छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: रायगढ़ के प्रतिष्ठित चक्रधर समारोह सुर-ताल छंद और घुघुरू के चालीस बरस पर (छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव) कोरबा जिले की मशहूर कत्थक नृत्यांगना अश्वीका साव का चयन चक्रधर समारोह 2025 में हुआ है। यह कोरबा शहर के लिए अत्यंत गर्व की बात है। भारत के विभिन्न राज्यो से आए हुए ख्यातिप्रात्त कलाकारो द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी।

उद्घाटन समारोह में प्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास की प्रस्तुति एवं समापन समारोह प्रसिद्ध गायक पद्म श्री कैलाश खेर की प्रस्तुति होगी। अश्वीका साव के लिए यह अत्यंत गौरवपूर्ण उपलब्धि है। अश्वीका बचपन से ही कत्थक नृत्य में रुचि रखती है और कक्षा 7 वीं डीपीएस एनटीपीसी का छात्रा है। अश्वीका ने अभी तक विभिन्न प्रतियोगिताओ, महोत्सवो, राष्ट्रीय पर्व में भाग ले चुकी है जिसमें प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त कर चुकी है।

रायगढ़ के प्रतिष्ठित चक्रधर समारोह में दिनांक 31 अगस्त 2025 को सयम 7 बजे रामलीला मैदान में कथक नृत्यांगना अश्वीका साव अपनी प्रस्तुति देंगी। चक्रधर समारोह अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और कला को प्रदर्शित करने के लिए प्रसिद्ध है, जिसमें देश भर के प्रतिभाशाली कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं। चक्रधर समरोह की भब्यता और अश्वीका साव की अद्वितीय प्रस्तुति इस शाम को अविस्मर्णीय बना देगी।
यह भी पढ़ें: झारखंड में प्रेमी की पिटाई से आहत किशोरी ने कर दी मां की हत्या, गला घोंटकर उतारा मौत के घाट
यह भी पढ़ें: नौकरी की ऐसी की तैसी, 2 मिनट में सही कर दूंगा, UP में बजरंग दल और इंस्पेक्टर आमने-सामने, देखें वीडियो…
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ का अनोखा ‘गार्बेज कैफे’, जहां प्लास्टिक कचरे के बदले मिलता है भरपेट खाना






