Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Amravati: 180 नाबालिगों का यौन शोषण, 350 अश्लील वीडियो, AIMIM से जुड़ा है आरोपी

    April 14, 2026

    Patna: सम्राट चौधरी कल लेंगे सीएम पद की शपथ, जानिए उनके कैबिनेट में किन्हें-किन्हें मिल सकती है जगह

    April 14, 2026

    Career guidance : अब डॉक्टर बनना होगा आसान! Google Gemini से फ्री में सॉल्व करें NEET UG के मॉक टेस्ट

    April 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, April 14
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»रेल यात्रियों के एक्स्ट्रा लगेज पर नहीं लगेगा कोई फाइन, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया साफ, वायरल हो रही खबर का किया खंडन
    Featured

    रेल यात्रियों के एक्स्ट्रा लगेज पर नहीं लगेगा कोई फाइन, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया साफ, वायरल हो रही खबर का किया खंडन

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n67773806617557929451709f0774679ce1b60bc309c6a2003091cbdb5490c997b4ce162c0ae9e8ba0490de
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया से बातचीत करते हुए रेलवे में हवाई यात्रियों की तरह एक्स्ट्रा लगेज पर ज्यादा किराया लगाने की खबरों का खंडन किया है. उन्होंने साफ कहा कि दशकों से ऐसा नियम है कि यात्री कितने वजन तक का सामान साथ ले जा सकते हैं, फिलहाल कोई नया नियम नहीं बना है. उन्होंने कहा कि इसका मतलब यह नहीं है कि उसके ऊपर वजन होने पर ज्यादा किराया वसूला जाता है.

    रेलवे में हवाई यात्रा जैसा नियम नहीं

    पहले खबर आई थी कि भारतीय रेलवे अब हवाई यात्रा की तरह लगेज को लेकर नियम लागू करने जा रही है, जिसके तहत यात्रा के दौरान ज्यादा सामान साथ ले जाने पर लगेज के हिसाब से एक्स्ट्रा किराया वसूला जाएगा. रिपोर्ट्स में कहा गया था कि यह नियम पहले से है, लेकिन इसे पूरी सख्ती के साथ अब लागू किया जाएगा. इस नियम के तहत तय वजन तक का सामान यात्रा में मुफ्त ले जा सकेंगे, लेकिन उससे ज्यादा सामान ले जाना पर अतिरिक्त किराया देना होगा.

    रिपोर्ट में बताया गया था कि इस नियम के मुताबिक यात्रा की अलग-अलग बोगी कैटेगरी के हिसाब से बिना किसी अतिरिक्त किराए के सामान ले जाने की इजाजत होती है. जैसे कि फर्स्ट क्लास AC कोच में सफर करने वालों के लिए 70 किलोग्राम तक सामान ले जाने की इजाजत होगी. AC सेकंड क्लास के यात्रियों के लिए यह लिमिट 50 किलोग्राम और थर्ड एसी और स्लीपर क्लास के यात्रियों के लिए 40 किलोग्राम तक की लिमिट तय होगी. इसी तरह, जनरल टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को सिर्फ 35 किलोग्राम वजनी सामान अपने साथ ले जाने की इजाजत होगी.

    यह भी पढ़ें :  Korba: दो दिवस में कुल 98 गिरफ्तारी एवं स्थाई वारंटी आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

    सामान का वजन और साइज नहीं होगा चेक

    पहले रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया था कि रेलवे स्टेशनों पर एयरपोर्ट की तरह ही अपने सामान की प्री-बुकिंग करने की सुविधा भी शुरू की गई है. अगर तय लिमिट से ज्यादा वजन का बैग या ब्रीफकेस होगा तो फिर ऐसे यात्रियों पर जुर्माना लगाए जाने का भी प्रावधान है. यह भी बताया गया था कि नियम को लागू करने के लिए रेलवे स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक लगेज मशीनें भी लगाए जाएंगी. रेलवे प्लेटफार्म पर एंट्री से पहले ही यात्रियों के बैग का वजन और उसका साइज चेक होगा. मतलब कि यात्रियों के सामान का वजन ही नहीं, बल्कि उनके ट्रैवल बैग के साइज को भी इस दायरे में रखा जाएगा.

