Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Pilibhit: करोड़पति चपरासी के साम्राज्य के चौंकाने वाले खुलासे, 3 पत्नियां और 53 बैंक खाते, पुलिस ने फ्रीज किए ₹5.28 करोड़!

    April 15, 2026

    Korba: जिले में 19 अप्रैल को मेगा हेल्थ कैंप आयोजित, 2200 रुपए की बीएमडी जांच सहित सैकड़ों सेवाएं पूरी तरह निःशुल्क, पं. विद्याधर शर्मा की पुण्यतिथि पर विशाल आयुर्वेद एवं मल्टी-स्पेशलिटी शिविर आयोजित, देशभर के विशेषज्ञ देंगे अपनी सेवाएं

    April 15, 2026

    आस्था स्थल कोसगई माता मंदिर के नीचे लगी भीषण आग, होटल में लगी आग ने मचाई तबाही, श्रद्धालु की कार सहित कई दुकानें जलकर खाक

    April 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 15
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»OMG: 18 महीने पहले जिस महिला की हुई थी हत्या, परिजनों ने किया था क्रियाकर्म, वह जिंदा लौटी, आरोपी जेल में हैं बंद
    Featured

    OMG: 18 महीने पहले जिस महिला की हुई थी हत्या, परिजनों ने किया था क्रियाकर्म, वह जिंदा लौटी, आरोपी जेल में हैं बंद

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6566136681742390916990e93f2f66d17a75afe8fe4f65f7e208be083d49020639c0325bc299643699f017
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मध्यप्रदेश
    मंदसौर/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में एक आश्चर्यजनक मामला सामने आया है. यहां, 18 महीने पहले मर चुकी एक महिला अब वापस लौट आई है. हैरानी की बात यह है कि परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार भी किया था और उसकी मौत के आरोपी थांदला की जेल में सजा भी काट रहे हैं.

    मामला जिले के भानपुरा तहसील क्षेत्र के गांधी सागर थाना इलाके का है. 18 महीने पहले मर चुकी महिला ललिता बाई अब वापस लौट आई है. जिसके बाद उसने गांधी सागर थाने पहुंचकर अपने जिंदा होने की बात कही. अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

    जानकारी के अनुसार, ललिता बाई के पिता रमेश पिता नानूराम ने बताया कि 9 सितंबर 2023 को उसने एक वीडियो में एक महिला को ट्रक से कुचलते हुए देखा. इसके बाद उसने थाना थांदला में संपर्क किया और पुलिस द्वारा कब्जे में लिए गए क्षतिग्रस्त शव की पहचान की. उसने बताया कि यह उसकी बेटी ललिता बाई का है. उसके हाथ पर नाम गुदा हुआ था और पैर में एक काला धागा भी बंधा था. रमेश द्वारा पहचान करने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया. इसके बाद उन्होंने उसका अंतिम संस्कार किया और फिर उठावने व मौसर तक का कार्यक्रम भी किया. इधर, थांदला पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर भानपुरा निवासी इमरान, शाहरुख, सोनू और एजाज को गिरफ्तार किया, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया.

    डेढ़ वर्ष बाद जिंदा लौट आई ललिता

    डेढ़ वर्ष से अधिक समय बाद भानपुरा तहसील के नावली गांव में रहने वाली ललिता बाई अपने घर वापस आ गई. बेटी को जिंदा देखकर परिवार और गांव वाले दंग रह गए. कुछ देर तक उन्हें उसके जिंदा होने पर भरोसा ही नहीं हुआ. इसके बाद पिता रमेश बेटी ललिता को लेकर तुरंत गांधी सागर थाना लेकर पहुंचे और थाना प्रभारी से मिलकर बेटी के जिंदा होने की जानकारी दी.

    यह भी पढ़ें :  Korba: खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई : फरसवानी और बीरतराई में अनधिकृत गैस सिलेंडर भंडारण पकड़ा गया, कुल 20 सिलेंडर जप्त

    शाहरुख ने 5 लाख रुपये में बेचा

    ललिता बाई ने पुलिस को बताया कि वह भानपुरा निवासी शाहरुख नाम के व्यक्ति के साथ भानपुरा गई थी. वहां दो दिन रहने के बाद उसने उसे कोटा में रहने वाले शाहरुख को करीब पांच लाख रुपये में बेच दिया. इसके बाद से वह शाहरुख के साथ कोटा में ही रह रही थी. ललिता ने बताया कि जैसे ही उसे मौका मिला, वह वहां से भाग निकली. बाद में जैसे-तैसे अपने घर आई और पिता को आपबीती बताई. ललिता ने अपना आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड आदि दस्तावेज पुलिस को दिखाए. ललिता के दो बच्चे भी हैं. डेढ़ साल बाद अपनी मां को जीवित देखकर बच्चों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा.

