Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कला और करुणा का ऐतिहासिक संगम: “मैं अनिकेत हूँ” नाटक ने कोरबा में रचा नया कीर्तिमान

    March 23, 2026

    Lucknow: मायावती का बड़ा दांव: MP, बिहार और छत्तीसगढ़ के लिए बनाया ‘सीक्रेट प्लान’

    March 22, 2026

    Korba: 4 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए “बाल मैत्री कार्यक्रम” : आंगनबाड़ी से प्राथमिक शाला तक सहज प्रवेश की पहल

    March 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, March 23
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राम मंदिर पर ग्रेनेड हमले की थी साजिश, रहमान की गिरफ्तारी से अयोध्या में सनसनी
    Featured

    राम मंदिर पर ग्रेनेड हमले की थी साजिश, रहमान की गिरफ्तारी से अयोध्या में सनसनी

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 4, 2025No Comments6 Mins Read0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n65444681517411066649451d2a27722e7a26165a1d0ce25bb171c430eb2246a1fa05b80b2ee9a8f84a5fd2
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    अयोध्या/स्वराज टुडे: गुजरात एटीएस और हरियाणा एसटीएफ की संयुक्त टीम ने अयोध्या में राम मंदिर पर ग्रेनेड हमले की साजिश का पर्दाफाश किया है। टीम ने संदिग्ध आतंकी 19 वर्षीय अब्दुल रहमान को रविवार शाम पाली से गिरफ्तार किया।

    उसकी गिरफ्तारी से अयोध्या तक सनसनी फैल गई। अयोध्‍या के मिल्कीपुर के रहने वाले रहमान के पास से दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए हैं।

    गिरफ्तार आरोपी के आतंकी संगठन और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से संबंध के दावे किए गए हैं। एटीएस ने सोमवार सुबह आरोपी को अदालत में पेशकर पूछताछ के लिए दस दिन की रिमांड पर लिया है। पूछताछ में उसके द्वारा राम मंदिर पर ग्रेनेड हमले की साजिश रचने की बात सामने आई है। अब्दुल रहमान के खिलाफ डबुआ थाने में केस दर्ज किया गया है।

    आईएसकेपी मॉड्यूल से जुड़ा है आरोपी

    अब्दुल रहमान से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के अधिकारी भी पूछताछ कर रहे हैं। इसमें पता चला है कि 10वीं तक पढ़ा रहमान मिल्कीपुर में मीट की दुकान चलाता है। वह करीब दस महीने पहले आईएसआई के इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रोविंस (आईएसकेपी) मॉड्यूल से जुड़ा था। वहां से उसे ऑनलाइन वीडियो कॉल पर ट्रेनिंग दी गई। आरोपी अपनी दुकान पर ही बैठकर वीडियो कॉल पर ट्रेनिंग लेता था। इसी दौरान उसे आतंकी गतिविधि के लिए उकसाया गया और कई टास्क दिए गए, जिसमें राम मंदिर उड़ाना भी शामिल था।

    मरकज के लिए घर से निकले आरोपी के मोबाइल फोन में कई धार्मिकस्थलों के फोटो और वीडियो आदि मिले हैं। वह चार-पांच दिन पहले घर से यह कहकर निकला था कि दिल्ली में किसी मरकज में जा रहा है। वह ट्रेन से दिल्ली होते हुए फरीदाबाद पहुंच गया। फरीदाबाद के पाली स्थित बांस रोड किनारे एक फार्महाउस में बने टीन शेड के कमरे में नाम बदलकर रुक गया। वहीं, उसे किसी ने ग्रेनेड दिए थे।

    यह भी पढ़ें :  जिला कोरबा में खाद्य आपूर्ति एवं परिवहन की निगरानी हेतु नियंत्रण कक्ष सक्रिय, अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित

    एसटीएफ अयोध्या पहुंची

    अधिकारियों के अनुसार एसटीएफ पलवल की एक टीम आरोपी रहमान के घर अयोध्या पहुंची है। टीम को उसके घर की तलाशी लेने और जांच-पड़ताल के लिए भेजा गया है। वहां से भी कुछ संदिग्ध बरामदगी की बात सामने आई है। अब्दुल रहमान की गिरफ्तारी की खबर के बाद इलाके की पुलिस रविवार की रात ही सक्रिय हो गई और मंजनाई गांव पहुंच घंटों जांच-पड़ताल की। सोमवार की सुबह 9 बजे पुलिस अब्दुल के पिता अबू बकर को थाने ले आई और परिवार के लोगों के संपर्क नंबर समेत बैंक पासबुक की जानकारी ली। चर्चा है कि लेनदेन समेत मोबाइल का विवरण जुटाया जा रहा है। खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हैं और मीडिया कर्मियों का गांव में जमावड़ा है।

