Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    पसान में ‘जंगल राज’: ग्राम सेवक क्वार्टर पर कांग्रेसी नेता का सालों से कब्जा, प्रशासन 2.5 महीने बाद भी खाली कराने में नाकाम

    May 7, 2026

    Raipur: छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा आयोजित 51 जोड़ों का निःशुल्क सामूहिक कन्या विवाह समारोह धूमधाम से सम्पन्न, सर्व समाज ने की भूरी-भूरी प्रशंसा

    May 7, 2026

    विश्व रेडक्रॉस दिवस 8 मई को निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन

    May 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, May 7
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»सीजी व्यापमं की सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा में दिखी बेहद कड़ी सुरक्षा, परीक्षार्थियों ने कहा पहली बार हुआ ऐसा, वहीं 472 रहे अनुपस्थित
    Featured

    सीजी व्यापमं की सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा में दिखी बेहद कड़ी सुरक्षा, परीक्षार्थियों ने कहा पहली बार हुआ ऐसा, वहीं 472 रहे अनुपस्थित

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20250721 070654 4500 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    अंबिकापुर/स्वराज टुडे: बिलासपुर नकल कांड के बाद पहली बार व्यापम की परीक्षा में कड़ाई देखने को मिली। जैमर लगे कक्षों में रविवार को अंबिकापुर के पांच परीक्षा केंद्रों में आयोजित सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण और कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच सम्पन्न हुई।

    जिले के कुल 1985 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 1513 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 472 अनुपस्थित रहे। बिलासपुर में हाईटेक नकल के कारण इस बार परीक्षा केंद्रों पर फुलबाह शर्ट, घड़ी, जूते और बेल्ट पूरी तरह प्रतिबंधित थे। बावजूद इसके कुछ परीक्षार्थी फुलबाह की शर्ट पहनकर पहुंचे, जिन्हें प्रवेश से पहले वहीं कैंची से शर्ट की बाहें काटनी पड़ी।

    उन्हें अवसर दिया गया कि वे चाहें तो नजदीक के किसी दुकान से हाफ शर्ट या हाफ टी शर्ट खरीदकर पहन सकते हैं। सबके पास यह व्यवस्था नहीं थी। फूल बांह की शर्ट और टी शर्ट को लेकर यह स्थिति लगभग सभी परीक्षा केंद्रों में देखने को मिली। जूते पहनकर आए परीक्षार्थियों को बाहर ही जूते खोलने पड़े क्योंकि चप्पल पहनकर आने का निर्देश था। व्यवसयिक परीक्षा मंडल ने पहले ही निर्देश जारी कर दिए थे, इस कारण स्थानीय स्तर पर परीक्षा केंद्र प्रभारियों ने नियमों का पालन कराने के लिए पूरी सख्ती बरती।

    सभी परीक्षा कक्षों में दीवार घड़ियां लगाई गई थीं ताकि किसी को व्यक्तिगत घड़ी लाने की जरूरत न पड़े। जिन परीक्षार्थियों ने घड़ी पहन रखी थी उसे भी खुलवा दिए गए ताकि किसी भी प्रकार की शंका की कोई स्थिति ही न रहे। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश परीक्षा समय से दो घंटे पहले अनिवार्य किया गया था, और प्रवेश द्वार परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पूर्व बंद कर दिया गया। अभ्यर्थियों को केवल हल्के रंग की आधी बांह की शर्ट और चप्पल पहनने की अनुमति दी गई थी।

    यह भी पढ़ें :  Raipur: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म एवं वीडियो बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार, होटल मैनेजर भी चढ़ा पुलिस के हत्थे, होटल/लॉज संचालकों के लिए सख्त निर्देश...