    रिपोर्ट्स में बताया गया कि जांच में तय सीमा से ज्यादा और बिना बुकिंग का सामान मिलने पर सामान्य से ज्यादा किराया वसूला जाएगा. यात्रियों को अपने साथ सिर्फ 10 किलो तक का अतिरिक्त सामान ले जाने की छूट होगी, उससे ज्यादा वजन के लगेज को पहले से बुक कराना होगा. हालांकि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अब सीधे शब्दों में इन रिपोर्ट्स का खंडन कर दिया है.

    चुनावी माहौल के मद्देनजर नहीं बल्कि यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन चलाते हैं: रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव

    इंटरव्यू के दौरान बिहार में चुनाव के मद्देनजर दिवाली-छठ पर 12 हजार स्पेशल ट्रेन चलाने के विपक्ष के आरोपों पर रेल मंत्री ने कहा कि दिवाली और छठ बड़े त्योहार हैं और लाखों लोग अपने घर जाते हैं, पिछले साल सात हजार स्पेशल ट्रेनों का इंतजाम किया था. महाकुंभ के दौरान बड़ी तादाद में ट्रेन चलाई गई थीं. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में कौन से चुनाव हैं, वहां भी करीब 400 स्पेशल ट्रेन गणपति पर्व में चलाई गई थीं. रेल मंत्री ने कहा कि हम चुनावी राज्य देखकर नहीं बल्कि अपने यात्रियों को सुविधा पहुंचाने के लिए ट्रेन चलाते हैं.

    यह भी पढ़ें :  कोरबा में भाजपा का स्थापना दिवस धूमधाम से मना, दीनदयाल कुंज बना उत्सव का केंद्र

    यह भी पढ़ें: शर्मनाक: मां-बेटे मिलकर चला रहे थे सेक्स रैकेट, व्हाट्सएप पर होता था सौदा

    यह भी पढ़ें: हाथी के हमले से पति की हुई मौत, मुआवजा लेने ऑफिस पहुंच गईं 6 पत्नियां, वन विभाग हैरान किसे दें पैसा

    यह भी पढ़ें: शर्मनाक: फिर एक सास अपने होने वाले दामाद के साथ हो गयी फुर्र, 4 महीने पहले ही बेटी का तय हुआ था रिश्ता

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Amravati: 180 नाबालिगों का यौन शोषण, 350 अश्लील वीडियो, AIMIM से जुड़ा है आरोपी

    April 14, 2026

    Patna: सम्राट चौधरी कल लेंगे सीएम पद की शपथ, जानिए उनके कैबिनेट में किन्हें-किन्हें मिल सकती है जगह

    April 14, 2026

    Career guidance : अब डॉक्टर बनना होगा आसान! Google Gemini से फ्री में सॉल्व करें NEET UG के मॉक टेस्ट

    April 14, 2026

    Indore: कांग्रेस पार्षद रुबीना इकबाल खान ने कहा था, ‘किसी के बाप में दम हो तो ‘वंदे मातरम’ कहलवाकर दिखाएं’…पार्टी ने दी नसीहत तो दी AIMIM जॉइन करने धमकी

    April 14, 2026

    Korba: डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती पर मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने अर्पित की पुष्पांजलि, विचारों को जीवन में उतारने का किया आह्वान

    April 14, 2026

    वेदांता हादसे पर कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने दिया का बड़ा बयान, दिए जांच के निर्देश, दोषियों पर होगी सख्त कार्यवाही

    April 14, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026819 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026750 Views

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026667 Views
    Don't Miss

    Amravati: 180 नाबालिगों का यौन शोषण, 350 अश्लील वीडियो, AIMIM से जुड़ा है आरोपी

    April 14, 2026

    अमरावती/स्वराज टुडे: महाराष्ट्र के अमरावती में नाबालिग लड़कियों से जुड़े गंभीर अपराध का मामला सामने…

    Patna: सम्राट चौधरी कल लेंगे सीएम पद की शपथ, जानिए उनके कैबिनेट में किन्हें-किन्हें मिल सकती है जगह

    April 14, 2026

    Career guidance : अब डॉक्टर बनना होगा आसान! Google Gemini से फ्री में सॉल्व करें NEET UG के मॉक टेस्ट

    April 14, 2026

    Indore: कांग्रेस पार्षद रुबीना इकबाल खान ने कहा था, ‘किसी के बाप में दम हो तो ‘वंदे मातरम’ कहलवाकर दिखाएं’…पार्टी ने दी नसीहत तो दी AIMIM जॉइन करने धमकी

    April 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.