Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 30 अक्टूबर 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 30 अक्टूबर 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 30, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: 30 अक्टूबर नरक चतुर्दशी के दिन चंद्रमा का संचार दिन रात कन्या राशि में हो रहा है जबकि आज कन्या राशि के स्वामी बुध वृश्चिक राशि में शुक्र के साथ गोचर कर रहे हैं। ऐसे में आज लक्ष्मी नारायण नामक शुभ योगभी बन रहा है। ऐसे में आज का दिन मिथुन, तुला और कुंभ सहित कई राशियों के लिए लाभदायक रहने वाला है। देखें आज किस राशि पर सितारे रहेंगे मेहरबान, जानें आज का राशिफल।

    ​मेष राशि 

    आज छोटी दिवाली का दिन मेष राशि के जातकों के लिए उत्साहवर्धक रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में आज सहकर्मियों और मित्रों के साथ आनंददायक समय बिताएंगे और आपको आपको आज सहकर्मियों से पूरा सहयोग भी मिलेगा। आज आप टीम वर्क से किए गए कार्यों में ही सफलता प्राप्त कर सकेंगे। आज शाम के समय आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। यदि लंबे समय से आपका कोई संपत्ति संबंधी विवाद चल रहा था तो वह आज समाप्त हो जाएगा। परिवार में आज खुशी का माहौल रहेगा। किसी संबंधी की ओर से अच्छी खबर मिलेगी।

    ​वृषभ राशि 

    वृषभ राशि के लिए आज छोटी दिवाली का दिन रोमांटिक और उत्साहवर्धक रहेगा। आप आज जोश और उत्साह के साथ हर काम को पूरा करेंगे। परिवार में भी आज आपका प्रभाव बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ की स्थिति बनेगी। रुचिकर खानपान का आप आज आनंद ले सकते हैं। कारोबार में अगर आपकी कोई डील पेंडिंग थी, तो वह फाइनल हो सकती है। आज आप मनोरंजन एवं शौक की चीजों पर धन खर्च कर सकते हैं। प्रेमी के साथ आपकी लंबी वार्ता हो सकती है।

    ​मिथुन राशि 

    मिथुन राशि के जातक आज छोटी दिवाली के दिन बड़ा लाभ पा सकते हैं। आपके हाथों आज कुछ शुभ कार्य भी हो सकता है। पारिवारिक जीवन में आपका तालमेल प्रेम बना रहेगा। लेकिन कार्यक्षेत्र में आपके आज काम का दबाव बना रहेगा। बिजनेस में कमाई अच्छी होगी लेकिन शेयर सट्टा से आपको दूर रहना चाहिए। आपके लिए सलाह है कि आज अपने पेंडिंग काम को पूरा करने का प्रयास करें। नया काम शुरू करने के लिए दिन आपके पक्ष में नहीं है।

    यह भी पढ़ें :  Raipur: नाली के अंदर 25 वर्षीय युवक की लाश मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    ​कर्क राशि 

    कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपका अनुकूल रहेगा। आप आज किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। व्यापार में आपके वृद्धि होगी और कमाई में इजाफा होने से आपका मन आज आनंदित होगा। नए अनुबंध भी प्राप्त हो सकते हैं जिससे आपको लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन मे आज आपके खुशियां बनी रहेगी। आपको आज उपहार भी मिल सकता है।

    ​सिंह राशि 

    सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज भाग्य से ज्यादा कर्म पर भरोसा करना चाहिए। छोटी दिवाली पर बड़ा लाभ पाने के लिए आपको अधिक परिश्रम और प्रयास करना होगा। नौकरी में आज आपको सहकर्मियों से तालमेल बनाकर रखना चाहिए और टीम वर्क से काम करना चाहिए इससे आपको आज लाभ मिलेगा। वैसे आज अधिकारीगण आपसे प्रसन्न रहेंगे और आपको उनसे लाभ भी मिलेगा। आपके लिए सलाह है कि आज ससुराल पक्ष के संबंधित से बात व्यवहार में संयम रखें और व्यवहारिकता से काम लें। सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव और सम्मान बढेगा।

    ​कन्या राशि 

    कन्या राशि के लोगों के लिए आज छोटी दिवाली का दिन आनंददायक रहेगा। आपको आज परिवार का साथ सहयोग मिलेगा। आप आज कलात्मक और रचनात्मक कार्यों में भी रुचि लेंगे। बिजनेस में आज आपकी अच्छी कमाई होगी। आपकी मुलाकात आज किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जिससे मिलकर आपको खुशी होगी और भविष्य में इनसे लाभ का मौका भी मिल सकता है। आज कन्या राशि वालों को मन पसंद भोजन के साथ उपहार भी मिल सकता है।

