Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    “सजग कोरबा सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाहीं, पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

    May 29, 2026

    वैभव सूर्यवंशी को इस टीम ने दिया 30 करोड़ और प्राइवेट आइलैंड का ऑफर ? सामने आया हैरान करने वाला सच

    May 29, 2026

    भीषण गर्मी को देखते हुए बालको ने विभिन्न वार्डों में सुनिश्चित की पेयजल आपूर्ति

    May 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 29
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»अगर आप अपने पार्टनर या फैमिली के साथ टूर पर हैं, तो इन बातों का रखें खास ध्यान, कभी नहीं होंगे किसी अनहोनी के शिकार
    Featured

    अगर आप अपने पार्टनर या फैमिली के साथ टूर पर हैं, तो इन बातों का रखें खास ध्यान, कभी नहीं होंगे किसी अनहोनी के शिकार

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n66642543017486023381717a6b73910b2a26ce92decab09afa030a27ad834c5585ccc6bf61ae1de78a183c
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    दूरदराज किसी स्थान पर यात्रा पर जाना अच्छा तो लगता है लेकिन अनहोनी की संभावना भी रहती है। ऐसे में किसी अनहोनी से बचने के लिए जरूरी है कि यात्रा के दौरान कुछ सावधानियां बरती जाएं।

    चाहे आप अपने पार्टनर के साथ हनीमून पर जा रहे हों, या फिर परिवारिक ट्रिप पर, इस दौरान किसी तरह की अनहोनी से बचने के लिए आपको कुछ सुरक्षा उपाय जरूर अपनाने चाहिए। आइए जानते हैं किसी स्थान की यात्रा पर गए लोगों को सुरक्षित सफर के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

    1) स्थानीय गाइड की मदद लें

    अगर आप किसी दूसरे राज्य की यात्रा पर जा रहे हैं तो अकेले स्थानीय जगहों के भ्रमण से बचें। दूरदराज और अनजानी जगहों पर अकेले न जाएं। खासकर ट्रेकिंग, झरनों या गुफाओं वाले क्षेत्रों में हमेशा स्थानीय गाइड या टूर ऑपरेटर के साथ जाएं।

    2) लोकेशन साझा करें

    घर के बाहर आपकी सुरक्षा की जिम्मेदारी आपकी ही है। इसलिए जब कहीं घूमने जाएं तो परिवार या करीबी दोस्तों के साथ अपनी लोकेशन जरूर शेयर करें। आप कहां ठहरें हैं और कहां जा रहे हैं, इसकी सूचना रोजाना दें।

    3) अजनबियों पर भरोसा न करें

    कई बार सफर के दौरान सहयात्री, होटल के कर्मचारी या टैक्सी ड्राइवर से आपकी अच्छी खासी बातचीत होने लगती है। आप उनसे अपनी निजी जानकारियां भी साझा कर जाते हैं। ऐसा करने से बचें। कोई भी स्थानीय व्यक्ति कितना भी सहयोगी क्यों न लगे, उससे अपनी निजी जानकारी साझा न करें। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें।

    4) रात में घूमने से बचें

    ज्यादातर पर्यटक स्थल शाम होते ही वीरान हो जाते हैं। अंधेरा होने से पहले होटल लौट आना सुरक्षा के लिहाज से जरूरी है। ऐसे स्थानों पर रात में न जाएं, जो सूनसान हो।

    यह भी पढ़ें :  Raipur: CGPSC फिर विवादों में, अभ्यर्थियों ने लगाया अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप, हाइकोर्ट पहुंचा मामला

    5) नेटवर्क और मौसम का ध्यान रखें

    कई हिल स्टेशन या स्थल ऐसे हैं जहां नेटवर्क की समस्या होती है। वहीं मौसम भी बदलता रहता है। इन बातों को ध्यान में रखकर यात्रा करें। चेरापूंजी जैसे क्षेत्रों में कई बार मोबाइल नेटवर्क नहीं होता और मौसम अचानक बदल जाता है। ऐसे में सफर से पहले मौसम अपडेट जरूर देखें।

    6) विश्वसनीय होटल में ठहरें

    अक्सर सस्ते होमस्टे या होटल के चक्कर में यात्री शहर से दूर सूनसान जगह पर किसी थर्ड ग्रेड जगहों पर ठहर जाते हैं। यह सुरक्षित स्थान नहीं माने जाते हैं। सस्ते होमस्टे की बजाय ऐसे होटल में ठहरें जो सरकारी पंजीकृत हों या अच्छे रिव्यू वाले हों। वहां की एंट्री रजिस्टर प्रक्रिया का पालन हो।

    7) दुकानों के ट्रायल रूम, होटल के कमरे या बाथरूम में हिडन कैमरा की जांच

    दुकानों या किसी शोरूम के ट्रायल रूम में, होटल के कमरे या बाथरूम में या फिर किसी पब्लिक टॉयलेट में हिडन कैमरे की जांच आप अपने मोबाइल से भी कर सकते हैं । इसके लिए आपको अपने फोन में हिडन कैमरा डिटेक्टर ऐप डाउनलोड करना होगा। इसका उपयोग बेहद आसान है। बता दें कि हिडन कैमरा खोजने के लिए एंड्रॉयड प्लेस्टोर पर कई ऐप मौजूद हैं, पर आप सबसे पॉपुलर ऐप इंस्टॉल करें। जब आप इस ऐप को इंस्टॉल करेंगे, तो यह कुछ एक्सेस मांगेगा।

    8) पुलिस हेल्पलाइन और स्थानीय संपर्क सेव करें

    जिस शहर की यात्रा पर आप निकले हैं, वहां के स्थानीय थाना, टूरिस्ट हेल्पलाइन और अस्पताल का नंबर अपने फोन में जरूर सेव कर लें। जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता के लिए काॅल करें।

    यह भी पढ़ें :  यूपी पुलिस ने कुख्यात अपराधी रवि यादव को एनकाउंटर में किया ढेर, दूल्हे की हत्या कर हो गया था फरार

    *आपकी यात्रा हमेशा मंगलमय हो*

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    “सजग कोरबा सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाहीं, पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

    May 29, 2026

    वैभव सूर्यवंशी को इस टीम ने दिया 30 करोड़ और प्राइवेट आइलैंड का ऑफर ? सामने आया हैरान करने वाला सच

    May 29, 2026

    भीषण गर्मी को देखते हुए बालको ने विभिन्न वार्डों में सुनिश्चित की पेयजल आपूर्ति

    May 29, 2026

    राशिफल 29 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 29, 2026

    ग्राम पताढ़ी में 1 जून से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील

    May 29, 2026

    सपा नेता पार्टी की ही मह‍िला नेत्री के साथ आपत्‍त‍िजनक हालत में पकड़ाए, पर‍िजनों ने जमकर पीटा, मह‍िला नेत्री अस्‍पताल में भर्ती

    May 29, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,568 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,009 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026892 Views
    Don't Miss

    “सजग कोरबा सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाहीं, पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

    May 29, 2026

    *आम नागरिकों से शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं विवाद की स्थिति में कानून का सहारा…

    वैभव सूर्यवंशी को इस टीम ने दिया 30 करोड़ और प्राइवेट आइलैंड का ऑफर ? सामने आया हैरान करने वाला सच

    May 29, 2026

    भीषण गर्मी को देखते हुए बालको ने विभिन्न वार्डों में सुनिश्चित की पेयजल आपूर्ति

    May 29, 2026

    राशिफल 29 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.