Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कोरबा नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे का नया जनसंपर्क अभियान, शिकायत सुझाव के लिए जारी किया मोबइल नंबर

    June 6, 2026

    जिला दण्डाधिकारी ने सत्यम सोनी को एक वर्ष की अवधि के लिए किया जिला बदर

    June 6, 2026

    राशिफल 6 जून 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 6
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»शर्मनाक: मां-बेटे मिलकर चला रहे थे सेक्स रैकेट, व्हाट्सएप पर होता था सौदा
    Featured

    शर्मनाक: मां-बेटे मिलकर चला रहे थे सेक्स रैकेट, व्हाट्सएप पर होता था सौदा

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6775891931755710943874ae3e077bc1bea686fa4d4ed7c1801e19f6c05e15a983df264753d45a9166a649
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    महाराष्ट्र
    नागपुर/स्वराज टुडे: महाराष्ट्र के नागपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मां और बेटा मिलकर देह व्यापार का गंदा खेल खेल रहे थे। पुलिस ने अपने ऑपरेशन शक्ति के तहत इस रैकेट का पर्दाफाश किया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इस छापेमारी में कई युवतियों को भी आजाद कराया गया, जिन्हें जबरन इस धंधे में धकेला गया था।

    ऑपरेशन शक्ति ने खोली पोल

    नागपुर पुलिस इन दिनों शहर में अवैध देह व्यापार के खिलाफ ऑपरेशन शक्ति चला रही है। इसी अभियान के तहत हुडकेश्वर इलाके में पुलिस को एक बड़े सेक्स रैकेट की सूचना मिली। क्राइम ब्रांच ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छापा मारा और मां-बेटे की जोड़ी को रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनीता विकास कांबले और उनके बेटे यश विकास कांबले के रूप में हुई है।

    किराए के मकान में चल रहा था गंदा धंधा

    पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, सुनीता और यश ने पिछले छह महीनों से एक मकान किराए पर लिया था। बहाने के तौर पर उन्होंने कहा था कि वो आरटीओ विभाग का निजी काम करते हैं, लेकिन असल में इस मकान को देह व्यापार का अड्डा बनाया गया था। पैसों के लालच में युवतियों को बुलाकर उनसे जबरन देह व्यापार करवाया जा रहा था।

    पुलिस ने चली चाल, रंगे हाथ पकड़े गए

    पुलिस ने इस रैकेट को पकड़ने के लिए गजब का दिमाग लगाया। क्राइम ब्रांच ने एक नकली ग्राहक को इस मकान में भेजा। इस ग्राहक ने ऑनलाइन सौदा तय किया और 1,000 रुपये एडवांस के तौर पर दिए। जैसे ही सौदा पक्का हुआ, पुलिस ने तुरंत छापा मारकर सुनीता और यश को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान वहां मौजूद एक युवती को भी बचाया गया।

    यह भी पढ़ें :  कन्नौजिया राठौर नवचेतना समिति ने आयोजित किया ध्यान-योग, यज्ञ एवं व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम

    व्हाट्सएप पर तय होता था सौदा

    जांच में सामने आया कि ये रैकेट सिर्फ प्रीमियम ग्राहकों को ही अपनी सेवाएं देता था। आरोपी व्हाट्सएप के जरिए ग्राहकों को युवतियों की तस्वीरें भेजते थे और सौदा पक्का करते थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने छत्तीसगढ़ की 27 साल की एक युवती को भी मुक्त कराया, जिसे पैसों का लालच देकर नागपुर बुलाया गया था।

    नागपुर पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके। यह कार्रवाई शहर में अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

    यह भी पढ़ें: पूरी तरह सुलझ गया अर्चना तिवारी की गुमशुदगी का मामला, बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर बनाया था पूरा प्लान

    यह भी पढ़ें: दो पत्रकारों पर होटल मालिक ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, SP से एफआईआर दर्ज करने की मांग

    यह भी पढ़ें: इस शिव मंदिर में दर्शन करने से रुक जाते हैं तलाक, दूर-दूर से दर्शन करने आते हैं कपल

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कोरबा नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे का नया जनसंपर्क अभियान, शिकायत सुझाव के लिए जारी किया मोबइल नंबर

    June 6, 2026

    जिला दण्डाधिकारी ने सत्यम सोनी को एक वर्ष की अवधि के लिए किया जिला बदर

    June 6, 2026

    राशिफल 6 जून 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 6, 2026

    अंग्रेज़ी उपन्यास ‘द हिडन वर्ल्ड’ की 12 वर्षीय लेखिका एवं छात्रा हेत्वी सोमपुरा को गुरुदत्त मठ द्वारा किया गया सम्मानित

    June 6, 2026

    मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर, विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान शुरू

    June 6, 2026

    Lucknow: शादी के नाम पर डेढ़ लाख में 12-16 साल की लड़कियों का सौदा, गिरोह का भंडाफोड़ होते ही 4 तस्कर गिरफ्तार

    June 5, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,598 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,053 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026901 Views
    Don't Miss

    कोरबा नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे का नया जनसंपर्क अभियान, शिकायत सुझाव के लिए जारी किया मोबइल नंबर

    June 6, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा नगर निगम ने आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के…

    जिला दण्डाधिकारी ने सत्यम सोनी को एक वर्ष की अवधि के लिए किया जिला बदर

    June 6, 2026

    राशिफल 6 जून 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 6, 2026

    अंग्रेज़ी उपन्यास ‘द हिडन वर्ल्ड’ की 12 वर्षीय लेखिका एवं छात्रा हेत्वी सोमपुरा को गुरुदत्त मठ द्वारा किया गया सम्मानित

    June 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.