    ​तुला राशि 

    तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आपके प्रयास सफल होंगे। कारोबार में आज आपको अपनी वाणी व्यवहार से लाभ मिलेगा। आप आज परिवार के सदस्यों के साथ आनंददायक पल बिताएंगे। ससुराल पक्ष से भी आज आपको लाभ मिलेगा। नौकरी में आज आपको सहयोगियों से सहयोग मिलेगा और आप पूर्व में किए काम के लिए प्रोत्साहन भी पाएंगे। आपको आज संतान की ओर से खुशी मिलेगी। वाहन और भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति के भी योग बने हुए हैं।

    यह भी पढ़ें :  Korba: दिशा प्रोजेक्ट के अंतर्गत अतिथि शिक्षकों की भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू 10 अक्टूबर को

    ​वृश्चिक राशि 

    वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए लाभदायक है। आपको आज उपहार और धन का लाभ मिलने का संयोग बना हुआ है। आपकी राशि पर गुरु की कृपा रहने से आपको आज धर्म कर्म के काम में भी भाग लेना होगा। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज संपर्क का फायदा मिलेगा। जिन लोगों के विवाह की बात चल रही है उनकी बात भी आज आगे बढ सकती है। आर्थिक मामलों में सलाह है कि आज आंख मूंदकर किसी पर भरोसा न करें नहीं तो पैसा फंस सकता है।

    ​धनु राशि 

    छोटी दिवाली पर आज धनु राशि के जातको को देवी लक्ष्मी की कृपा से लाभ मिलेगा। आपको आज नौकरी और व्यापार में अप्रत्याशित फायदा हो सकता है। आज आपके काम की प्रशंसा होगी। वैवाहिक जीवन आज आपका सुखद रहेगा। आप आज परिवार के सदस्यों के साथ घर की व्यवस्था पर भी ध्यान देंगे और आपको आज किसी संबंधी की ओर से शुभ सूचना भी मिेलेगी। बिजनेस में आज आपको कोई अच्छी डील मिलने की खुशी होगी। दान पुण्य के काम भी आपके हाथों होंगे।

    ​मकर राशि 

    मकर राशि के लोगों के लिए आज छोटी दिवाली का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आपको आज घर के साथ ही कार्यक्षेत्र के काम पर भी फोकस करना होगा। दिन भर की व्यस्तता के कारण आप आज थकान महसूस करेंगे। आपके लिए सलाह है कि आज सेहत के मामले में लापरवाही से बचें और क्षमता से अधिक कुछ भी करने से बचें। कानूनी मामलों में आपको आज रिस्क लेने से बचना चाहिए। वैसे आज कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारियों और सहयोगियों से पूरा सहयोग मिलेगा। लेकिन अपेक्षा से कम लाभ मिलने से मन निराश भी हो सकता है। बच्चों की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी। धर्म कर्म के काम काम भी आज आप करेंगे।

    यह भी पढ़ें :  Korba: झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से हुआ इंफेक्शन, रायपुर-एम्स और मेकाहारा ने भर्ती से किया इनकार, हुई मौत

    ​कुंभ राशि 

    कुंभ राशि के लिए आज का दिन सफलतादायक रहेगा। आपको आज छोटी दिवाली पर बड़ खुशियां मिलने वाली है। आज आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। आपके संपर्क क्षेत्र का विस्तार होगा और आपको आज संपर्क सूत्र से लाभ भी मिलेगा। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ लंबी बातचीत हो सकती है। आपको आज दोस्तों से भी सहयोग मिलेगा। साथ ही भौतिक सुख साधन भी आप आज पाएंगे।

    ​मीन राशि 

    मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज नौकरी में और कारोबार में बुद्धि और कार्यकुशलता से लाभ मिलेगा। आपको आज परिवार के साथ मनोरंजक पल बिताने का मौका मिलेगा। नौकरी में आज आपको मित्रों और सहकर्मियों के साथ आनंददायक पल बिताने का मौका मिलेगा। आज आप किसी काम के सिलसिले में यात्रा पर भी जा सकते हैं। आपको आज शाम तक अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। आपको आज मनपसंद भोजन मिलेगा।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026

    अग्रसेन जयंती पर राजनांदगांव में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी अशोक मोदी, 11 अक्टूबर 2026 को राजनांदगांव में आयोजित होगा मुख्य समारोह

    October 10, 2026

    Raipur: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026

    Raipur: 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    उमागोपाल के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने मुख्य गेट पर किया विरोध, लंबित मांगों को लेकर…

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026

    अग्रसेन जयंती पर राजनांदगांव में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी अशोक मोदी, 11 अक्टूबर 2026 को राजनांदगांव में आयोजित होगा मुख्य समारोह

    October 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.