    हाईस्‍कूल तक पढ़ा है, पढ़ाई खत्‍म होने पर जमात के संपर्क में आया रहमान

    एटीएस के हत्‍थे चढ़ा रहमान हाईस्‍कूल तक पढ़ा है। पढ़ाई खत्‍म होने के बाद वह जमात के संपर्क में आया। वह दिल्‍ली के निजामुद्दीन मरकज में रह चुका है। एक मार्च को दोस्त से मिलने के लिए दिल्ली जाने की बात कहकर घर से निकला था। उसे मंगलवार को वापस आना था लेकिन उसके पहले उसकी गिरफ्तारी की खबर आ गई। सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां अब रहमान का इतिहास और वर्तमान खंगालने में जुटी हैं।

    बेटे के नाम से चिकन की दुकान चलाते हैं पिता

    अब्दुल रहमान के पिता अबू बकर अपने घर पर ही बेटे के नाम से चिकन की दुकान चलाते हैं। परिवार में मां के अलावा तीन छोटी बहनें हैं। रहमान ने क्षेत्र के ही मनीराम इंटर कालेज से हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी। इसके बाद वह काम-धंधे में लग गया था। वह कीन्हुपुर और गांव के बीच ई-रिक्‍शा चलाता था। आसपास के लोगों और परिवार से मिली जानकारी के अनुसार इसी दौरान वह जमात के संपर्क में आया। मौलाना हजरत उस्मान ने उसको दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज तक पहुँचाया। करीब छह महीने पहले अब्दुल जमात में शामिल होने दिल्ली गया। वह वहां करीब चार महीने रहा। जमात में शामिल होने के लिए वह विशाखापत्तनम भी गया। पिछले साल नवंबर के अंतिम हफ्ते में वह वापस गांव आया था। अयोध्‍या मिल्कीपुर के सर्किल अफसर (सीओ) श्रीयश त्रिपाठी ने कहा कि मामला हरियाणा और गुजरात से जुड़ा है। स्‍थानीय पुलिस गतिविधि और अन्य पहलुओं पर सतर्क निहाग बनाए हुए हैं। उससे जुड़ी अन्‍य जानकारियां भी जल्‍द सामने आएंगी।

    यह भी पढ़ें :  मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ....

    परिवार हैरान, पिता ने कहा-बेटा पांचों वक्‍त का नमाजी

    अब्दुल रहमान की गिरफ्तारी की खबर से परिवार हैरान है। उसके पिता अबू बकर का कहना है कि पुलिस ने उनको मामले की जानकारी मिली। उनका इकलौता बेटा ऐसा नहीं है। अब्दुल के दिल में छेद था, जिसके कारण छह साल की उम्र से गुजरात के सूरत में आपरेशन कराया था। एक मार्च को वह चिकन खरीदने गए थे और बेटा घर वालों को अपने दोस्त से मिलने की बात कह कर दिल्ली के लिए निकाला। उसे 4 मार्च को वापस घर आना था। बैटरी ई रिक्शा चलाने वाला उनका बेटा पांचों वक्त का नमाजी था।

    ये पीके कौन है?

    अब्‍दुल रहमान को लेकर एजेंसियों को आशंका है कि दिल्ली के निजामुदद्दीन मरकज में रहने के दौरान वह जम्मू में लश्कर-ए-तैय्यबा, टीआरएफ, हिज्बुल मुजाहिदीन समेत अन्य संगठनों का वित्तीय नेटवर्क संभालने वाले परवेज अहमद खान उर्फ पीके के संपर्क में आया था। गुजरात एटीएस ने पीके को 27 फरवरी को निजामुद्दीन इलाके स्थित एक गेस्ट हाउस से पकड़ा था। पीके से जानकारी मिलने पर अब्दुल को ट्यूवबेल के कमरे से पकड़ा। अब्‍दुल वहां शंकर के नाम से रह रहा था।

