Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    800 विद्यार्थियों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, 30 विद्यार्थियों ने मांसाहार त्यागने का लिया निर्णय

    July 26, 2026

    राम मंदिर मुद्दे पर गीतांजलि कौशिक के नेतृत्व में बोदरी में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, मटकी फोड़कर जताया विरोध

    July 26, 2026

    हसौद थाने में आरक्षक ने लगाई फाँसी, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप, जाँच में जुटी पुलिस

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 26
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 2 नवंबर 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 2 नवंबर 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 2, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल  : 2 नवंबर शनिवार का दिन मेष, तुला और कुंभ राशि के लोगों के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। आज गोवर्धन पूजा के अवसर पर बना शश राजयोग और चंद्रमा पर मंगल की दृष्टि से बनने वाले धन योग से इन राशियों के साथ अन्य कई राशियों को भी लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं आज का मेष से मीन तक का राशिफल विस्तार पूर्वक।

    ​मेष राशि 

    मेष राशि के लिए आज शनिवार का दिन परेशानी से राहत दिलाने वाला रहेगा, किसी चिंता समस्या का आज समाधान होगा। आर्थिक मामलों में आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आज आपको अचानक किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य की मदद करेंगे। नौकरी से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा, आज आप आराम के पल बिताएंगे और परिवार के साथ किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेंगे। आज शाम का समय आप अपने बच्चों के साथ बातचीत में बिताएंगे।

    ​वृषभ राशि 

    वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज साझेदारी के काम में लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन मे भी आज आपका बढ़िया तालमेल बना रहेगा। शाम को आपके घर कोई खास मेहमान आ सकता है। जिन जातकों के विवाह की बात चल रही उनकी बात आज पक्की हो सकती है। पारिवारिक व्यवसाय में आज आपको अपने भाइयों के सहयोग मिलने की संभावना है। लव लाइफ में प्रेमी के साथ रोमांटिक शाम बिताएंगे। धर्म कर्म में भी रुचि रहेगी।

    ​मिथुन राशि 

    मिथुन राशि के लोगों के लिए आज शनिवार का दिन लाभदायक रहेगा। राशि स्वामी बुध तुला से वृश्चिक में जाते हुए आपको आज व्यापार में अचानक लाभ दिलाएंगे। आप अपना कुछ पेंडिंग बिल और कर्ज को भी चुकाने का प्रयास कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को आज अपने अधिकारियों से तारीफ मिल सकती है। आज लव लाइफ में आपके किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है लेकिन आप समझदारी से स्थिति को संभालने में सफल रहेंगे। आज संतान को अच्छा काम करता देख प्रसन्न होंगे।

    यह भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ में 17 करोड़ का सर्पदंश घोटाला ! 'डायमंड सिंडिकेट' का पर्दाफाश, अब तक 17 आरोपी गिरफ्तार, पढ़िए दिमाग को हिला देने वाली खबर

    ​कर्क राशि 

    आज शनिवार का दिन कर्क राशि के लोगों के लिए प्रेमपूर्ण रहेगा। आप आज परिवार और दोस्तों के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे। आप आज कई घरेलू काम को निपटाने का भी काम करेंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। ससुराल पक्ष से भी आज आपको लाभ मिलेगा। आप आज मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। आज यात्रा का भी कार्यक्रम बन सकता है।

    ​सिंह राशि 

    सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। बिजनेस में आज आपको कोई बड़ी डील मिल सकती है। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की मदद से आप किसी चली आ रही समस्या का समाधान ढूंढने में सफल होंगे। आज आपको अपना आलस्य त्याग कर आगे बढ़ना होगा, तभी आपके सभी कार्य पूरे होंगे, क्योंकि थकान और सुस्ती की वजह से आपका कोई काम टल सकता है। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा।

    ​कन्या राशि 

    कन्या राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। परिवार में भी सुख-शांति रहेगी। आप आज रचनात्मक कार्यों में रुचि लेंगे। दैनिक जीवन में जीवनसाथी से सहयोग और सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा। आज संतान के भविष्य को लेकर कुछ योजना बनाएंगे, जिसमें आप कुछ निवेश भी करेंगे। अगर आपने पार्टनरशिप में कोई बिजनेस करने का सोचा है तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा।

    ​तुला राशि 

    तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज किसी न किसी वजह से आप चिंतित रह सकते हैं। मन में कई तरह विचार आते जाते रहेंगे जिससे मन विचलित होगा। ऐसे में बड़े फैसले गंभीरता से लें। आज सहकर्मियों से बात व्यवहार में संयम रखें नहीं तो कहासुनी हो सकती है। आज आपको सभी कार्य नेक और साफ इरादे से करने होंगे, तभी आपको सफलता मिलेगी। सलाह है कि किसी भी प्रकार का नकारात्मक विचार आज मन में नहीं लाएं। वैसे आज आपको लव लाइफ में प्रेमी के साथ रोमांटिक शाम बिताने का मौका मिलेगा। बिजनेस में कमाई अच्छी होगी।

