Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»कन्या छात्रावासों व कन्या आवासीय विद्यालयों में डीएमएफ से महिला होमगार्ड की होगी नियुक्ति, समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जारी किए अनेक दिशा-निर्देश
    Featured

    कन्या छात्रावासों व कन्या आवासीय विद्यालयों में डीएमएफ से महिला होमगार्ड की होगी नियुक्ति, समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जारी किए अनेक दिशा-निर्देश

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20250805 185253 3000
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    *एग्रीस्टेक पोर्टल में जिले के शत प्रतिशत किसानों का करें पंजीयनः- कलेक्टर

    *स्थानान्तरण के बाद जॉइनिंग नहीं करने वाले कर्मचारियों पर कार्यवाही करने के दिए निर्देश

    *सभी विभागों को ई-ऑफिस के माध्यम से फाइल आगे बढ़ाने हेतु किया निर्देशित

    *कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक, विभागीय कामकाज हुई समीक्षा

    कोरबा/स्वराज टुडे:  कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने टीएल के विभागवार लम्बित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी कटघोरा श्री कुमार निशांत, निगमायुक्त श्री आशुतोष पांडेय, जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग,अपर कलेक्टर श्री अनुपम तिवारी, श्री मनोज कुमार बंजारे सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

    IMG 20250805 WA0047

    कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने आश्रम- छात्रावासों में बालिकाओ की सुरक्षा के मद्देनजर डीएमएफ से जिले के सभी कन्या छात्रावासों व कन्या आवासीय विद्यालयों में महिला होमगार्ड की नियुक्ति करने हेतु कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को दिए। इस हेतु आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करते हुए प्रस्ताव प्रस्तुत करने एवं एजेंसी चिन्हाकित करने के लिए कहा। साथ ही इस कार्य में स्थानीय लोगो को प्राथमिकता देने की बात कही।*

    IMG 20250805 WA0046

    उन्होंने एग्रीस्टेक पोर्टल में किसान पंजीयन कार्य की समीक्षा करते हुए पंजीयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी धान खरीदी सीजन के लिए जिले के पंजीकृत किसानो का पोर्टल में फार्मर आईडी पंजीयन अनिवार्य है। इस हेतु पंजीयन के लिए शेष बचे किसानों का जल्द से जल्द फार्मर आईडी बनवाना सुनिश्चित करने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

    यह भी पढ़ें :  Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    ई-ऑफिस कार्यप्रणाली की जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने कहा कि शासन की मंशानुरूप सभी विभागों को कार्यालयीन कार्य ई-ऑफिस के माध्यम से करना है। 15 अगस्त के बाद से सभी विभागों को ई-ऑफिस में कार्य करने एवं फाइलों को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डीएमएफ, जिला कार्यालय के विभिन्न शाखा एवं अन्य सभी विभाग अपने कार्यालय में ई- ऑफिस में कार्य करना सुनिश्चित करें। इस हेतु सभी अधिकारी कर्मचारी समय रहते आवश्यक जानकारी व प्रशिक्षण प्राप्त कर लें। निर्धारित समयावधि के पश्चात कोई भी फाइल ऑफलाइन आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। उन्होंने जिला स्तरीय स्थानान्तरण आदेश के पश्चात निर्धारित स्थान पर जॉइनिंग नहीं करने वाले कर्मचारियों को शो कॉज नोटिस जारी करते हुए विभागीय कार्यवाही के निर्देश अधिकारियों को दिए।

    कलेक्टर ने जिले में आयुष्मान और वयवन्दन कार्ड निर्माण की अनुविभागवार समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में आयुष्मान व वयवन्दन कार्ड से वंचित हितग्राहियों को चिन्हांकित कर लाभान्वित किया जाए। इस हेतु पंचायतों में छूटे हुए हितग्राहियों की सूची तैयार कर शिविर के माध्यम से उनका कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। साथ ही आधार अपडेशन के लंबित कार्य को भी शत प्रतिशत पूर्ण करने हेतु विशेष प्रयास करने हेतु निर्देशित किया। इसके लिए ऑपरेटर की आवश्यकता वाले क्षेत्रों में ऑपरेटर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने सभी एसडीएम को इस कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेंशन योजनाओं के अन्तर्गत हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए सभी का आधार सीडिंग और डीबीटी के माध्यम से भुगतान के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री वसंत ने राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य सभी विभाग को अपने विभागीय योजनाओं का जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन करने एवं महत्वपूर्ण इंडिकेटर्स में प्रगति लानेके निर्देश दिए।

    यह भी पढ़ें :  Korba: सेवा, संवेदना और विश्वास की मिसाल बना एमजेएम अस्पताल–रोटरी क्लब ऑफ कोरबा का निःशुल्क डायलिसिस अभियान

    उन्होंने जिला खनिज संस्थान न्यास से नगरीय क्षेत्र कोरबा में स्वीकृत जल प्रदाय योजना हेतु प्राप्त प्राक्कलन का वित्तीय, भौतिक तथा तकनीकी परीक्षण करने कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग, कार्यपालन अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन विभाग की तीन सदस्यीय तकनीकी समिति का गठन किया गया है। उनके द्वारा उक्त समिति को जांच कर प्राक्कलन के संबंध में अभिमत सहित प्रतिवेदन प्रस्तुत करने निर्देशित किया गया है।

    बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभागों में समय सीमा के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही पीजीएन, मुख्यमंत्री जनदर्शन, सहित अन्य जनशिकायत पोर्टलो में लंबित आवेदनों को भी शीघ्रता से जांच कर निराकरण करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

    यह भी पढ़ें: शासकीय कार्य में लापरवाही का मामला, कलेक्टर ने पटवारी को किया निलंबित

    यह भी पढ़ें: कोरबा जिले के शासकीय महाविद्यालयों में डीएमएफ से होगी चतुर्थ श्रेणी के पदों पर नियुक्ति, 15 शासकीय महाविद्यालय में स्वच्छता और सुरक्षा की नई पहल

    यह भी पढ़ें: गोंडा में चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत फेंका शव, शर्मनाक करतूत का वीडियो वायरल, मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    उमागोपाल के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने मुख्य गेट पर किया विरोध, लंबित मांगों को लेकर…

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.