Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: सूचना के अधिकार के तहत जानकारी देने से बच रहे हैं ग्रा.पं. कनकी के सरपंच-सचिव, लाखों के घोटाले का दावा, कलेक्टर से की गई शिकायत

    October 6, 2026

    संत प्रेमानंद महाराज को फेमस करने विराट कोहली को 5 करोड़ देकर बुलाया गया, फलाहारी महाराज के दावे से मचा हड़कंप

    October 6, 2026

    Korba: लायंस क्लब कोरबा द्वारा गुरुनानक पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क दंत परीक्षण एवं कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 6
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»स्वीडन में कुरान जलाने वाले सलवान मोमिका की गोली मारकर हत्या, दुनियाभर में हो चुका है प्रोटेस्ट
    Featured

    स्वीडन में कुरान जलाने वाले सलवान मोमिका की गोली मारकर हत्या, दुनियाभर में हो चुका है प्रोटेस्ट

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6498277651738291885552ead731e7aa3232eb327f4b93df4458689fd5c795d9518db324f64a423dd30e7e
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    दिल्ली/स्वराज टुडे: स्वीडन में कई बार पब्लिक के सामने कुरान जलाने के लिए चर्चा में रहे इराकी नागरिक सलवान मोमिका की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (AP) ने स्टॉकहोम की एक अदालत का हवाला देते हुए यह जानकारी दी।

    रिपोर्ट्स के अनुसार, 38 वर्षीय मोमिका को बुधवार रात स्टॉकहोम के पास सॉडेटेलिए (Sodertalje) इलाके में गोली मारी गई। पुलिस को एक व्यक्ति के गोली लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचकर उन्होंने उसे गंभीर रूप से घायल पाया। बाद में, उसकी पहचान सलवान मोमिका के रूप में हुई। मोमिका की इस हमले में मौत हो चुकी है।

    स्टॉकहोम डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने कहा कि गुरुवार को मोमिका के खिलाफ एक मुकदमे में फैसला सुनाया जाना था, जिसे टाल दिया गया क्योंकि आरोपी की मौत हो गई थी। कोर्ट के एक जज गोरान लुंडाहल ने पुष्टि की कि मृतक मोमिका ही था। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि मोमिका की मौत कब और कैसे हुई।

    कई बार किया था कुरान का अपमान

    सलवान मोमिका ने स्वीडन में कई बार कुरान जलाने और उसका अपमान करने की घटनाओं को अंजाम दिया था। उसके इन कृत्यों के कारण दुनिया भर के मुस्लिम समुदाय में भारी आक्रोश देखने को मिला था। कई मुस्लिम देशों में इस पर विरोध प्रदर्शन और दंगे हुए, जिससे स्वीडन को भी राजनयिक स्तर पर चुनौतियों का सामना करना पड़ा। फिलहाल मोमिका की हत्या किसने की है इसको लेकर अभी कुछ स्पष्ट नहीं है। लेकिन पिछले दिनों स्वीडन की खुफिया एजेंसियों ने कहा था कि ईरान से उसे धमकियां मिल रही हैं।

    यह भी पढ़ें :  प्रेमानंद महाराज की जान को खतरा? शिष्य की मौत के बाद फलाहारी महाराज ने खोले आश्रम के बड़े राज!

    स्वीडन में चल रही थी जांच

    स्वीडिश अधिकारियों ने मोमिका के खिलाफ जातीय समुदायों को भड़काने के आरोप में जांच शुरू की थी। उसके खिलाफ अदालत में मुकदमा चल रहा था, और गुरुवार को उसकी सुनवाई होनी थी। हालांकि, उसकी मौत के कारण यह सुनवाई स्थगित कर दी गई।

    स्वीडन में शरण, फिर हत्या

    इराक से 2018 में स्वीडन आए मोमिका को 2021 में तीन साल का अस्थायी निवास परमिट दिया गया था। उसकी गतिविधियों के कारण स्वीडन की सरकार पर अंतरराष्ट्रीय दबाव भी बढ़ा था। स्वीडिश समाचार एजेंसी SVT के अनुसार, इस हत्या के मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सरकारी अभियोजक रस्मस ओमन ने बताया कि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

