Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    अजब प्रेम की गजब कहानी ने मचाया बवाल, तीन बच्चों के पिता का पांच बच्चों की मां पर आया दिल, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

    August 26, 2026

    योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला : अब देखभाल ना करने पर माता-पिता अपनी संतान को संपत्ति से कर सकेंगे बेदखल

    August 26, 2026

    Success story: ससुर ने दिया आइडिया, छोटे से कमरे से की शुरुआत, फिर खड़ा कर दिया ₹5000 करोड़ का कारोबार, जल्द ला सकते हैं IPO

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»UGC का युवाओं को नए साल का तोहफा, अब असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए NET अनिवार्य नहीं, नया गाइडलाइंस जारी
    Featured

    UGC का युवाओं को नए साल का तोहफा, अब असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए NET अनिवार्य नहीं, नया गाइडलाइंस जारी

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Swaraj today
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे:: देश के यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर जॉब पाने का सपना देख रहे युवाओं को नए साल में बड़ा तोहफा मिला है। एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए नियमों में संशोधित किए हैं।

    नए मानदंडों के अनुसार, उच्च शिक्षा संस्थानों में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति और प्रमोशन के लिए अब राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) पास करना अनिवार्य नहीं होगा। इन मसौदा मानदंडों का खुलासा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार, 6 जनवरी को किया। इसका उद्देश्य फैकल्टी रिक्वायरमेंट और प्रमोशन में लचीलापन लाना है।

    एक अधिकारी ने बताया कि नए नियमों का उद्देश्य यूनिवर्सिटीज को प्रोफेसरों की नियुक्ति में ज्यादा लचीलापन लाना है। अब अलग-अलग विषयों और कौशल वाले उम्मीदवारों की नियुक्ति पर भी विचार किया जा सकेगा। यूजीसी के अध्यक्ष मामिडाला जगदीश कुमार ने बताया कि इन नए नियमों का मकसद शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया को बदलना और उसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के लक्ष्यों के साथ जोड़ना है।

    इसके अलावा अभी तक उम्मीदवारों को ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और पीएचडी में एक ही सब्जेक्ट में पढ़ाई करनी होती है, तभी वे प्रोफेसर बन सकते हैं। लेकिन नए गाइडलाइंस के अनुसार, उम्मीदवार यूजीसी नेट या पीएचडी सब्जेक्ट से संबंधित शिक्षण पदों के लिए अप्लाई कर सकेंगे, भले ही उनकी पिछली योग्यता किसी और विषय या क्षेत्र में हो।

    डिटेल्स गाइडलाइन

    पीटीआई के मुताबिक, नए गाइडलाइंस में प्रोफेसरों की नियुक्ति के मानदंडों में भी संशोधन करेंगे। इनके तहत कम से कम 55 फीसदी अंकों के साथ मास्टर ऑफ इंजीनियरिंग (M.E.) और मास्टर्स ऑफ टेक्नोलॉजी (M.Tech.) में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री रखने वाले लोगों को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) पास किए बिना असिस्टेंट प्रोफेसर स्तर पर सीधे भर्ती किए जा सकने की अनुमति मिल जाएगी।

    यह भी पढ़ें :  नागपंचमी पर वन्य जीव संरक्षण की अपील, जानें क्या करें और क्या ना करें...

    मसौदा मानदंड उम्मीदवारों को उनकी उच्चतम शैक्षणिक विशेषज्ञता के आधार पर पढ़ाने की अनुमति भी देंगे। उदाहरण के तौर पर रसायन विज्ञान में पीएचडी, गणित में ग्रेजुएट और भौतिकी में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री वाला उम्मीदवार अब केमिस्ट्री पढ़ाने के लिए योग्य होगा। इसी तरह, जो व्यक्ति अपने पूर्व के शैक्षणिक विषयों से अलग किसी सब्जेक्ट में राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा पास करते हैं, वे उस विषय को पढ़ा सकेंगे जिसमें उन्होंने नेट के लिए क्वालीफाई की थी।

    यूजीसी के अध्यक्ष जगदीश कुमार के अनुसार, यूजीसी (विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में शिक्षकों और शैक्षणिक कर्मचारियों की नियुक्ति और प्रमोशन के लिए न्यूनतम योग्यता और उच्च शिक्षा में मानकों के रखरखाव के लिए उपाय) विनियम, 2025, 2018 के दिशानिर्देशों का स्थान लेंगे।

    इससे पहले कुलपति पद के लिए उम्मीदवारों का ऐसा प्रतिष्ठित शिक्षाविद होना आवश्यक था, जिनके पास यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के रूप में या प्रमुख अनुसंधान या शैक्षणिक प्रशासनिक भूमिका में कम से कम 10 साल का अनुभव हो। अब, उद्योग, सार्वजनिक प्रशासन, सार्वजनिक नीति या सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में कम से कम 10 साल के वरिष्ठ स्तर के अनुभव वाले ऐसे व्यक्ति भी कुलपति के पद के लिए भी पात्र हैं जिनका शैक्षणिक रिकॉर्ड अच्छा है।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    अजब प्रेम की गजब कहानी ने मचाया बवाल, तीन बच्चों के पिता का पांच बच्चों की मां पर आया दिल, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

    August 26, 2026

    योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला : अब देखभाल ना करने पर माता-पिता अपनी संतान को संपत्ति से कर सकेंगे बेदखल

    August 26, 2026

    Success story: ससुर ने दिया आइडिया, छोटे से कमरे से की शुरुआत, फिर खड़ा कर दिया ₹5000 करोड़ का कारोबार, जल्द ला सकते हैं IPO

    August 25, 2026

    Korba: मोटर साइकिल और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर, दो की मौत, एक घायल

    August 25, 2026

    अजगर ने किया बत्तख का शिकार, घर के अंदर का नजारा देख घरवालों के उड़े होश

    August 25, 2026

    समाज की एकता और समर्पण ने बदली तस्वीर, आज मजबूत वटवृक्ष बन चुका अग्रवाल समाज – विकास अग्रवाल

    August 25, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,880 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,498 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,359 Views
    Don't Miss

    अजब प्रेम की गजब कहानी ने मचाया बवाल, तीन बच्चों के पिता का पांच बच्चों की मां पर आया दिल, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

    August 26, 2026

    महाराष्ट्र औरंगाबाद/स्वराज टुडे: औरंगाबाद जिले के सदर अस्पताल परिसर में मंगलवार को उस समय अफरातफरी…

    योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला : अब देखभाल ना करने पर माता-पिता अपनी संतान को संपत्ति से कर सकेंगे बेदखल

    August 26, 2026

    Success story: ससुर ने दिया आइडिया, छोटे से कमरे से की शुरुआत, फिर खड़ा कर दिया ₹5000 करोड़ का कारोबार, जल्द ला सकते हैं IPO

    August 25, 2026

    Korba: मोटर साइकिल और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर, दो की मौत, एक घायल

    August 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.