    फरीदाबाद में भी ऐक्टिव हैं स्‍लीपर सेल

    पाली में संदिग्ध आतंकी के गिरफ्तार होने से स्थानीय पुलिस की सतर्कता पर सवाल उठने लगे हैं। आशंका है कि फरीदाबाद में भी आतंकी संगठन के स्लीपर सेल सक्रिय हैं। सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार अब्दुल रहमान फरीदाबाद में भी आतंकी वारदात करने की फिराक में था। पूर्व में पकड़े गए कुछ संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी के मामले भी इस ओर इशारा करते हैं। अब्दुल रहमान को पाली में ही हैंड ग्रेनड मुहैया कराए जाने से भी एक बार फिर इस बात को बल मिला है।

    यह भी पढ़ें :  Marhura: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से लोगों में फूटा गुस्सा, दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, एक्शन में आए योगी आदित्यनाथ

    यहां यह बता देना लाजिमी है कि देश के दुश्मन बिल्कुल नहीं चाहते कि भारत कौमी एकता का मिसाल बने । हिंदुओं की आस्था के सबसे बड़े केंद्र अयोध्या के राम मंदिर को नुकसान पहुंचा कर ये आतंकी देश को दंगे की आग में झोंकना चाहते थे क्योंकि वे अच्छी तरह जानते हैं कि राम मंदिर को नुकसान पहुंचाने पर देश के तमाम हिन्दूओं के मन में क्रोध की ज्वाला भड़क उठेगी और फिर वो होता जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल है, लेकिन वक़्त रहते इस खौफनाक साजिश का खुलासा हो गया और आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच गए ।

    यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में निकली लाइब्रेरियन के ढेरों पदों पर भर्ती, जानें पात्रता मानदंड-वेतन

    यह भी पढ़ें: पिता ने ढूंढा बुजुर्ग दूल्हा, तो बेटी ने हिन्दू प्रेमी से रचा ली शादी, अपना लिया हिन्दू धर्म

    यह भी पढ़ें: ‘CISF की महिला अधिकारी ने किया यौन शोषण’, इंस्टाग्राम पर वीडियो बना युवक ने की खुदकुशी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कला और करुणा का ऐतिहासिक संगम: “मैं अनिकेत हूँ” नाटक ने कोरबा में रचा नया कीर्तिमान

    March 23, 2026

    Lucknow: मायावती का बड़ा दांव: MP, बिहार और छत्तीसगढ़ के लिए बनाया ‘सीक्रेट प्लान’

    March 22, 2026

    Korba: 4 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए “बाल मैत्री कार्यक्रम” : आंगनबाड़ी से प्राथमिक शाला तक सहज प्रवेश की पहल

    March 22, 2026

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026

    डॉक्टर ने क्लीनिक में गुप्त कैमरा लगाकर बना लिए 3 हजार से ज्यादा वीडियो, फिर क्लीनिक मालिक को ही करने लगा ब्लैकमेल, जानकारी मिलने पर कुछ पत्रकार भी करने लगे ब्लैकमेल

    March 22, 2026

    अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाई, पत्नी ने ही 40 हजार की सुपारी देकर पति की कराई थी हत्या, आरोपी पत्नी समेत 3 गिरफ्तार

    March 22, 2026
    Top Posts

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026573 Views

    18 वर्षीय छात्रा की मासूमियत पर मत जाना, पढ़ाई छोड़ बर्बाद करती थी कॉलेज छात्रों की जिंदगी

    March 20, 2026464 Views

    आखिर कौन था सूर्य प्रताप सिंह? जिसकी दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर की गई हत्या, कांप उठा वाराणसी

    March 21, 2026398 Views
    Don't Miss

    कला और करुणा का ऐतिहासिक संगम: “मैं अनिकेत हूँ” नाटक ने कोरबा में रचा नया कीर्तिमान

    March 23, 2026

    रोटरी क्लब कोरबा एवं महाराष्ट्र मंडल कोरबा के संयुक्त आयोजन से निर्धन प्रतिभावान बच्चों…

    Lucknow: मायावती का बड़ा दांव: MP, बिहार और छत्तीसगढ़ के लिए बनाया ‘सीक्रेट प्लान’

    March 22, 2026

    Korba: 4 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए “बाल मैत्री कार्यक्रम” : आंगनबाड़ी से प्राथमिक शाला तक सहज प्रवेश की पहल

    March 22, 2026

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.