    धार्मिक आजादी बनाम नफरत भड़काने का मुद्दा

    मोमिका ने अपने कार्यों को धार्मिक आलोचना बताया था और कहा था कि उसका उद्देश्य मुस्लिम लोगों के खिलाफ नहीं, बल्कि इस्लाम के सिद्धांतों के खिलाफ प्रदर्शन करना था। उसका दावा था कि वह स्वीडन की आबादी को कुरान के संदेशों से “बचाने” के लिए यह कर रहा था। उसकी हत्या के पीछे क्या कारण हैं और क्या यह बदले की कार्रवाई थी, इसकी जांच अभी जारी है।

    यह भी पढ़ें: रणजी ट्रॉफी: 56 चौके, 531 रन, विराट कोहली का तूफान देखने दिल्ली में उमड़ गए फैन

    यह भी पढ़ें: क्या भूपेश बघेल के लाडले अशोक जुनेजा को भाजपा देगी सेवा विस्तार? अशोक जुनेजा के मोह से बाहर निकलकर प्रदेश को नया पुलिस महानिदेशक देंगे मुख्यमंत्री साय ?

    यह भी पढ़ें: SECL राजगामार में हुए डकैती का खुलासा, सुरक्षा गार्ड को बंधक बना आरोपियों द्वारा दिया गया अंजाम,16 आरोपी गिरफ्तार, 6 अन्य फरार

    यह भी पढ़ें :  Sonbhadra: 124 साल पुरानी रामलीला का 8 अक्टूबर से आगाज़, मुकुट पूजन के साथ शुरू होगा मंचन, विजयादशमी पर होगा ऐतिहासिक भरत मिलाप
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: सूचना के अधिकार के तहत जानकारी देने से बच रहे हैं ग्रा.पं. कनकी के सरपंच-सचिव, लाखों के घोटाले का दावा, कलेक्टर से की गई शिकायत

    October 6, 2026

    संत प्रेमानंद महाराज को फेमस करने विराट कोहली को 5 करोड़ देकर बुलाया गया, फलाहारी महाराज के दावे से मचा हड़कंप

    October 6, 2026

    Korba: लायंस क्लब कोरबा द्वारा गुरुनानक पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क दंत परीक्षण एवं कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन

    October 5, 2026

    प्लान B भी नहीं हुआ सफल! आतंक के कई प्लान के साथ उड़ान भर रहा था ओमानी को-पायलट, रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

    October 5, 2026

    Bhubaneshwar : महानदी में मौत से डेढ़ घंटे तक लड़े 2 युवक, मगरमच्छ के जबड़े से बचा लाए भाई की जान

    October 5, 2026

    प्रेमानंद महाराज की जान को खतरा? शिष्य की मौत के बाद फलाहारी महाराज ने खोले आश्रम के बड़े राज!

    October 5, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,985 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,533 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,402 Views
    Don't Miss

    Korba: सूचना के अधिकार के तहत जानकारी देने से बच रहे हैं ग्रा.पं. कनकी के सरपंच-सचिव, लाखों के घोटाले का दावा, कलेक्टर से की गई शिकायत

    October 6, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: ग्राम पंचायत कनकी निवासी मोहम्मद इकबाल मेमन ने कोरबा कलेक्टर से शिकायत…

    संत प्रेमानंद महाराज को फेमस करने विराट कोहली को 5 करोड़ देकर बुलाया गया, फलाहारी महाराज के दावे से मचा हड़कंप

    October 6, 2026

    Korba: लायंस क्लब कोरबा द्वारा गुरुनानक पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क दंत परीक्षण एवं कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन

    October 5, 2026

    प्लान B भी नहीं हुआ सफल! आतंक के कई प्लान के साथ उड़ान भर रहा था ओमानी को-पायलट, रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

    October 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.