Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बड़ी खबर: ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, 215 टन कोयले के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

    May 1, 2026

    Moradabad: बुर्कानशी महिला से सरेराह छेड़छाड़ करने वाला मौलाना नौशाद पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    May 1, 2026

    सपने में परेशान कर रही थी आत्मा तो कुएँ के पास अगरबत्ती जलाने लगे, जब जेसीबी से की गई खुदाई तो 34 साल बाद निकला बड़ा रहस्य

    May 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 1
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»कांग्रेस द्वारा किए जा रहे प्रदेश व्यापी आंदोलन अनुचित, भूपेश बघेल पुत्र मोह के कारण उचित निर्णय नहीं ले पा रहे हैं: धर्मजीत सिंह
    Featured

    कांग्रेस द्वारा किए जा रहे प्रदेश व्यापी आंदोलन अनुचित, भूपेश बघेल पुत्र मोह के कारण उचित निर्णय नहीं ले पा रहे हैं: धर्मजीत सिंह

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20250722 WA0008
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कांग्रेस के 6 बार के विधायक आदिवासी नेता कवासी लखमा के गिरफ्तारी पर कोई आंदोलन नहीं किया, बेटे के लिए पार्टी को झोंक दिया गया

    मुंगेली/स्वराज टुडे:  जुलाई को होने वाले प्रदेश व्यापी आंदोलन को लेकर विधायक धर्मजीत सिंह ने स्थानीय विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भूपेश बघेल अपने व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए पुत्र मोह की वजह से पूरे कांग्रेस पार्टी को झोंकने काम कर रहा है, भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल कांग्रेस के किस पद पर है जिस व्यक्ति का कांग्रेस में कोई पद नहीं उस व्यक्ति के लिए पूरी कांग्रेस प्रदेश में प्रदर्शन कर रही है जो अनुचित है,

    धर्मजीत सिंह ने कहा हमने पहले भी बड़े-बड़े ऐसे उदाहरण देखें हैं जिसमें लोगों ने पुत्र मोह में खुद को भी बर्बाद किया और अपने पूरे साम्राज्य को भी बर्बाद किया भूपेश बघेल इस दिशा में काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं। भूपेश बघेल और कांग्रेस भ्रष्टाचारियों को बचाने पूरे प्रदेश की जनता को परेशान कर रही है और साथ ही उनका आर्थिक रूप से नुकसान भी करने जा रही है जो की प्रदेश की जनता स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने आगे कहा कि कोल ब्लॉक आवंटन को लेकर कांग्रेस पार्टी और भूपेश बघेल के झूठ का पर्दापाश हो गया है। भाजपा ने पत्रकार वार्ता में तथ्यों एवं दस्तावेज प्रेजेंटेशन के माध्यम से कांग्रेस के झूठ को एक बार फिर बेनकाब किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चोरी और सीनाजोरी का उदाहरण बार-बार प्रस्तुत कर रही है। आप सबको पता होगा कि अपने शासनकाल के पाँच वर्ष में भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को दस जनपथ का चारागाह बना दिया था।

    यह भी पढ़ें :  Korba: NKH हॉस्पिटल में उन्नत लेप्रोस्कोपिक सर्जरी सेवाएं और सशक्त, फुल-टाइम विशेषज्ञ व आधुनिक मशीनरी उपलब्ध

    श्री सिंह ने कहा कि शराब घोटाले, कोयला घोटाले, चावल घोटाले, गोठान घोटाले से लेकर पीएससी घोटाले तक में इसने प्रदेश के संसाधनों को जम कर लूटा था, आज इन घोटालों के आरोपी एक एक कर नप रहे हैं। सभी जेल जा रहे हैं। श्री सिंह ने कहा कि बेवजह जिस तरह अपराधियों के विरुद्ध हो रही कानून सम्मत कार्रवाई को कहीं और मोड़ा जा रहा है, वह दुर्भाग्यजनक और कांग्रेस में हिप्पोक्रेसी का सबसे बड़ा नमूना है।

    धर्मजीत सिंह ने कहा कि जब भी आप सभी कोल ब्लॉक आवंटन और पेड़ कटाई आदि पर सवाल उठाते थे, तो दस जनपथ के दबाव में सीधे तौर पर भूपेश बघेल बचाव में आ जाते थे। कहते थे कि कोल ब्लॉक आवंटन का विरोध करने वाले अपने-अपने घरों की बिजली बंद कर दें। सवाल यह है कि अब जब झूठे और बेबुनियाद आरोप लगा कर भूपेशजी अपनी कालिख धोने की कोशिश कर रहे हैं, तो क्या वह अपने घर और राजीव भवन की बिजली बंद करेंगे?

    श्री सिंह ने कहा कि यह तथ्य है कि न केवल भूपेश बघेल ने कोल ब्लॉक अशोक गहलोत को आवंटित किया था, बल्कि उससे पहले भी मनमोहन सिंह की सरकार में तमाम नियमों को धत्ता बताते हुए छत्तीसगढ़ के कोल ब्लॉक आवंटन की राह आसान की थी। उन्होंने कहा कि साल 2010 में केन्द्र में काँग्रेस की सरकार थी, तब कोयला मंत्रालय और पर्यावरण एवं वन मंत्रालय द्वारा हसदेव अरण्य को पूरी तरह से नो-गो जोन घोषित किया गया था। उसे कांग्रेस नीत सरकार के पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने ही सबसे पहले गो एरिया घोषित किया था।

    यह भी पढ़ें :  Jabalpur: शादी के 10 दिन पहले दूल्हे को धमकी, कहा- "महक सिर्फ मेरी है, उससे शादी की तो खैर नहीं"

