Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कटघोरा को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात, MJM मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ

    November 11, 2026

    New Delhi: छठ के मद्देनजर रेलवे ने शुरू किए 650 स्पेशल ट्रेनें, ट्रेन ऑन डिमांड की भी व्यवस्था

    November 11, 2026

    नकली अदालत, फर्जी जज और वकील. डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड महिला टीचर से 1.23 करोड़ की ठगी

    November 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»सुसाइड नोट लिख विवाहिता ने दी जान, पति के लिए कहा- दूसरी शादी कर लेना और खुश रहना
    Featured

    सुसाइड नोट लिख विवाहिता ने दी जान, पति के लिए कहा- दूसरी शादी कर लेना और खुश रहना

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6725154051752510931130ece70003bd378fd04d6647aa690c2a46ad4840536aad964e742ba46b59141ca5
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    लखीमपुर खीरी/स्वराज टुडे: लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता ने जहर खाकर जान दे दी। विवाहिता रविवार दोपहर ही मायके से ससुराल आई थी। बच्चों को खाना खिलाकर कमरे में गई। कुछ ही देर के बाद अचानक उसकी हालत बिगड़ने लगी। लिहाजा परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    विवाहिता के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने अपने पति को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप मुझे समझ नहीं पाए। बस इतनी शिकायत है। आशंका है कि घरेलू कलह में विवाहिता ने जान दी है। हालांकि सुसाइड नोट में किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। लिखा है कि किसी पर कोई कार्रवाई न की जाए।

    लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम

    सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कमलापुर निवासी संगम की पत्नी अंजली (22 वर्ष) ने रविवार की दोपहर जहरीला पदार्थ खा लिया। इसकी जानकारी होने पर परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर चले इलाज के दौरान हालत में कोई सुधार न होने की वजह से चिकित्सकों ने अंजली को लखनऊ रेफर कर दिया था, जहां रविवार रात तीन बजे उसने दम तोड़ दिया।

    मायका पक्ष ने लगाया यह आरोप

    इसकी जानकारी परिजनों ने थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मायका पक्ष का आरोप है कि विवाहिता को ससुरालियों ने जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया है। सुसाइड नोट में किसी तरह का आरोप नहीं लगाया गया है, लेकिन जो बातें लिखी हैं उससे प्रतीत होता है कि अंजलि और उसके पति के बीच अनबन चल रही थी। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

    यह भी पढ़ें :  कटघोरा की आगजनी से भी नहीं लिया सबक! महेशपुर में नियमों को ताक पर रखकर पटाखा कारोबार, क्या बड़े हादसे का इंतजार कर रहे जिम्मेदार अफसर

    खुदकुशी से पहले पति को लिखा मार्मिक खत

    सुसाइड नोट में लिखा है, ‘संगम जी, आप हमेशा कहते थे कि मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई। आपकी जिंदगी सुधारने के लिए मैंने यह किया है। मुझे माफ कर देना। मैं आप से लड़ाई करती थी, अब नहीं करुंगी। मेरी कसम आप दूसरी शादी कर लेना। आप उसके साथ खुश रहना। हमें आप से सब कुछ मिल गया है। अब इस दुनिया से मुझे कोई शिकायत नहीं है। पति के लिए लिखा है कि मेरे पैसों से ही कफन लाना, सिर्फ सिंदूर अपने पैसों से लाना। आगे लिखा कि आप मुझे समझ नहीं पाए, बस इतनी शिकायत है।

    यह भी पढ़ें: टाटा वर्कशॉप में कोबरा निकलने से मचा हड़कंप, अविनाश यादव ने किया सफल रेस्क्यू

    यह भी पढ़ें: पन्नी खोली, थूका और पैक कर दिया खाना….वीडियो वायरल होते ही फूटा लोगों का गुस्सा

    यह भी पढ़ें: अपनी ही बेटी के आगे हाथ जोड़कर इज्जत की भीख मांगते रहे पिता, लेकिन माता-पिता की परवरिश के आगे भारी पड़ा ‘इश्क’

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कटघोरा को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात, MJM मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ

    November 11, 2026

    New Delhi: छठ के मद्देनजर रेलवे ने शुरू किए 650 स्पेशल ट्रेनें, ट्रेन ऑन डिमांड की भी व्यवस्था

    November 11, 2026

    नकली अदालत, फर्जी जज और वकील. डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड महिला टीचर से 1.23 करोड़ की ठगी

    November 11, 2026

    कोरबा के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित अन्नकूट पर्व के कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने गोवर्धन पूजा कर दर्शन लाभ लिया

    November 11, 2026

    जरूरत के अनुसार कार बदल लेगी अपना आकार, IIIT के बीटेक छात्रों और वैज्ञानिकों ने बनाई अनोखी रोबोटिक कार

    November 11, 2026

    Rampur(UP): CRPF कैंप आतंकी हमले में बरी हुए मोहम्मद शरीफ की हत्या, बदमाशों ने मारी गोली

    November 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,079 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,565 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,427 Views
    Don't Miss

    कटघोरा को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात, MJM मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ

    November 11, 2026

    ● मंत्री लखन लाल देवांगन बोले – क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि, कोरोना काल में…

    New Delhi: छठ के मद्देनजर रेलवे ने शुरू किए 650 स्पेशल ट्रेनें, ट्रेन ऑन डिमांड की भी व्यवस्था

    November 11, 2026

    नकली अदालत, फर्जी जज और वकील. डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड महिला टीचर से 1.23 करोड़ की ठगी

    November 11, 2026

    कोरबा के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित अन्नकूट पर्व के कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने गोवर्धन पूजा कर दर्शन लाभ लिया

    November 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.