Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेण्ट्ल वर्कशाप के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा सीआरसी क्लब कोरबा में किया गया योगाभ्यास

    June 21, 2026

    .एम. श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, सलोरा (कोरबा) में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

    June 21, 2026

    भरत तिवारी का एनकाउंटर संदिग्ध, न्यायिक जांच कर सच्चाई उजागर की जाए – अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह

    June 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 21
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»नागिन का बदला: जिस घर में हुई थी नाग की हत्या, नागिन ने वहीं 3 को डसा, एक की मौत
    Featured

    नागिन का बदला: जिस घर में हुई थी नाग की हत्या, नागिन ने वहीं 3 को डसा, एक की मौत

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 15, 2025Updated:July 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6725261081752519122656f6723d4eb3180c3857b177b28024196de3e7b913dfbe0367938cf5fb77fcfd1c
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मथुरा/स्वराज टुडे: यूपी के मथुरा स्थित महावन तहसील के गांव सिहोरा में एक नागिन द्वारा अपने नाग की मौत का बदला लेने के लिए नागिन द्वारा तीन लोगों को डस लिया, जिनमें मनोज नामक युवक की मौत हो गई और दो की हालत अब ठीक है। बाद में गांव वालों ने नागिन को पकड़कर मार दिया।

    मनोज की पत्नी के भाई ने मार दिया था नाग

    गांव सिहोरा निवासी मनोज की पत्नी दुर्गेश के पिछले महीने बेटी हुई थी। दो जुलाई को उसका नामकरण संस्कार हुआ था। मनोज की पत्नी का भाई सचिन निवासी छौंक जिला हाथरस आया था। उसे घर में सांप दिखाई दिया तो सचिन ने लाठी से उसे मार दिया। दूसरे दिन सचिन अपने गांव चला गया। चार दिन बाद घर के अंदर काले रंग की नागिन दिखाई दी। उसे देखते ही घर के अंदर खलबली मच गई। शोरगुल से नागिन घर के अंदर ही छिप गई।

    नागिन की अनदेखी पड़ी भारी

    वहां मौजूद लोगों ने बताया कि नागिन को घर से बाहर इधर उधर घूमते हुए देखा लेकिन लोगों ने नजरअंदाज कर दिया। बुधवार की रात मनोज अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर के अंदर सो रहा था। गुरुवार सुबह लगभग चार बजे नागिन ने मनोज को डस लिया। मनोज के चीखने पर उसकी पत्नी जाग गई। नाग को देखते ही उसकी चीख निकल गई। इसके बाद झाड़ फूंक करने वाले बायगीरों को बुलाया।

    जयपुर के अस्पताल में गई मनोज की जान

    बायगीरों द्वारा झाड़ फूंक की गई लेकिन मनोज की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन द्वारा मनोज को लक्ष्मी नगर स्थित भास्कर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां गम्भीर हालत होने पर जयपुर ले जाने की सलाह दी। पत्नी उसे जयपुर ले गई, जहां उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

    यह भी पढ़ें :  नन्ही कथक नृत्यांगना नेहल साहू ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम, तरंग 2026 में हासिल किया द्वितीय स्थान

    मनोज के बाद दिनेश और पप्पू को नागिन ने डसा

    शनिवार को मनोज के जीजा दिनेश निवासी भदनवारा मांट शोक व्यक्त करने आएं थे। परिवार वालों ने उन्हें रोक लिया। शनिवार की रात दिनेश एवं मनोज का बड़ा भाई पप्पू एक कमरे में चारपाई पर सो रहे थे और दोनों को उस नागिन ने डस लिया। नागिन के डसते ही घर के अंदर हड़कंप मच गया। गांव में खबर आग की तरह फैल गई। ग्रामीण एकत्रित हो गए और नागिन को लाठी डंडों से मार दिया।

    बुलाए गए झांड़ फूंक वाले

    गांव नगौड़ा राय से झाड़-फूंक करने वालों को बुलाया गया। उनके द्वारा लगभग चार घंटे झाड़ फूंक की गई थाली बजाई गई लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। परिजन व गांव वाले रविवार को उन्हें पानी गांव लेकर गए वहां बायगीरों द्वारा बड़ी मशक्कत से दोनों का इलाज किया गया तब जाकर दोनों सही हुए।

    गांव वालों को आज भी झाड़ फूंक पर यकीन

    मृतक के भाई राजू ने बताया कि अब दोनों पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। गांव वाले अभी भी झाड़ फूंक पर विश्वास करते हैं। गांव में अगर किसी व्यक्ति को सांप द्वारा काट लिया जाता है तो तुरंत झाड़ फूंक करने वालों को बुलाकर थाली बजाई जाती है।

    सांप काटने के बाद एंटीवेनिन इंजेक्शन लगाना जरूरी

    सामूदायिक स्वास्थ केंद्र बलदेव के प्रभारी डॉ. बिजेंद्र सिंह सिसौदिया ने कहा  कि साँप के काटने के तुरंत बाद उस व्यक्ति को सरकारी अस्पताल में ले जाना चाहिए। मरीज को एंटीवेनिन इंजेक्शन लगाया जाता है। यह इंजेक्शन चार एंटी स्नेक वेनम का मिश्रण है। वे सांप के जहर से जुड़कर काम करता है और शरीर पर उसके नुकसानदायक प्रभाव को नष्ट कर देता है।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 19 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    यह भी पढ़ें: पन्नी खोली, थूका और पैक कर दिया खाना….वीडियो वायरल होते ही फूटा लोगों का गुस्सा

    यह भी पढ़ें: सुसाइड नोट लिख विवाहिता ने दी जान, पति के लिए कहा- दूसरी शादी कर लेना और खुश रहना

    यह भी पढ़ें: अपनी ही बेटी के आगे हाथ जोड़कर इज्जत की भीख मांगते रहे पिता, लेकिन माता-पिता की परवरिश के आगे भारी पड़ा ‘इश्क’

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेण्ट्ल वर्कशाप के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा सीआरसी क्लब कोरबा में किया गया योगाभ्यास

    June 21, 2026

    .एम. श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, सलोरा (कोरबा) में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

    June 21, 2026

    भरत तिवारी का एनकाउंटर संदिग्ध, न्यायिक जांच कर सच्चाई उजागर की जाए – अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह

    June 21, 2026

    वाराणसी की गंज शहीदा मस्जिद को लेकर जारी हुआ नोटिस तो बिलबिला उठे पाकिस्तान के राष्ट्रपति, भारत सरकार से की अपील

    June 21, 2026

    योगमय हुआ कोरबाः जिला प्रशासन एवं ब्रह्माकुमारीज के साथ हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास

    June 21, 2026

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महिला पत्रकार समूह ने किया योग कार्यक्रम का आयोजन

    June 21, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,657 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,077 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026922 Views
    Don't Miss

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेण्ट्ल वर्कशाप के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा सीआरसी क्लब कोरबा में किया गया योगाभ्यास

    June 21, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: सेण्ट्ल वर्कशाप कोरबा द्वारा दिनांक 21.06.26 कों अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर…

    .एम. श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, सलोरा (कोरबा) में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

    June 21, 2026

    भरत तिवारी का एनकाउंटर संदिग्ध, न्यायिक जांच कर सच्चाई उजागर की जाए – अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह

    June 21, 2026

    वाराणसी की गंज शहीदा मस्जिद को लेकर जारी हुआ नोटिस तो बिलबिला उठे पाकिस्तान के राष्ट्रपति, भारत सरकार से की अपील

    June 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.