    विधायक श्री सिंह ने कहा कि 23 जून 2011 को केन्द्र में कांग्रेस की सरकार रहते ही तारा परसा ईस्ट और कांटे बेसन कोल ब्लॉक को खोलने का प्रस्ताव दिया गया। जब छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार थी, उस वक्त अडानी को दो बड़ी खदानों गारे पेलमा सेक्टर-2 और राजस्थान में केते एक्सटेंशन ब्लॉक का ऑपरेटर बनाया गया। इसी तरह भूपेश बघेलजी के मुख्यमंत्री कार्यकाल में ही 16 अक्टूबर 2019 को राज्य सरकार ने पर्यावरण स्वीकृति के लिए सिफारिश भेजी।

    श्री सिंह ने कहा कि 31 मार्च 2021 को ओपन कास्ट गारे पेलमा सेक्टर-2, मांड-रायगढ़ कोलफील्ड के लिए हुआ समझौता भी सबके सामने है। इसी क्रम में 19 अप्रैल 2022 को भूपेश बघेल जी के मुख्यमंत्री रहते ही कांग्रेस सरकार द्वारा वन स्वीकृति स्टेज-1 और 23 जनवरी 2023 को वन स्वीकृति स्टेज-2 के लिए सिफारिश भेजी गई।

    श्री सिंह ने कहा कि महाजेंको कोल फील्ड की स्वीकृति में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संलिप्तता को लेकर तब अनेक अखबारों ने समाचार भी प्रकाशित किए थे। 25 मार्च 2022 को भूपेश सरकार ने राजस्थान में अशोक गहलोत की सरकार के रहते राजस्थान को कोल माइंस का आबंटन किया था।
    भाजपा ने कांग्रेस से सवाल किया कि-

    ● क्या वह मनमोहन सिंह सरकार के समय हुए निर्णयों के लिए आज माफ़ी मांगेंगे?

    ● क्या भूपेश बघेल यह घोषणा करेंगे कि अब कांग्रेस कभी बिजली का उपयोग नहीं करेगी, क्योंकि स्वयं यह कह चुके हैं कि विरोध करने वाले अपने घर की बिजली बंद कर दें।

    ● क्या कांग्रेस हर अपराधी के पक्ष में ऐसे ही खड़ी होगी, जैसे आज पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे के लिए हुई है?

    यह भी पढ़ें :  कोरबा वासियों को मिला बड़ा सौभाग्य, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग का कर सकेंगे साक्षात दर्शन, आयोजन समिति ने की सपरिवार पधारने की अपील

    श्री सिंह ने कहा कि जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार रही तब राजस्थान के तत्कालीन मंत्री बी डी कल्ला ने भूपेश बघेल को पत्र लिखा और राजस्थान के तत्कालिक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक सप्ताह के भीतर कई पत्र लिखे कोल ब्लॉक आंबटन के लिए। जिसे छत्तीसगढ़ और देश की जनता ने देखा है। इस अवसर पर विधायक पुन्नूलाल मोहले,छग रजक कर्मकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद रजक,जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक,गिरीश शुक्ला, मोहन भोजवानी, नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी सुनील पाठक,कोटूमल दादवानी, मण्डल अध्यक्ष राजीव श्रीवास, सौरभ बाजपेयी एवं पत्रकार गण उपस्थित रहे।

    *दिलीप कुमार की रिपोर्ट*

    यह भी पढ़ें: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल की पहल पर कोरबा नगर निगम को मिली 19 करोड़ रूपये के विकास कार्यों की सौगात

    यह भी पढ़ें: पहली डोज लगवाने के बाद फिर नहीं गए अस्पताल, 2 महीने बाद दिखने लगा रेबीज के लक्षण

    यह भी पढ़ें: अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ देख फुट-फुटकर रोने लगे लोग, जानिए आखिर क्या है इसमें ऐसा…

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    बड़ी खबर: ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, 215 टन कोयले के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

    May 1, 2026

    Moradabad: बुर्कानशी महिला से सरेराह छेड़छाड़ करने वाला मौलाना नौशाद पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    May 1, 2026

    सपने में परेशान कर रही थी आत्मा तो कुएँ के पास अगरबत्ती जलाने लगे, जब जेसीबी से की गई खुदाई तो 34 साल बाद निकला बड़ा रहस्य

    May 1, 2026

    Korba: आकर्षक झूलों और तरह-तरह के दुकानों से सज उठा छत्तीसगढ़ी डिज्नीलैंड मेला, हर दिन उमड़ रही लोगों की भारी भीड़

    May 1, 2026

    पार्किंग स्थल पर अतिक्रमण, आमजनों एवं वाहन चालकों को हो रही भारी परेशानी, निगम आयुक्त से कार्रवाई की मांग

    May 1, 2026

    Korba: वेदांता बालको के योगदान से छत्तीसगढ़ में ग्रामीण आय के स्रोतों में हो रही बढ़ोत्तरी

    April 30, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026929 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026850 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026811 Views
    Don't Miss

    बड़ी खबर: ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, 215 टन कोयले के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

    May 1, 2026

    * कोरबा पुलिस ने दीपका खदान से कोयला चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया।…

    Moradabad: बुर्कानशी महिला से सरेराह छेड़छाड़ करने वाला मौलाना नौशाद पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    May 1, 2026

    सपने में परेशान कर रही थी आत्मा तो कुएँ के पास अगरबत्ती जलाने लगे, जब जेसीबी से की गई खुदाई तो 34 साल बाद निकला बड़ा रहस्य

    May 1, 2026

    Korba: आकर्षक झूलों और तरह-तरह के दुकानों से सज उठा छत्तीसगढ़ी डिज्नीलैंड मेला, हर दिन उमड़ रही लोगों की भारी भीड़

    May 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.