Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: वेदांता बालको के योगदान से छत्तीसगढ़ में ग्रामीण आय के स्रोतों में हो रही बढ़ोत्तरी

    April 30, 2026

    सबसे बड़ा विश्वासघात! गोद ली हुई बेटी ने 12 लाख देकर करवा दी मां की हत्या, डीप फ्रीजर में छिपाई लाश

    April 30, 2026

    Raipur: मादक पदार्थ चिट्टा (हेरोईन) के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध एक और प्रभावी कार्यवाही

    April 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 30
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»रईस महिलाओं को नशीला प्रोटीन शेक देकर करता था ब्लैकमेल, जिम ट्रेनर के संपर्क में थीं 10 से ज्यादा महिलाएं, पढ़िए रंगीन मिजाज जिम ट्रेनर की पूरी कहानी
    Featured

    रईस महिलाओं को नशीला प्रोटीन शेक देकर करता था ब्लैकमेल, जिम ट्रेनर के संपर्क में थीं 10 से ज्यादा महिलाएं, पढ़िए रंगीन मिजाज जिम ट्रेनर की पूरी कहानी

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 30, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n637156907173025717011930e173daaf39d6006228b73d6e77e321e2646b6ed033af86ddfa65c3a213fe35
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    कानपुर/स्वराज टुडे: कानपुर में एकता गुप्ता हत्याकांड में एक और खुलासा हुआ है। जिम ट्रेनर विमल सोनी की व्हाट्सएप चैट और कॉल डिटेल से पता लगा है कि वह ट्रेनिंग के दौरान रईस महिलाओं से नजदीकी बढ़ाता था।

    रईस सुंदर महिलाओं को ऐसे करता था ब्लैकमेल

    कई महिलाएं विमल की आर्थिक जरूरतों को भी पूरा करती थीं। प्रोटीन शेक में नशीली गोलियां डालकर वह महिलाओं को ब्लैकमेल करता था। उसके संपर्क में एक-दो नहीं, अभी भी 10 से ज्यादा महिलाएं थीं। उनके साथ उसका बेहद नजदीकी रिश्ता था।

    पुलिसिया जांच में विमल की कई महिलाओं से चैटिंग सामने आई है। व्यक्तिगत से अश्लील बाते भी हैं। एकता को भी विमल ने मारने से पहले भी एनर्जी ड्रिंक में नशीली गोलियां मिलाई थीं। वह महिलाओं को काबू करने के लिए ‘सप्लिमेंट’ यानी जिम करने के दौरान दिए जाने वाले एनर्जी ड्रिंक में नशीली गोलियां मिलाता था। कुछ दिन में महिलाएं नशे की आदी हो जातीं थीं और उसके काबू में आ जाती थीं। फिर वह जो चाहता महिला उसके इशारे पर करती थी। यह पुलिस की जांच व लिखा-पढ़ी में सामने आया।

    200 से ज्यादा पेज की मिली चैट

    एकता हत्याकांड की जांच करने वाली पुलिस और उलझती जा रही है। पुलिस को 200 से ज्यादा पेज की चैट मिली है। इसमें एकता और विमल के बीच पति के अलावा निखिल का नाम सामने आया है। अब ये निखिल कौन है? इसका जवाब न तो पुलिस को पास है और न ही एकता के घर वालों के पास। निखिल की जानकारी के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड पर पूछताछ की जाएगी। कहीं रिश्तों में तल्खी तो कहीं दोनों के बीच संबंध गंभीर नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें :  Raipur: मादक पदार्थ चिट्टा (हेरोईन) के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध एक और प्रभावी कार्यवाही

    जिम में हरकतें सामान्य नहीं

    जिम के पुराने फुटेज में विमल तमाम महिलाओं को एक्सरसाइज कराने के दौरान सामान्य नहीं दिखाई दे रहा है। जिम से पुलिस को जानकारी मिली है कि कई महिलाएं उसके लिए नाश्ता लाती थीं। 24 जून को भी वह एकता के साथ महिलाओं को हंसी खुशी जिम कराता रहा। एकता, विमल अलग-अलग रास्तों से कार तक पहुंचे थे। लोगों ने पुलिस को बताया दोनों के रिश्तों पर जिम में कानाफूसी होने लगी थी।

    व्हाट्सएप चैट गोपनीय रखी

    कॉल डिटेल में भी विमल सोनी के कई महिलाओं से संपर्क की बात सामने आई है। अफसरों ने बताया कि व्हाट्सएप चैट इस तरह की हैं कि उसे सार्वजनिक करने से उसके संपर्क में रहने वाली महिलाओं के घर उजड़ जाएंगे। इसलिए इसे बेहद गोपनीय रखा गया है। वह रईस घराने की सुंदर महिलाओं को अपने टारगेट पर लेता था। अश्लील चैट कॉल डिटेल के साथ कई ऐसे साक्ष्य हैं जो इस तरफ इशारा कर रहे हैं।

    विमल सोनी बेहद शातिर है। गिरफ्तारी के बाद उसके मोबाइल की जांच की गई तो व्हाट्सएप पर कई महिलाओं से चैटिंग सामने आई। 10 से ज्यादा महिलाएं अभी भी उसके संपर्क में थीं। सभी से अश्लील बातें करता था। -श्रवण कुमार सिंह, डीसीपी पूर्वी

