Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 6 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 6, 2026

    कांवड़​​ ला​​ रही​​ गर्भवती महिला ने दो जुड़वा बेटों को दिया जन्म, पुलिस ने ‘गणेश’ और ‘कार्तिकेय’ के रूप में किया नामकरण !

    August 6, 2026

    Nawada: दो साल पहले पति को छोड़ प्रेमी संग भागी थी, अब दमन में मिला सड़ा गला शव

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 6
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»व्हाट्सएप पर फोटो भेजकर पूछा- इसे पहचानते हैं? डाउनलोड करते ही खाते से उड़े लाखों रुपये, कैसे की ठगी?
    Featured

    व्हाट्सएप पर फोटो भेजकर पूछा- इसे पहचानते हैं? डाउनलोड करते ही खाते से उड़े लाखों रुपये, कैसे की ठगी?

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    orig download 1733347362
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मध्यप्रदेश
    जबलपुर/स्वराज टुडे: जबलपुर में स्टेशनरी व्यापारी के साथ व्हाट्सएप पर भेजी गई फोटो से ठगी हो गई। फोटो डाउनलोड करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया और ठग ने उनके बैंक खाते से दो लाख से अधिक रुपये निकाल लिए।

    एक फोटो डाउनलोड करते ही बैंक खाते से लाखों रुपये निकाल लिए जाएं, क्या ऐसा हो सकता है? अगर, आपका जवाब नहीं है तो आप गलत हैं। मप्र के जबलुपर जिले में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां, एक व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर आए फोटो को डाउनलोड किया तो उसके खाते से दो लाख 10 हजार रुपये निकाल लिए गए। ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए व्यक्ति को खुद जालसाज ने फोटो भेजकर फंसाया था। उसने व्हाट्सएप पर भेजी एक तस्वीर के साथ लिखा था कि क्या आप इसे जानते हैं। इसके बाद फोटो डाउनलोड करते ही खाते से रुपये उड़ गए। अब पीड़ित ने ठगी की शिकायत थाने में दर्ज कराई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    जानकारी के अनुसार, जबलपुर के शिव नगर में रहने वाले स्टेशनरी व्यापारी प्रदीप कुमार से ऑनलाइन ठगी शिकार हुए हैं। प्रदीप ने बताया कि 28 मार्च की सुबह करीब आठ बजे उनके पास एक अननोन नंबर से कॉल आया, उधर से बात करने वाले व्यक्ति ने कहा कि आपके व्हाट्सएप पर एक फोटो भेजा है। उसके डाउनलोड करके देखिए कि आप उसे पहचानते हैं? इसके बाद उन्होंने फोटो डाउनलोड की जो किसी बुजुर्ग की था, लेकिन वे उसे नहीं पहचानते थे।

    ठग ने बार-बार किया कॉल

    कुछ देर बाद उसी नंबर से फिर कॉल आया, पर प्रदीप ने रिसीव नहीं किया। लेकिन, बार-बार आने पर प्रदीप ने कॉल रिसीव किया और बुजुर्ग को नहीं पहचानने की बात कहकर कॉल कट कर दिया। इसके बाद उसके फोन पर खाते में एक रुपये क्रेडिट (जमा) होने का मैसेज आया और फिर लगातार दो मैसेज रुपये विड्रोल (निकालने) करने के आए। किसी ने उनके खाते से पहली बार में एक लाख और दूसरी बार में एक लाख 10 हजार रुपये निकाले गए थे।

    यह भी पढ़ें :  कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जिला शिक्षा अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस

    नेट बैंकिंग शुरू कर रुपये किए ट्रांसफर

    खाते से दो लाख 10 हजार रुपये कटने के बाद प्रदीप कैनरा बैंक पहुंचे और घटना की जानकारी दी। इसके बाद उन्हें ठगी का पता चला। प्रदीप ने बताया कि वे नेट बैंकिंग का उपयोग नहीं करते हैं। फोटो के जरिए ठग ने उनका मोबाइल हैक कर नेट बैंकिंग शुरू की और हैदराबाद के एक बैंक खाते में रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद इन पैसों को वहां के एक एटीएम से निकाला गया है। पीड़ित प्रदीप ने साइबर सेल और कोतवाली थाने में ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    कैसे की फोटो भेजकर ठगी?

