Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026

    अग्रसेन जयंती पर राजनांदगांव में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी अशोक मोदी, 11 अक्टूबर 2026 को राजनांदगांव में आयोजित होगा मुख्य समारोह

    October 10, 2026

    Raipur: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 10
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»कायदा कानून को ताक पर रखकर विस्फोटक प्लांट लगाने की कोशिश, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
    Featured

    कायदा कानून को ताक पर रखकर विस्फोटक प्लांट लगाने की कोशिश, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20250320 161345 5828
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    डोकरमुड़ा के बाद अब राबो के ग्रामीण भी ब्लैक डायमंड कंपनी के खिलाफ दर्ज कराई आपत्ति…

    घरघोड़ा, रायगढ़/स्वराज टुडे: ग्राम पंचायत डोकरमुड़ा और राबो में ब्लैक डायमंड एक्सप्लोसिव प्राइवेट लिमिटेड द्वारा औद्योगिक प्रयोजन के लिए भूमि व्यपवर्तन (डायवर्जन) का आवेदन किया गया है, जिसे लेकर इन दोनों गांव के ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने इसे पूरी तरह अवैध और जनविरोधी कदम करार दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना ग्राम सभा की सहमति के यह प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है, जो न केवल संविधान की पांचवीं अनुसूची और पेसा अधिनियम 1996 का उल्लंघन है, बल्कि जनहित और पर्यावरण के लिए भी घातक है।

    IMG 20250320 WA0029

    बता दें कि कुछ दिन पहले ही ब्लैक डायमंड कंपनी के खिलाफ ग्राम डोकरमुड़ा के भारी संख्या में महिला और पुरुष जिला मुख्यालय जनदर्शन पहुंचे थे। जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर घरघोड़ा एसडीएम के ऊपर ब्लैक डायमंड कंपनी के पक्ष में कार्य करने का गंभीर आरोप लगाया था तथा एक सप्ताह की भीतर कार्यवाही न करने पर चक्का जाम करने की चेतावनी भी दी थी। इस बीच भूमि अपवर्तन का इस्तहार आदेश देख अब ग्राम पंचायत राबो के भी ग्रामीण और जनप्रतिनिधि भी इस विस्फोटक कंपनी के विरोध में एसडीएम कार्यालय में आपत्ति दर्ज की है। ग्रामीणों ने बताया कि विरोध के बावजूद उक्त भूमि पर स्थित पेड़ो की कटाई, जेसीबी से समतलीकरण कार्य और कॉलम डालने के लिए गढ्ढे खोदे जा रहे हैं।

    IMG 20250320 WA0028

    ग्राम पंचायत छर्राटांगर के सरपंच पर आरोप है कि वह बारूद कंपनी के पक्ष में काम कर रहा है और डोकरमुड़ा के ग्रामीणों का अपमान कर रहा है, जबकि दूसरी ओर ग्राम पंचायत राबो के सरपंच और उपसरपंच इस कंपनी के खिलाफ एसडीएम घरघोड़ा को आपत्ति पत्र सौंप चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह विस्फोटक प्लांट का प्रयोजन पूरी तरह से जनविरोधी है और इसे किसी भी कीमत पर स्वीकृति नहीं दी जानी चाहिए।

    यह भी पढ़ें :  मौत से पहले ल‍िखा - 'मां मेरा अंतिम समय है, तुम लोगों को कोई परेशान करे तो जहर खाकर मर जाना'

    बिना ग्राम सभा की सहमति के इस विस्फोटक प्लांट के लिए आवेदन किया गया है, जो नियमों का उल्लंघन है। विस्फोटक नियम 2008 के तहत ऐसे उद्योगों के लिए तय मानकों का पालन नहीं किया गया है, जिससे गांव के आसपास के लोगों की भूमि पर प्रतिबंध और आजीविका का संकट खड़ा हो जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि यह प्लांट गांव की मिट्टी, पानी और हवा को जहरीला बनाएगा, जिससे कृषि, पशुपालन और जनस्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न होगा। प्रदूषण से अस्थमा, त्वचा रोग और अन्य गंभीर बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ेगा।

    गांव के पास स्थित स्कूलों, आंगनवाड़ियों और हायर सेकेंडरी स्कूलों में पढ़ने वाले हजारों बच्चों पर इसका सीधा असर पड़ेगा। साथ ही यह प्रस्तावित क्षेत्र हाथी विचरण क्षेत्र में आता है, जहां वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए किसी भी औद्योगिक गतिविधि को अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। विस्फोटक पदार्थों का भंडारण और उपयोग यहां के पर्यावरणीय संतुलन को नष्ट कर देगा।

    इधर, रायगढ़ कलेक्टर कार्यालय की शिकायत शाखा ने शिकायतकर्ताओं को आश्वासन दिया है कि डोकरमुड़ा में ब्लैक डायमंड कंपनी के लिए किए गए भूमि डायवर्जन की जांच की जाएगी। इसके लिए एक जांच दल गठित कर भू-अभिलेख शाखा को फाइल भेजी जा चुकी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस परियोजना को तुरंत निरस्त किया जाए, अन्यथा वे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

    अब देखना होगा कि प्रशासन और राजस्व विभाग ब्लैक डायमंड के विस्फोटक प्लांट के इस जनविरोधी प्रयोजन पर क्या निर्णय लेते हैं। यदि प्रशासन ने इसे जबरदस्ती आगे बढ़ाने की कोशिश की, तो ग्रामीण कहा कि उग्र आंदोलन छेड़ने से पीछे नहीं हटेंगे।

    यह भी पढ़ें :  Korba: झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से हुआ इंफेक्शन, रायपुर-एम्स और मेकाहारा ने भर्ती से किया इनकार, हुई मौत

    यह भी पढ़ें: इससे सस्‍ता और कहां! केवल 816 रुपये महीने EMI में करें सात ज्योतिर्लिंग के दर्शन, रहना, खाना और घूमना सब शामिल

    यह भी पढ़ें: हेल्थ टिप्स: पेट ठीक से साफ नहीं हो रहा, तो सोने से पहले दूध में मिलाकर पी लें ये चीज, अगले दिन ही निकल जाएगी सारी गंदगी

    यह भी पढ़ें: सौरभ का क्षत विक्षत शव देख दहाड़ मारकर रो पड़ी मां, मुस्कान और साहिल को कोर्ट में ही लोगों ने पीटा, देखें वीडियो…

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026

    अग्रसेन जयंती पर राजनांदगांव में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी अशोक मोदी, 11 अक्टूबर 2026 को राजनांदगांव में आयोजित होगा मुख्य समारोह

    October 10, 2026

    Raipur: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026

    Raipur: 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026

    Raipur: jmdbet777.com ऑनलाईन बैटिंग साईट के पैनल से ऑनलाईन सट्टा का संचालन करने वाला फरार मुख्य आरोपी नितिन मोटवानी गिरफ्तार, विगत 09 माह से लगातार चल रहा था फरार

    October 10, 2026

    राशिफल 10 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:  मानसिक स्वास्थ्य स्वस्थ, संतुलित एवं सार्थक जीवन का आधार है। व्यक्ति का…

    अग्रसेन जयंती पर राजनांदगांव में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी अशोक मोदी, 11 अक्टूबर 2026 को राजनांदगांव में आयोजित होगा मुख्य समारोह

    October 10, 2026

    Raipur: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026

    Raipur: 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.