    आरोपी ने रोते हुए बोला- सर, हो गया अब क्या बताऊं

    विमल ने रोते हुए पुलिस को पूछताछ में बताया था कि ‘सर हो गया अब क्या बताऊं। नवंबर में शादी होनी थी मेरी। मेरे पिता 75 साल के हैं। वहीं छोटा भाई मानसिक रूप से विक्षिप्त है। कक्षा आठ तक मैं पढ़ा हूं। पहले वेटर का काम करता था। फिर जिम में ट्रेनर का काम करने लगा। इसी दौरान एक अफसर से संपर्क हो गए। कोविड के दौरान नौकरी छूट गई। संबधित अफसर ने दोबारा नौकरी लगवा दी।

    यह भी पढ़ें :  पिता की हत्या करने वाले विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध कार्यवाही, किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष किया गया प्रस्तुत

    प्रोफाइल से प्रभाव जताने को नाम के आगे लगाया सोनी

    जिम ट्रेनर विमल ने अपनी प्रोफाइल से प्रभाव जताने के लिए नाम के आगे से कुमार हटाकर सोनी कर दिया था। उसके सभी दस्तावेजों के साथ ही ग्रीन पार्क के रिकॉर्ड में भी विमल सोनी नाम अंकित है। आम बोलचाल की भाषा में सभी उसको विमल सोनी के नाम से जानते थे। पुलिस ने पूछताछ के दौरान विमल से पूछा था कि आधार कार्ड, पहचान पत्र समेत अन्य दस्तावेज में नाम विमल कुमार है फिर तुमने अपनी पहचान विमल सोनी के नाम से कैसे बनाई है? विमल ने बताया कि जिम ट्रेनिंग के दौरान अक्सर महिलाएं उससे ये पूछती थीं कि तुम्हारा नाम क्या है। मैं विमल कुमार बताता तो पूछती कि आगे क्या टाइटल लिखते हो। किस बिरादरी के हो। इस वजह से मैंने विमल कुमार की जगह अपने नाम के साथ सोनी टाइटल लगा लिया। सोनी लिखने के बाद मुझे एक्सपोजर मिला। अब मुझे बताने में कोई झिझक नहीं थी। सोनी टाइटल लगाने से मेरा प्रोफाइल बढ़ गया था। पहले सिर्फ कुमार लगाने पर लोग हीन भावना से देखते थे। कई महिलाएं आकर्षित नहीं होती थीं। सोनी लगाने के बाद सब ठीक हो गया।

    यह भी पढ़ें: दो सगी बहनों समेत 3 की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत, धनतेरस के दिन दो परिवारों में पसरा मातम

    यह भी पढ़ें: दीपावली के अवसर पर कोरबा पुलिस ने जारी किया महत्वपूर्ण दिशा निर्देश, त्यौहार को सावधानी से मनाने की गई अपील

    यह भी पढ़ें: दिवाली से पहले मंदिर में बड़ा हादसा, देर रात आतिशबाजी के दौरान 150 लोग हुए घायल

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  भारत की स्पेस रेस में नया अध्याय: विक्रम-1 लॉन्च के लिए तैयार, ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता, विक्रम-1 ने रचा इतिहास, श्रीहरिकोटा की ओर रवाना
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: वेदांता बालको के योगदान से छत्तीसगढ़ में ग्रामीण आय के स्रोतों में हो रही बढ़ोत्तरी

    April 30, 2026

    सबसे बड़ा विश्वासघात! गोद ली हुई बेटी ने 12 लाख देकर करवा दी मां की हत्या, डीप फ्रीजर में छिपाई लाश

    April 30, 2026

    Raipur: मादक पदार्थ चिट्टा (हेरोईन) के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध एक और प्रभावी कार्यवाही

    April 30, 2026

    156वीं जन्म जयंती पर विशेष …..! फिर याद आए भारतीय सिनेमा की नींव रखने वाले दिग्गज दादा साहेब फाल्के

    April 30, 2026

    Bulandshahar: हत्यारा बर्थडे ब्वॉय जीतू सैनी एनकाउंटर में ढेर, चेहरे पर केक लगाने से नाराज होकर अपने ही तीन दोस्तों की बिछा दी थी लाश

    April 30, 2026

    राशिफल 30 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 30, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026922 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026847 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026809 Views
    Don't Miss

    Korba: वेदांता बालको के योगदान से छत्तीसगढ़ में ग्रामीण आय के स्रोतों में हो रही बढ़ोत्तरी

    April 30, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे:  छत्तीसगढ़ को ‘भारत का धान का कटोरा’ कहा जाता है। धान यहां…

    सबसे बड़ा विश्वासघात! गोद ली हुई बेटी ने 12 लाख देकर करवा दी मां की हत्या, डीप फ्रीजर में छिपाई लाश

    April 30, 2026

    Raipur: मादक पदार्थ चिट्टा (हेरोईन) के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध एक और प्रभावी कार्यवाही

    April 30, 2026

    156वीं जन्म जयंती पर विशेष …..! फिर याद आए भारतीय सिनेमा की नींव रखने वाले दिग्गज दादा साहेब फाल्के

    April 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.