    इस साइबर ठगी में स्टेग्नोग्राफी तकनीक का इस्तेमाल किया गया, जिसमें किसी फाइल के अंदर एक और फाइल, एप्लिकेशन या कोडिंग छिपी होती है। जिसे खोलते या डाउनलोड करते ही आपका मोबाइल हैक हो जाता है। इससे आपके ओटीपी, मैसेज और अन्य सभी जानकारी साइबर ठग तक आसानी तक पहुंचते हैं।

    कैसे बचें स्टेग्नोग्राफी से होने वाली ठगी से?

    ● अनजान लोगों द्वारा भेजी गई फाइल या फोटो डाउनलोड न करें।
    ● यदि कोई फोटो जरूरत से ज्यादा बड़ी साइज की दिखे, तो सतर्क रहें।
    ● मोबाइल और बैंकिंग ऐप्स को हमेशा अपडेट रखें।
    संदिग्ध लिंक या अटैचमेंट पर क्लिक करने से बचें।
    ा

    यह भी पढ़ें: शिक्षिका नौकरी से बर्खास्त, तीन बच्चे होने के कारण गई नौकरी, सरकार से छिपाई थी जानकारी

    यह भी पढ़ें: कथावाचक ने कहा- एक दिन सबको जाना है, अगले दिन खुद ही चल बसे, 7 दिन की कथा 2 दिन में ही समाप्त

    यह भी पढ़ें :  Raipur: गांजा बिक्री की फिराक में घुम रहे 02 आरोपी गिरफ्तार, 1.69 लाख रूपये कीमत का 3.380 किलोग्राम गांजा जप्त

    यह भी पढ़ें: सास को जमीन पर पटककर पीटा फिर बाल पकड़कर घसीटा, पति को भी पिटवाया; MP में बहू का खौफनाक चेहरा

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 6 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 6, 2026

    कांवड़​​ ला​​ रही​​ गर्भवती महिला ने दो जुड़वा बेटों को दिया जन्म, पुलिस ने ‘गणेश’ और ‘कार्तिकेय’ के रूप में किया नामकरण !

    August 6, 2026

    Nawada: दो साल पहले पति को छोड़ प्रेमी संग भागी थी, अब दमन में मिला सड़ा गला शव

    August 6, 2026

    J&K: आर्टिकल 370 हटाने की बरसी से पहले एहतियात के तौर पर अमरनाथ यात्रा के काफिलों की आवाजाही रोकी गई

    August 6, 2026

    Korba: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनांतर्गत दिशा-निर्देश जारी, इच्छुक नागरिक 25 अगस्त तक करें आवेदन

    August 6, 2026

    21 साल की शादी, 5 बच्चे. फिर भी प्रेमी संग चली गई पत्नी! पति ने उठाया ऐसा कदम कि दंग रह गया पूरा गांव

    August 6, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,815 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,469 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,165 Views
    Don't Miss

    राशिफल 6 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 6, 2026

    आज का राशिफल : आज चंद्रमा मेष राशि में गोचर कर रहा है, जिससे सभी…

    कांवड़​​ ला​​ रही​​ गर्भवती महिला ने दो जुड़वा बेटों को दिया जन्म, पुलिस ने ‘गणेश’ और ‘कार्तिकेय’ के रूप में किया नामकरण !

    August 6, 2026

    Nawada: दो साल पहले पति को छोड़ प्रेमी संग भागी थी, अब दमन में मिला सड़ा गला शव

    August 6, 2026

    J&K: आर्टिकल 370 हटाने की बरसी से पहले एहतियात के तौर पर अमरनाथ यात्रा के काफिलों की आवाजाही रोकी गई

    August 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.