    पुलिस बोली- सभी ने उसे पहचाना

    गांधी सागर थाना प्रभारी तरुण भारद्वाज से बताया कि ललिता ने थाने में आकर अपने जीवित होने की सूचना दी है. हमने तुरंत गांव जाकर आसपास रहने वाले लोगों और परिवार वालों से जानकारी लेते हुए उसकी पहचान करवाई. सभी उसे ललिता ही मान रहे हैं. इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को भी दे दी है.

    जिसका अंतिम संस्कार किया, वह कौन?

    ललिता के जिंदा होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं. पहला सवाल यही है कि ललिता समझकर जिस महिला का अंतिम संस्कार किया गया वह कौन थी? जो चार आरोपी ललिता की हत्या के आरोप में जेल में बंद हैं, उसकी हत्या तो हुई ही नहीं है, फिर किस आधार पर वे जेल में निरुद्ध हैं ? फिलहाल ललिता के बयान से मानव तस्करी का मामला सामने आया है, पुलिस इसे लेकर क्या कार्रवाई करेगी ये देखने वाली बात होगी.

    यह भी पढ़ें :  Aligarh: AMU में पुलिस की बड़ी रेड; हथियार-कारतूस, नकली नोट सहित संदिग्ध दस्तावेज बरामद

    यह भी पढ़ें: चार फर्जी पत्रकार गिरफ्तार, स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को धमकाकर लाखों रुपये वसूलने का आरोप

    यह भी पढ़ें: मोबाइल फोन जेब में ब्लास्ट होने से युवक का प्राइवेट पार्ट डैमेज, अस्पताल में भर्ती

    यह भी पढ़ें: यूटूबर कॉमेडियन दर्शन को दुष्कर्म मामले में मिली 20 साल की सजा, यूजर्स बोले सही हुआ

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Pilibhit: करोड़पति चपरासी के साम्राज्य के चौंकाने वाले खुलासे, 3 पत्नियां और 53 बैंक खाते, पुलिस ने फ्रीज किए ₹5.28 करोड़!

    April 15, 2026

    Korba: जिले में 19 अप्रैल को मेगा हेल्थ कैंप आयोजित, 2200 रुपए की बीएमडी जांच सहित सैकड़ों सेवाएं पूरी तरह निःशुल्क, पं. विद्याधर शर्मा की पुण्यतिथि पर विशाल आयुर्वेद एवं मल्टी-स्पेशलिटी शिविर आयोजित, देशभर के विशेषज्ञ देंगे अपनी सेवाएं

    April 15, 2026

    आस्था स्थल कोसगई माता मंदिर के नीचे लगी भीषण आग, होटल में लगी आग ने मचाई तबाही, श्रद्धालु की कार सहित कई दुकानें जलकर खाक

    April 15, 2026

    राशिफल 15 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 15, 2026

    Kolkata: TMC की रैली में झंडा लेकर नारे लगाते नजर आए नाइजीरियाई नागरिक, भाजपा ने चुनाव आयोग से की शिकायत, कहा- चुनाव में विदेशी दखल बर्दाश्त नहीं

    April 15, 2026

    Amravati: 180 नाबालिगों का यौन शोषण, 350 अश्लील वीडियो, AIMIM से जुड़ा है आरोपी

    April 14, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026821 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026751 Views

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026668 Views
    Don't Miss

    Pilibhit: करोड़पति चपरासी के साम्राज्य के चौंकाने वाले खुलासे, 3 पत्नियां और 53 बैंक खाते, पुलिस ने फ्रीज किए ₹5.28 करोड़!

    April 15, 2026

    उत्तरप्रदेश पीलीभीत/स्वराज टुडे: जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआइओएस) कार्यालय में संबद्ध रहा करोड़पति चपरासी इल्हाम उर…

    Korba: जिले में 19 अप्रैल को मेगा हेल्थ कैंप आयोजित, 2200 रुपए की बीएमडी जांच सहित सैकड़ों सेवाएं पूरी तरह निःशुल्क, पं. विद्याधर शर्मा की पुण्यतिथि पर विशाल आयुर्वेद एवं मल्टी-स्पेशलिटी शिविर आयोजित, देशभर के विशेषज्ञ देंगे अपनी सेवाएं

    April 15, 2026

    आस्था स्थल कोसगई माता मंदिर के नीचे लगी भीषण आग, होटल में लगी आग ने मचाई तबाही, श्रद्धालु की कार सहित कई दुकानें जलकर खाक

    April 15, 2026

    राशिफल 15 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.