रूप सिंह क्रिकेट स्टेडियम के पास जब अरविंद ने नंदिनी का रास्ता रोका था, तब अंकुश और कल्लू उसके साथ थे। अरविंद वहां नंदिनी से बात करने की जिद की। इनकार करते ही जब उसने तमंचा ताना, अंकुश और कल्लू भाग खड़े हुए।

    पत्नी को गोलियों से भुनने के बाद पुलिस पर भी तान दिया कट्टा

    पत्नी को गोली मारने के बाद आरोपी वहीं सड़क किनारे बैठ गया और घायल पत्नी सड़क पर तड़पती रही. जब पुलिस पहुंची तो आरोपी ने पुलिस पर भी कट्टा तान दिया. यही नहीं, आरोपी ने खुद की कनपटी पर कट्टा तान लिया. इससे घबराई पुलिस ने आरोपी को काबू करने के लिए आंसू गैस का गोला छोड़ा और एक तरफ उसे बातों में लगाया, दूसरी तरफ से पहुंचकर उसे दबोच लिया. घायल पत्नी को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया.

    यह भी पढ़ें :  Raipur: अपराध नियंत्रण के साथ-साथ नागरिकों की सुरक्षा एवं सहायता को लेकर पश्चिम क्षेत्र पुलिस सतत सक्रिय

    बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को ही कर रही थी ब्लैकमेल

    उधर, पत्नी नंदिनी को गोली मारने के बाद पति अरविंद ने फेसबुक लाइव आकर कहा, ”ये मेरी पत्नी है. इसके साथ बॉयफ्रेंड कल्लू और अंकुश पाठक भी थे, जो मौके से भाग गए. ये भी 6 महीने पहले भाग गई थी. दोनों युवकों के साथ मिलकर मुझे ब्लैकमेल कर रही थी. मेरी तीन एम्बुलेंस अपने नाम करवा ली और अब मकान मांग रही थी. मेरी शिकायत पर सुनवाई नहीं हो रही थी. आरोप है कि नंदिनी ने पैसे ऐंठने के लिए अंकुश पाठक और कल्लू नाम के शख्स की बातों में आकर अरविंद के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई.

    रोंगटे खड़े कर देगी नंदिनी की क्राइम कुंडली

    पुलिस की पड़ताल में नंदिनी की भी आपराधिक कुंडली सामने आई है. नंदिनी की पहली शादी गोटीराम केबट संग हुई थी. वह दतिया जिले के कैरोनाधार गांव का निवासी है. इसके बाद नंदिनी की दतिया के ही निमलेश जैन के साथ रहने लगी. नंदिनी और निमलेश के बीच विवाद बढ़े और उसने साल 2017 में अपने नए बॉयफ्रेंड संग मिलकर निमलेश की हत्या कर दी. इस मामले में नंदिनी करीब साढे चार साल जेल में रही. जेल से बाहर आने पर उसने छोटू और फिरोज खान के संग लिव-इन में रही.

    इसके बाद नंदिनी की पहचान साल 2022-23 में पिछोर निवासी अरविंद परिहार उर्फ अरविंद ठाकुर (33) पुत्र राजेंद्र से हुई. अरविंद पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं, जो अपने दादा के साथ पिछोर में रहते हैं. वहीं नंदिनी का पहली शादी से हुआ एक 9 साल का बेटा है.

    यह भी पढ़ें :  गुम हुई सोने की बाली का पता लगाने शिक्षिका ने बच्चों को दिखाया काले जादू का भय, स्कूल में अंधविश्वास फ़ैलाने के आरोप में DEO ने किया सस्पेंड

    लिहाजा दोनों ही अपने-अपने परिवार को छोड़कर आर्य समाज मंदिर में दूसरी शादी कर चुके थे और ग्वालियर की ऑरेंजवुड सोसाइटी में पति-पत्नी बनकर रह रहे थे. अरविंद और नंदिनी करीब 3 साल साथ रहे, लेकिन फिर उनके बीच पैसों को लेकर झगड़े होने लगे. इसके बाद नंदिनी ने अरविंद पर सिरोल थाने में 3 और जीवाजी यूनिवर्सिटी थाने में एक केस दर्ज करवाया.

    पिछले साल नंदिनी ने केस दर्ज करवाया कि अरविंद ने उसे कार से कुचलकर मारने की कोशिश की. पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया. हालांकि कोर्ट में नंदिनी अपने बयान से पलट गई तो अरविंद को जमानत मिल गई. बाद में नंदिनी ने शपथ पत्र देकर कहा कि अरविंद से उसका राजीनामा हो गया तो अरविंद हत्या के केस से दोषमुक्त हो गया. जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी अरविंद और मृतक नंदिनी एक-दूसरे के संपर्क में थे. इस दौरान नंदिनी पर अरविंद की संपत्ति हथियाने और अपनी पत्नी को छोड़कर शादी करने का दबाव बनाने की बात सामने आई है.

    फिलवक्त आरोपी अरविंद पुलिस की गिरफ्त में है। ग्वालियर के IG अरविंद कुमार सक्सेना ने बताया कि इस केस में पूछताछ की जा रही है। संभव है कि प्यार, धोखे और जलन की इस कहानी में कोई नया मोड़ आ जाए।

    यह भी पढ़ें: DPO ने जारी किया तुगलकी फरमान, अब जिला बाल संरक्षण अधिकारी और कर्मचारी करेंगे बाल संप्रेक्षण गृह की ‘चौकीदारी’

    यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर जरूरत से ज्यादा सक्रिय रहती थी महिला, गुस्साए लिव इन पार्टनर ने कर दिया बड़ा कांड

    यह भी पढ़ें :  Korba: छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने प्रदेश में अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमाओं के निर्माण में हुए भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय जाँच की मांग, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन

    यह भी पढ़ें: अजब प्रेम की गजब कहानी: बिन ब्याही लड़की ने बेटे को दिया जन्म, सूचना मिलते ही हॉस्पिटल पहुंचा प्रेमी, बोला..यह मेरा बेटा है

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    लोगों को एक दूसरे से लड़ाना ही कल्चरल मार्क्सवाद का बुनियादी सिद्धांत: कैलाश चंद्र; अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान, चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 11, 2026

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 2026

    राशिफल 11 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 11, 2026

    राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में सामाजिक भवन की मांग को लेकर मुस्लिम मनिहार जमात छत्तीसगढ़ ने उठाई आवाज़

    August 10, 2026

    दागदार प्राचार्य मनोज सराफ के पाली हाईस्कूल वापसी की चर्चा से अभिभावक- छात्रों में आक्रोश, सामाजिक संगठनों की चेतावनी- पाली पुनः पोस्टिंग हुई तो होगा उग्र आंदोलन

    August 10, 2026

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) की आधिकारिक डिजिटल एवं सोशल मीडिया उपस्थिति का विस्तार

    August 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,825 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,475 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,170 Views
    Don't Miss

    लोगों को एक दूसरे से लड़ाना ही कल्चरल मार्क्सवाद का बुनियादी सिद्धांत: कैलाश चंद्र; अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान, चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 11, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: सामाजिक चिंतक कैलाश चंद्र ने कहा है कि अलग-अलग कारणों से दुनिया…

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 2026

    राशिफल 11 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 11, 2026

    राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में सामाजिक भवन की मांग को लेकर मुस्लिम मनिहार जमात छत्तीसगढ़ ने उठाई आवाज़

    August 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.