Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: राह चलती युवती से मारपीट कर उसका मोबाइल लूटकर फरार होने वाला आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026

    पार्षद एवं दुर्ग संभाग प्रभारी नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में 10 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा

    August 9, 2026

    Katghora: कटघोरा में पहली बार मनोरोग एवं त्वचा रोग विशेषज्ञों की नि:शुल्क ओपीडी 11 अगस्त को

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 9
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 28 जनवरी 2025: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 28 जनवरी 2025: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : 28 जनवरी दिन मंगलवार आज चंद्रमा का गोचर मकर राशि में होने जा रहा है। मकर राशि में पहले से ही सूर्य और बुध विराजमान हैं जिससे कि आज चंद्रमा के आ जाने से यहां त्रिग्रह योग बनेगा। जबकि आज शुक्र अपनी उच्च राशि में होकर मालव्य राजयोग बनाएंगे जिससे आज का दिन मेष, मिथुन और तुला राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। जानें आज मंगलवार का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें विस्तार पूर्वक, आज का राशिफल।

    मेष राशि

    मेष राशि के लिए कल का दिन चंद्र मंगल योग से लाभदायक रहेगा। आपको अपना जरूरी काम दिन के पहले भाग में निपटाने का प्रयास करना चाहिए। वैसे आज आपको परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में आज आपकी रुचि बढ़ेगी। आपको कोई अच्छी सूचना भी मिल सकती है। बच्चों से संबंधित किसी बात को लेकर परेशानी हो सकती है। वैसे आज आपके घर में किसी शुभ काम का संयोग बनेगा। धर्म कर्म के काम में भाग लेकर आप पुण्य अर्जित कर सकते हैं।

    ​वृषभ राशि

    वृषभ राशि के जातकों को आज के दिन अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है। लापरवाही से आपके विरोधी फायदा उठा सकते हैं। यदि आज आप अपने व्यवसाय के लिए किसी से सलाह लेते हैं तो अपनी बुद्धि और विवेक का प्रयोग करके ही उस पर अमल करें, किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करना हानिकारक होगा। यदि आज आपको यात्रा पर जाना है तो सतर्कता का पूरा ध्यान रखें। यदि कोई पारिवारिक समस्या चल रही है तो पिता के सहयोग से उसका समाधान निकल सकता है। आपको किसी मित्र की मदद से फायदा होगा। लव लाइफ में प्रेम बना रहेगा।

    यह भी पढ़ें :  भारी बारिश के बीच तरदा गांव पहुंचा 4.5 फीट लंबा मगरमच्छ, नजर पड़ते ही ग्रामीणों में मची अफरा तफरी

    ​मिथुन राशि

    मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज अपने काम मे सहयोगियों से पूरा सहयोग मिलेगा। साझेदारी के काम में आप लाभ पा सकेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आपको अपने महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में दिन का दूसरा भाग अधिक सहायक रहेगा। यदि आपने किसी से पैसा उधार लिया है तो आज आप उसे चुकाने में सफल होंगे। बैंक से लोन लेना चाह रहे हैं तो इसमें भी आप सफल रहेंगे। आज आप शाम के समय किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपका सम्मान बढेगा।

    ​कर्क राशि

    कर्क राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको अपने दोस्तों की मदद से लाभ मिल सकता है। आपको परिवार के किसी सदस्य से फोन पर कोई ऐसी जानकारी मिल सकती है, जिसका आप काफी समय से इंतजार कर रहे थे। माता की सेहत को लेकर आपको चिंता हो सकती है। आज आपको जीवनसाथी से हर मामले में सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष के संबंधियों से भी आप लाभ पाएंगे। छात्रों का मन आज विचलित रहेगा जिससे शिक्षा में बाधा आ सकती है। धर्म कर्म के कार्यों में रुचि रहेगी।

    ​सिंह राशि

    सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन सूर्य और बुध की युति से लाभदायक रहेगा। आपको कारोबार में आज खूब लाभ मिलेगा। आप आज अपने परिवार के साथ आनंदपूर्ण समय बिता पाएंगे। आपको आज कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचना चाहिए। भाइयों से आपको सहयोग मिलेगा, इसलिए आपस में आप तालमेल बनाए रखें। आपको तकनीकी क्षेत्र के काम में आज सफलता मिलेगी।

    यह भी पढ़ें :  Korba: संपूर्ण सावन माह में कनकी धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा हेतु चाय-पानी एवं हेल्पलाइन सेवा प्रारंभ

    ​कन्या राशि

    कन्या राशि के लिए आज मंगलवार का दिन अनुकूल रहेगा। कलात्मक कार्यों में रुचि बनी रहेगी। जीवनसाथी के सहयोग से आज आपको फायदा होगा। आप अपने ससुराल पक्ष के लोगों से आज लाभ भी पा सकते हैं। लेकिन आज आपको अपना कोई भी सरकारी काम टालने से बचना चाहिए। आपको आज किसी निकट संबंधी की मदद करनी होगी। शिक्षा प्रतियोगिता में आप आज बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आय व्यय में आपके संतुलन बना रहेगा।