    यह भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ सुपर मॉडल सीजन-3 का भव्य आयोजन 2 अगस्त को पाम मॉल कोरबा में होगा संपन्न

    ​वृश्चिक राशि 

    वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। आज आपकी कई समस्याएं सुलझ जाएंगी, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। कामकाजी लोगों को आज काम से राहत मिलेगी और अपने लिए समय निकालेंगे। आज आप मनोरंजक समय भी बिताएंगे। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं, जिससे आपके रिश्ते में प्रेम और सद्भाव बना रहेगा। किसी कारण से आज यात्रा का भी संयोग बनेगा।

    ​धनु राशि 

    धनु राशि वालों के लिए आज शनिवार का दिन लाभदायक रहेगा। आपके संपर्क सूत्र का भी आज विस्तार होगा। आज आपको अपने पारिवारिक खर्चों पर कंट्रोल करना होगा। जीवनसाथी आज आपसे नाराज हो सकते हैं, इसलिए आपको आज जीवनसाथी को समय देना होगा। आज कारोबार की प्रगति देखकर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। यदि भाई-बहनों के साथ रिश्ते में कोई विवाद चल रहा है तो वह भी आज समाप्त हो जाएगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

    ​मकर राशि 

    मकर राशि के लिए सितारे बताते हैं कि, आज सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भाग लेने से आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आपको आज किसी पारिवारिक कार्यों में घर के बड़ों से सहयोग मिलेगा। आज आप धार्मिक कार्यों में भी रुचि लेंगे, इस कार्य पर कुछ धन भी खर्च करेंगे। आज परिवार के किसी सदस्य से वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। आज शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ हास-परिहास में बिताएंगे। आप आज मनपसंद खान पान का भी आनंद लेंगे।

    ​कुंभ राशि 

    आज कुंभ राशि के सितारे बताते हैं कि, आपको आज बिजनेस में अच्छा मुनाफा मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। जो लोग खाने पीने की चीजों का कारोबार करते हैं अथवा वस्त्रों का कारोबार करते हैं उनकी कमाई में आज वृद्धि होगी। आज आपको संतान की ओर से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। बच्चों की ओर से आपको आज खुशी भी मिलेगी। ससुराल पक्ष के संबंधियों से भी आपके संबंध बने रहेंगे और मित्रों से भी सहयोग पाएंगे।

    यह भी पढ़ें :  बिलासपुर की एंजेल चौकसे ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया मान, जीता 'Mrs. India International Queen “Alluring” 2026' का खिताब

    ​मीन राशि 

    मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक और अनुकूल रहेगा। आज आपका मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। आप आज रचनात्मक कार्यों में भाग ले सकते हैं। आज विद्यार्थियों को अपने माता-पिता और गुरुजनों से सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। आज आप धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसका आपको लाभ अवश्य मिलेगा। आज आपको कार्यक्षेत्र में नौकरी में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने माता-पिता और परिवार के साथ बिताएंगे।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    800 विद्यार्थियों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, 30 विद्यार्थियों ने मांसाहार त्यागने का लिया निर्णय

    July 26, 2026

    राम मंदिर मुद्दे पर गीतांजलि कौशिक के नेतृत्व में बोदरी में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, मटकी फोड़कर जताया विरोध

    July 26, 2026

    हसौद थाने में आरक्षक ने लगाई फाँसी, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप, जाँच में जुटी पुलिस

    July 26, 2026

    “मन की बात” का सामूहिक श्रवण, कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि एवं स्वच्छता कर्मियों का सम्मान

    July 26, 2026

    इंजीनियरिंग पास युवाओं के लिए मौका: BDL ने ग्रेजुएट्स के लिए निकाली सरकारी भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 6 अगस्त

    July 26, 2026

    NH-52 पर बड़ा हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने 17 गाय-बछड़ों को रौंदा, 15 की दर्दनाक मौत… सिस्टम पर फिर उठे सवाल

    July 26, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,784 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,453 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,144 Views
    Don't Miss

    800 विद्यार्थियों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, 30 विद्यार्थियों ने मांसाहार त्यागने का लिया निर्णय

    July 26, 2026

    ● अखिल विश्व गायत्री परिवार युवा संगठन “दिया कोरबा” की डिवाइन वर्कशॉप से युवाओं में…

    राम मंदिर मुद्दे पर गीतांजलि कौशिक के नेतृत्व में बोदरी में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, मटकी फोड़कर जताया विरोध

    July 26, 2026

    हसौद थाने में आरक्षक ने लगाई फाँसी, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप, जाँच में जुटी पुलिस

    July 26, 2026

    “मन की बात” का सामूहिक श्रवण, कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि एवं स्वच्छता कर्मियों का सम्मान

    July 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.