छत्तीसगढ़
सुकमा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में अंधविश्वास ने दो लोगो की जान ले ली. युवती बहुत दिनों से बीमार थी और झाड़-फूंक करने के लिए सुकमा आई हुई थी. पूजा करने के बाद उफनते नदी में डुबकी मारने नदी में उतरी और तेज बहाव का शिकार हो गई. युवती को बैगा पुजारी बचाने के लिए नदी में कूद पड़ा लेकिन दोनों तेज बहाव में बहकर डूब गए.
यह हादसा शनिवार हुआ. शबरी नदी में डुबकी लगाने के दौरान अचानक बैलेंस बिगड़ा और युवती तेज बहाव में बहने लगी. इस तरह से देखते ही देखते युवती और बचाने वाला शख्स दोनों नदी की तेज धार में डूब गए.
डुबकी लगाते ही नदी में समाई
गोताखोरों की टीम ने युवती का शव बरामद कर लिया और दूसरे व्यक्ति के शव की तलाश शुरू की. ये हादसा गोंगला जाने वाले रास्ते में सीआरपीएफ द्वितीय वाहिनी कैंप से आगे कुछ दूरी पर शबरी नदी में हुआ. युवती 17 साल की थी और कई दिनों से बीमार चल रही थी. दूसरे पड़ोसी राज्य में भी इलाज करवाने के बाद भी ठीक नहीं हो रही थी. इसके बाद, झाड़-फूंक करने के लिए वह सुकमा स्थित सुन्दर नगर में वडे गुनिया करने आई थी.
5 दिनों की झाड़फूंक के बाद नदी में की जा रही थी अंतिम क्रिया
मृतका के परिजन महेश लेकाम ने बताया कि वडे गुनिया से करीब पांच दिनों के झाड़ फूंक के बाद शनिवार को अंतिम पूजा करने वह शबरी नदी के किनारे गई थी. पूजा की प्रक्रिया पूरा करने के बाद युवती को नदी में डुबकी लगाने के लिए कहा गया. इस दौरान युवती का बैलेंस बिगड़ गया और तेज बहाव में चली गई और उसे बचाने की कोशिश करने वाला बैगा पुजारी भी डूब गया.
दोनों के शवों की तलाश जारी
दोनों के डूबने की शिकायत तत्काल पुलिस को दी गई. उसके बाद मौके पर नगर सेना एवं गोताखोरों की टीम पहुंची और शव ढूंढने का काम शुरू किया गया. घटना के बाद मौके पर थाना प्रभारी और तहसीलदार सहित कई अधिकारी मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: बंगाल में 9 करोड़ के जाली नोट बरामद, होटल में रखी हुई थी नोट छापने की मशीन; ऐसे खुली मामले की पोल
यह भी पढ़ें: कांवड़ियों ने बेटे के सामने सीआरपीएफ जवान की लात-घूसों से की पिटाई, 4 नाबालिगों समेत सात गिरफ्तार

Editor in Chief