    ​तुला राशि

    तुला राशि के लिए आज सितारे बातते हैं कि, सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपकी पहचान का दायरा बढ़ेगा, जिसका आप लाभ भी पाएंगे। आज आपको अपने किसी रिश्तेदार की मदद करनी होगी। लव लाइफ में आपके आज आपसी सामंजस्य बना रहेगा। अगर आप आज कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए दिन आपके पक्ष में रहेगा।

    ​वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। पैतृक संपत्ति को लेकर कोई विवाद है तो वह सुलझ जाएगा और फैसला आपके पक्ष में आएगा। किसी अच्छी खबर के मिलने से, आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आप अपने कारोबार के सिलसिले में किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। यदि आज आपका अपने जीवनसाथी के साथ कोई विवाद चल रहा है, तो आप उसे सुलझाने में सफल रहेंगे। आज आपको अपने किसी भी काम के लिए किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना चाहिए।

    ​धनु राशि

    धनु राशि,धनु राशि के लोगों को आज अपने काम में सतर्क रहना चाहिए नहीं तो विरोधी आपका फायदा उठा सकते हैं। आपको आज आर्थिक लेनदेन में भी सतर्क रहना होग। कोई पुरानी समस्या भी आज आपके सामने फिर से आ सकती है। छात्रों का मन आज पढ़ाई लिखाई से दूर जाएगा। आपको आज नौकरी में वरिष्ठ लोगों और महिला सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। शाम के समय सुस्ती और थकान महसूस करेंगे।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 2 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    ​मकर राशि

    आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपके परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा हो सकती है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य एक दूसरे की मदद करेंगे। आपको अपने कार्यक्षेत्र में आज अधिकारी वर्ग से सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा। आपके बच्चे आज शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेंगे जिससे आपको खुशी मिलेगी। आज का दिन आपका मान-सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा। स्वास्थ्य भी आज आपका सामान्य बना रहेगा।

    ​कुंभ राशि

    कुंभ राशि के लिए कल मंगलवार दिन सफलतादायक रहेगा। आपके विरोधी चाहकर भी आपका अहित नहीं कर पाएंगे। आपको सुख सुविधाओं की प्राप्ति होगी। नौकरी में आपके अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे और आपकी उन्नति का संयोग बनेगा। आपके लिए सलाह है कि वाद विवाद से आप आज दूर रहें। पारिवारिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कोई खोई वस्तु मिल सकती है।

    ​मीन राशि

    मीन राशि के लोगों को आज के दिन संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। आपकी कोई चिंता परेशानी भी आज दूर होगी जिससे आप राहत की सांस लेंगे। आज आपको अपने व्यापार और कार्यक्षेत्र में अपने कुछ शत्रुओं और विरोधियों से सतर्क रहना होगा। नौकरीपेशा लोगों के मन में नौकरी में बदलाव का विचार आ सकता है, किसी पूर्व परिचित से आप सहयोग पाएंगे। स्वास्थ्य आज आपका सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: राह चलती युवती से मारपीट कर उसका मोबाइल लूटकर फरार होने वाला आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026

    पार्षद एवं दुर्ग संभाग प्रभारी नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में 10 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा

    August 9, 2026

    Katghora: कटघोरा में पहली बार मनोरोग एवं त्वचा रोग विशेषज्ञों की नि:शुल्क ओपीडी 11 अगस्त को

    August 9, 2026

    Korba: एनकेएच में 11 से 14 अगस्त तक नि:शुल्क डेंटल ओपीडी कैंप

    August 9, 2026

    मामा ने किया रिश्ते को कलंकित, नाबालिग भांजी को 4 साल तक बनाता रहा हवस का शिकार, मामला सामने आने के बाद आरोपी फरार

    August 9, 2026

    पू्र्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी, जेन-Z के लिए कह डाली ये बात

    August 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,823 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,473 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,169 Views
    Don't Miss

    Korba: राह चलती युवती से मारपीट कर उसका मोबाइल लूटकर फरार होने वाला आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026

    🚔 *सजग कोरबा – सतर्क कोरबा अभियान के तहत मोबाइल लूट का आरोपी गिरफ्तार* 🔹…

    पार्षद एवं दुर्ग संभाग प्रभारी नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में 10 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा

    August 9, 2026

    Katghora: कटघोरा में पहली बार मनोरोग एवं त्वचा रोग विशेषज्ञों की नि:शुल्क ओपीडी 11 अगस्त को

    August 9, 2026

    Korba: एनकेएच में 11 से 14 अगस्त तक नि:शुल्क डेंटल ओपीडी कैंप

    August 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.