Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    नरेंद्र देवांगन ने वार्ड क्रमांक 18 में वार्डवासियों के साथ सुनी प्रधानमंत्री जी के ‘मन की बात’

    November 30, 2026

    दो मास्टर्स डिग्री के बाद भी नहीं थमा जुनून, 73 साल की उम्र में MA का पेपर दे रहे धर्मशाला के अनिल कुमार

    November 29, 2026

    Korba: चेक बाउंस मामलों में कानून की अनदेखी करने वालों को न्यायालय का स्पष्ट संदेश, 6 माह का सश्रम कारावास

    November 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 30
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पत्रकारों पर सत्ता समर्थित गुंडागर्दी: थाना के सामने खुलेआम मारपीट, प्रशासन मौन ?
    Featured

    पत्रकारों पर सत्ता समर्थित गुंडागर्दी: थाना के सामने खुलेआम मारपीट, प्रशासन मौन ?

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20250206 151832 2292 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    रायगढ़/स्वराज टुडे: रायगढ़ जिले के जुटमिल थाना क्षेत्र में बीती शाम जो हुआ, उसने न केवल कानून व्यवस्था की पोल खोल दी बल्कि यह भी दिखाया कि सत्ता का नशा कैसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को कुचलने की कोशिश कर रहा है। भाजपा नेता रविंद्र भाटिया के गुंडा पुत्र तरनजीत भाटिया और उसके साथियों ने समाचार कवरेज कर रहे पत्रकारों पर सरेआम हमला किया, अश्लील गालियां दीं और धक्कामुक्की कर मारपीट की।

    घटना थाना भवन के ठीक सामने घटी, लेकिन हैरानी की बात यह है कि पुलिस प्रशासन मौन दर्शक बना रहा। स्थानीय लोगों के बीच-बचाव करने के बावजूद आरोपी बेखौफ नजर आए, जिससे साफ पता चलता है कि उन्हें सत्ता का संरक्षण प्राप्त है।

    पत्रकारों के साथ गुंडागर्दी: सत्ता का अभयदान?

    पत्रकार राजा खान, दीपक शोमवानी, और मनीष सिंह (खबर उजागर) जब एक घटना को कवर कर रहे थे, तभी तरनजीत भाटिया, अंशु राजपूत, अंकुर ठाकुर और उनके अन्य 4-5 साथियों ने न केवल पत्रकारों को गालियां दीं, बल्कि उन्हें धमकाया भी—”साइड हट ले, नहीं तो एक फटके में गिरा दूंगा!”

    यह बयान सत्ता के मद में चूर एक नेता के बेटे के बेलगाम होने की कहानी कहता है। सवाल यह उठता है कि क्या अब पत्रकारों को रिपोर्टिंग करने के लिए भी माफियाओं की इजाजत लेनी होगी?

    आरोपी आदतन अपराधी, फिर भी पुलिस मौन क्यों?

    यह पहली बार नहीं है जब इस गिरोह ने गुंडई की है। बताया जा रहा है कि तरनजीत भाटिया और उसके दो सहयोगी पहले से ही अपराधी प्रवृत्ति के हैं, लेकिन प्रशासन उनके खिलाफ कोई सख्त कदम उठाने से डरता है या जानबूझकर अनदेखा कर रहा है।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 27 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    इस घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग मौजूद है, जिससे साफ पता चलता है कि अपराधियों को कानून का कोई डर नहीं है। सवाल यह उठता है कि जब थाने के सामने यह गुंडागर्दी हो सकती है, तो आम जनता की सुरक्षा की क्या उम्मीद की जा सकती है?

    पत्रकारों में भय, लेकिन क्या प्रशासन जागेगा?

    इस बर्बर हमले से पत्रकारों में दहशत का माहौल है। उनकी मानसिक और सामाजिक छवि पर गहरा आघात पहुंचा है। यदि लोकतंत्र में पत्रकार ही सुरक्षित नहीं रहेंगे, तो फिर आम नागरिकों की सुरक्षा की क्या गारंटी होगी?

    अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है या फिर यह भी एक और उदाहरण बनकर रह जाएगा कि कैसे सत्ता समर्थित गुंडागर्दी बेलगाम होती जा रही है!

    यह भी पढ़ें: OLA ने लॉन्च की शानदार Roadster इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें कितनी है कीमत?

    यह भी पढ़ें: इधर मंडप में इंतजार करता रहा दूल्हा, उधर दुल्हन अपने प्रेमी संग हो गयी फरार, फिर आगे जो हुआ…

    यह भी पढ़ें: प्रेमिका को मिलने बुलाया, बाइक में बैठाकर खोजता रहा ठिकाना, सुनसान जगह मिलने पर घोंटा गला

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    नरेंद्र देवांगन ने वार्ड क्रमांक 18 में वार्डवासियों के साथ सुनी प्रधानमंत्री जी के ‘मन की बात’

    November 30, 2026

    इस छोटे से गांव में बनती है कैन्सर की चमत्कारी दवा, रोज़ाना देश-विदेश से आते हैं हज़ारों रोगी !

    November 29, 2026

    समाज के स्वास्थ्य की प्रथम कड़ी मितानिन दीदी – नरेंद्र देवांगन

    November 29, 2026

    रायपुर में PM आवास योजना के तहत 1112 मकानों का होगा आवंटन, आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

    November 28, 2026

    Bilaspur: गौवंश और भैसों को बूचडखाना ले जाते ट्रक सहित 02 आरोपी गिरफतार

    November 28, 2026

    Bilaspur: सुने मकान में महिला को अकेली देखकर घर में घुसकर बुरी नीयत से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    November 28, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,109 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,572 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,432 Views
    Don't Miss

    नरेंद्र देवांगन ने वार्ड क्रमांक 18 में वार्डवासियों के साथ सुनी प्रधानमंत्री जी के ‘मन की बात’

    November 30, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: आज भाजपा नेता एवं पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन जी ने वार्ड क्रमांक…

    दो मास्टर्स डिग्री के बाद भी नहीं थमा जुनून, 73 साल की उम्र में MA का पेपर दे रहे धर्मशाला के अनिल कुमार

    November 29, 2026

    Korba: चेक बाउंस मामलों में कानून की अनदेखी करने वालों को न्यायालय का स्पष्ट संदेश, 6 माह का सश्रम कारावास

    November 29, 2026

    राशिफल 29 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.