Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 14 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 14, 2026

    Kolkata: बंगाल में 252 मदरसे बंद, 100 को नोटिस, शुभेंदु सरकार ने इतना बड़ा ऐक्शन क्यों लिया?

    September 14, 2026

    Korba: निहारिका गणेशोत्सव समिति द्वारा प्रथम बार दस दिवसीय श्री गणेश कथा का भव्य आयोजन 14 सितम्बर से

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 14
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बस्ती जेल में बंद अविवाहित युवती 25 दिन में हो गई गर्भवती, मचा हड़कंप
    Featured

    बस्ती जेल में बंद अविवाहित युवती 25 दिन में हो गई गर्भवती, मचा हड़कंप

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6465476351736223722534d98b19d2d484ce970b00b9ceef4e03702e46f05cc35c806729f6125787fbca19
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    बस्ती/स्वराज टुडे: यूपी के बस्ती जनपद जेल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां जेल में बंद अविवाहित युवती के 25 दिन में गर्भवती होने की पुष्टि हुई है. जिसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है.

    प्रशासन की तरफ से गर्भवती महिला कैदी के देखरेख के लिए डॉक्टरों की टीम गठित कर दी गई है. सवाल ये हैं कि 25 दिन पहले ही जेल में निरुद्ध की युवती प्रेग्नेंट कैसे हो गई. इतना ही नहीं जब महिला कैदी को जेल में लाया जा रहा था तो मेडिकल टेस्ट में इस बात की जानकारी डॉक्टरों की टीम को क्यों नहीं हो पाई.

    युवती को भूत-प्रेत के चक्कर में हुई मारपीट में गैर इरादतन हत्या के मामले में जिला कारागार में बंद किया गया था. जेल लाने से पहले उसकी मेडिकल जांच कराई गई थी, जिसमें युवती के गर्भवती होने की पुष्टि नहीं हुई थी. जेल अधीक्षक की सूचना पर सीएमओ ने मेडिकल बोर्ड गठित कर जांच कराई. जांच में पता चला कि 22 वर्षीय युवती तीन महीने 12 दिन की गर्भवती है. इस बात की जानकारी लगने के बाद जेल में उसकी देखभाल के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. प्रत्येक सप्ताह उसकी जांच और काउंसिलिंग के लिए डॉक्टर की व्यवस्था की गई है.

    महिला कैदी ने गर्भवती होने की बात छिपाई

    दरअसल बस्ती के कलवारी थाना क्षेत्र में गैर इरादतन हत्या के एक मामले में इस युवती के खिलाफ नामजद रिपोर्ट हुई थी. उसे 20 नवंबर 2024 को जेल भेजा गया. जेल अधीक्षक अंकेक्षिता श्रीवास्तव ने बताया कि युवती ने पेट में दर्द की शिकायत की तो जेल अस्पताल के डॉक्टर से जांच कराई गई. जांच में संदेह होने पर उसे ओपेक हॉस्पिटल कैली भेजा गया. वहां अल्ट्रासाउंड जांच में युवती तीन माह 12 दिन की गर्भवती पाई गई.

    यह भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, जनसेवा और समर्पण का प्रतीक : नारायण चंदेल

    जेल अधीक्षिका ने कहा कि महिला कैदी ने अपने गर्भवती होने की बात को छिपा लिया था. इस बीच एक दिसंबर को जब कैदी के पेट में दर्द हुआ तो फिर से उसकी पूरी जांच हुई जिसमें पता चला कि महिला कैदी लगभग 3 माह की प्रेग्नेंट है. जानकारी के बाद महिला की देख रख के लिए सीएमओ को रिपोर्ट दी गई. जिसके बाद सीएमओ ने स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. शिप्रा शर्मा और मनोचिकित्सक डॉ. दिलीप कुमार को जांच और काउंसिलिंग के लिए भेजा.

    परिवार को दी गई जानकारी

    डॉक्टरों ने उसके स्वास्थ्य की जांच की. जेल अधीक्षक ने बताया कि युवती के परिवार के लोगों को इस बात की जानकारी पहले से है. महिला कैदी खुद और अपने परिवार से बात करने के बाद यह तय करेगी कि वह बच्चा चाहती है या नहीं. अगर महिला एबॉर्शन भी करवाना चाहेगी तो कोर्ट के परमिशन से मेडिकल टीम उसमें सहयोग करेगी. उसका भाई और पिता भी जेल में ही बंद है और वह उनके संपर्क में है. प्रशासन की तरफ से महिला कैदी की पूरी देखभाल की जा रही है.

    यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में बड़ा हमला, नक्सलियों ने सुरक्षाबलों की गाड़ी को IED से उड़ाया, 9 जवान शहीद

    यह भी पढ़ें: अज्ञात लोगों ने बाइक सवार को मारी गोली, 24 घंटे के भीतर दूसरी वारदात, शहर में दहशत का माहौल

    यह भी पढ़ें: 1500 रु तनख्वाह वाला बावर्ची आज है 150 करोड़ का मालिक, जानिए जल्लाद सुरेश चंद्राकर की पूरी जन्म कुंडली, हेलीकॉप्टर से लेकर आया था दुल्हन

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  एनकेएच में दो दिनों में 10 एंजियोग्राफी और 6 एंजियोप्लास्टी, कोरबा में हृदय रोगियों को मिल रही उपचार की आधुनिक सुविधा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 14 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 14, 2026

    Kolkata: बंगाल में 252 मदरसे बंद, 100 को नोटिस, शुभेंदु सरकार ने इतना बड़ा ऐक्शन क्यों लिया?

    September 14, 2026

    Korba: निहारिका गणेशोत्सव समिति द्वारा प्रथम बार दस दिवसीय श्री गणेश कथा का भव्य आयोजन 14 सितम्बर से

    September 14, 2026

    मासूम बेटे के शव के पास बैठ रात भर बिलखती रही मां, जब पुलिस की जांच शुरू हुई तो माँ ही संदेह के घेरे में आ गयी

    September 13, 2026

    योगासन के महाकुंभ की तैयारियों को लेकर पंचवटी में जुटे राज्य एवं जिले के पदाधिकारी, 18 से 20 सितंबर तक कोरबा में होगा 3-दिवसीय राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

    September 13, 2026

    Korba: गोपाल मोदी के नेतृत्व में संगठन विस्तार को नई मजबूती, मनोज राठौर बने RTI प्रकोष्ठ के जिला संयोजक

    September 13, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,931 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,511 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,383 Views
    Don't Miss

    राशिफल 14 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 14, 2026

    आज का राशिफल: वैदिक पंचांग अनुसार, आज भाद्रपद शुक्लपक्ष की तृतीया सुबह 07 बजकर 06…

    Kolkata: बंगाल में 252 मदरसे बंद, 100 को नोटिस, शुभेंदु सरकार ने इतना बड़ा ऐक्शन क्यों लिया?

    September 14, 2026

    Korba: निहारिका गणेशोत्सव समिति द्वारा प्रथम बार दस दिवसीय श्री गणेश कथा का भव्य आयोजन 14 सितम्बर से

    September 14, 2026

    मासूम बेटे के शव के पास बैठ रात भर बिलखती रही मां, जब पुलिस की जांच शुरू हुई तो माँ ही संदेह के घेरे में आ गयी

    September 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.