Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026

    अग्रसेन जयंती पर राजनांदगांव में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी अशोक मोदी, 11 अक्टूबर 2026 को राजनांदगांव में आयोजित होगा मुख्य समारोह

    October 10, 2026

    Raipur: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 10
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»होली एवं रमज़ान के दौरान नक़बज़नी एवं घरों में चोरी से बचाव हेतु कोरबा पुलिस की व्यापक अपील
    Featured

    होली एवं रमज़ान के दौरान नक़बज़नी एवं घरों में चोरी से बचाव हेतु कोरबा पुलिस की व्यापक अपील

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20250312 WA0022
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: होली एवं रमज़ान जैसे पर्वों के दौरान नागरिकों के यात्रा पर जाने अथवा घरों के अस्थायी रूप से सूने रहने की संभावना को देखते हुए, कोरबा पुलिस द्वारा नक़बज़नी एवं घरों में चोरी जैसी घटनाओं से बचाव हेतु संपूर्ण जिले में जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

    पुलिस अधीक्षक, कोरबा के निर्देशानुसार सभी थाना क्षेत्रों में वार्ड पार्षदों, RWA प्रतिनिधियों, NTPC, SECL, CSEB, BALCO के आवासीय परिसरों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें आयोजित की गईं, जिनमें निम्नलिखित पहलुओं पर चर्चा कर विस्तृत सलाह दी गई:

    नागरिकों के लिए सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश:

    *1. घर पूरी तरह सूना न छोड़ें*
    यदि परिवार के सदस्य किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो घर को पूरी तरह खाली न छोड़ें। किसी विश्वसनीय व्यक्ति या रिश्तेदार को अस्थायी रूप से घर में रहने के लिए कहा जा सकता है।

    *2. विश्वसनीय पड़ोसियों को सूचित करें*
    घर बंद करने से पहले आस-पड़ोस के विश्वसनीय लोगों को सूचित करें ताकि वे समय-समय पर निगरानी रख सकें।

    *3. CCTV कैमरे लगवाएं और उनकी जांच कर लें*
    मुख्य द्वार, पार्किंग, पिछवाड़ा, सीढ़ियाँ, गैलरी इत्यादि क्षेत्रों में CCTV कैमरे लगवाएं। लगे हुए कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच करें और सुनिश्चित करें कि वे चालू स्थिति में हैं।

    *4. कीमती सामान घर में न छोड़े*
    नगदी, आभूषण, महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान आदि को यथासंभव बैंक लॉकर में सुरक्षित रूप से जमा करें, ताकि उनका दुरुपयोग या चोरी की संभावना न रहे।

    *5. सुरक्षित ताले और ग्रिल्स का प्रयोग करें*
    दरवाज़ों, खिड़कियों, बालकनी एवं टेरेस पर मजबूत ताले, सुरक्षा ग्रिल्स एवं लॉकिंग सिस्टम का उपयोग करें।

    यह भी पढ़ें :  प्लान B भी नहीं हुआ सफल! आतंक के कई प्लान के साथ उड़ान भर रहा था ओमानी को-पायलट, रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

    *6. चौकीदार की व्यवस्था सुनिश्चित करें*
    आवासीय परिसर, अपार्टमेंट या कॉलोनी में चौकीदार/गार्ड की ड्यूटी सूचीबद्ध रूप में रखें और यह सुनिश्चित करें कि रात्रि गश्त होती रहे।

    *7. अनजान लोगों की गतिविधियों पर नज़र रखें*
    किसी अजनबी व्यक्ति द्वारा घरों के आस-पास चक्कर लगाना, पूछताछ करना या निगरानी करना संदिग्ध हो सकता है। तुरंत पुलिस को सूचित करें।

    *8. सोशल मीडिया पर यात्रा की सूचना न डालें*
    अपनी यात्रा या अनुपस्थिति की सूचना सोशल मीडिया पर न डालें। यह जानकारी अपराधियों के लिए मददगार बन सकती है।

    *9. कॉलोनी/समूह में सामूहिक सुरक्षा व्यवस्था लागू करें*
    रात के समय सामूहिक व्हाट्सएप ग्रुप, सामूहिक गश्त या कॉलोनी वॉच ग्रुप की व्यवस्था को सक्रिय करें।

    सभी पुलिस थानों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में मुनादी कराकर नागरिकों को सतर्क रहने एवं सुरक्षा उपायों को अपनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

    कोरबा पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता

    कोरबा पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे सतर्कता बरतें, पुलिस से समन्वय बनाकर रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल अपने निकटतम थाना या पुलिस कंट्रोल रूम (Dial 112) को दें।

    यह भी पढ़ें: यहां 2 घंटे हिंदू नहीं खेलेंगे होली, जारी रहेगी जुमे की नमाज : मुस्लिम मेयर का फरमान

    यह भी पढ़ें: मकान मालिक की नाबालिग बेटी को भगा ले गयी किरायदार महिला, पकड़े जाने पर कहा- पति की खुशी के खातिर…!

    यह भी पढ़ें: तांत्रिक ने 5 साल की बच्ची की बलि दी, अपने घर के मंदिर में चढ़ाए खून के छींटे

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026

    अग्रसेन जयंती पर राजनांदगांव में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी अशोक मोदी, 11 अक्टूबर 2026 को राजनांदगांव में आयोजित होगा मुख्य समारोह

    October 10, 2026

    Raipur: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026

    Raipur: 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026

    Raipur: jmdbet777.com ऑनलाईन बैटिंग साईट के पैनल से ऑनलाईन सट्टा का संचालन करने वाला फरार मुख्य आरोपी नितिन मोटवानी गिरफ्तार, विगत 09 माह से लगातार चल रहा था फरार

    October 10, 2026

    राशिफल 10 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:  मानसिक स्वास्थ्य स्वस्थ, संतुलित एवं सार्थक जीवन का आधार है। व्यक्ति का…

    अग्रसेन जयंती पर राजनांदगांव में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी अशोक मोदी, 11 अक्टूबर 2026 को राजनांदगांव में आयोजित होगा मुख्य समारोह

    October 10, 2026

    Raipur: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026

    Raipur: 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.