    जैमर और मेटल डिटेक्टर का उपयोग

    व्यापम द्वारा जारी सख्त निर्देशों के पालन में हर परीक्षा कक्ष में मोबाइल जैमर लगाए गए। स्थिति यह निर्मित हो गई कि परीक्षा केंद्र प्रभारी और केंद्राध्यक्ष भी जब उन कमरों में पहुंचे तो मोबाइल काम करना बंद कर दे रहा था। यह व्यवस्था व्यापम की ओर से ही की गई थी। परीक्षार्थियों की मेटल डिटेक्टर से जांच की गई और महिला परीक्षार्थियों की तलाशी महिला पुलिसकर्मियों द्वारा ली गई। परिसर में सुरक्षा बल लगातार गश्त करते रहे।

    पूर्वाभ्यास के साथ हुआ था सख्त प्रशिक्षण

    परीक्षा से पूर्व राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर में जिला समन्वयक केंद्र की ओर से केंद्राध्यक्षों एवं सहायक केंद्राध्यक्षों को नए दिशा-निर्देशों का प्रशिक्षण दिया गया था। मास्टर ट्रेनर डॉ. अनिल सिन्हा, डाक्टर राजकमल मिश्रा और डाक्टर एसएन पांडेय ने प्रशिक्षण में परीक्षा की पारदर्शिता और नकलमुक्त संचालन पर विशेष बल दिया था। रविवार को अंबिकापुर के राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शासकीय पॉलिटेक्निक, शासकीय मल्टीपरपज हायर सेकेंडरी स्कूल तथा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा का सफल संचालन किया गया।

    परीक्षार्थियों ने कहा- पहली बार देखी ऐसी सख्ती

    मेडिकल प्रवेश परीक्षा में जितनी सख्ती बरती जाती है वैसी ही सख्ती रविवार को व्यापम की भर्ती परीक्षा में देखने को मिली। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों ने कहा कि पहली बार उन्होंने भर्ती परीक्षा में इतनी कड़ाई देखी। कड़े दिशा-निर्देश और प्रशासन की सख्ती के चलते परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण रही। व्यवस्था अथवा प्रश्नपत्र को लेकर कोई शिकायत सामने नहीं आई। व्यापम और प्रशासन की संयुक्त सख्ती ने यह सुनिश्चित किया कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता से संपन्न हो।

    यह भी पढ़ें :  तीन राज्यों में ऐतिहासिक जीत, कोरबा में भाजपा का भव्य विजय उत्सव

    यह भी पढ़ें: कोरबा में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: उपमुख्यमंत्री अरुण साव के स्वागत में गूंजे जयकारे, पटाखों से दहला ट्रांसपोर्ट नगर चौक

    यह भी पढ़ें: मुस्लिम युवक-हिंदू युवती के निकाह के बाद भारी तनाव: 3 गांवों की पंचायत ने सुनाया बड़ा फैसला, मीडिया-पुलिस को घुसने तक नहीं दिया

    यह भी पढ़ें: ‘मुंबई में रहना है तो मराठी बोलो वरना बाहर निकलो’, लोकल ट्रेन में महिलाओं के बीच छिड़ा युद्ध

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Raipur: छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा आयोजित 51 जोड़ों का निःशुल्क सामूहिक कन्या विवाह समारोह धूमधाम से सम्पन्न, सर्व समाज ने की भूरी-भूरी प्रशंसा

    May 7, 2026

    विश्व रेडक्रॉस दिवस 8 मई को निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन

    May 7, 2026

    भूख के विरुद्ध सेवा का संकल्प: रोटी बैंक सेवा को नई गति, मिहिर कैवर्थ्य बने प्रभारी

    May 7, 2026

    राशिफल 7 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 7, 2026

    TMC नेता के दफ्तर से मिले 18 धारदार हथियार, दक्षिण 24 परगना में मची सनसनी

    May 7, 2026

    पश्चिम बंगाल में सत्‍ता परिवर्तन के बीच सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्‍या, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

    May 7, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026954 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026857 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026816 Views
    Don't Miss

    पसान में ‘जंगल राज’: ग्राम सेवक क्वार्टर पर कांग्रेसी नेता का सालों से कब्जा, प्रशासन 2.5 महीने बाद भी खाली कराने में नाकाम

    May 7, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले के सीमांत पंचायत पसान में सरकारी संपत्ति पर कब्जे का…

    Raipur: छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा आयोजित 51 जोड़ों का निःशुल्क सामूहिक कन्या विवाह समारोह धूमधाम से सम्पन्न, सर्व समाज ने की भूरी-भूरी प्रशंसा

    May 7, 2026

    विश्व रेडक्रॉस दिवस 8 मई को निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन

    May 7, 2026

    भूख के विरुद्ध सेवा का संकल्प: रोटी बैंक सेवा को नई गति, मिहिर कैवर्थ्य बने प्रभारी

    May 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.