Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    व्यापारियों की आवाज दिल्ली में गूंजेगी, 45वें स्थापना दिवस पर होगा विशाल व्यापारी महासम्मेलन, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक मोदी के नेतृत्व में प्रदेश के व्यापारी प्रतिनिधि होंगे शामिल

    August 9, 2026

    भारी बारिश के बीच तरदा गांव पहुंचा 4.5 फीट लंबा मगरमच्छ, नजर पड़ते ही ग्रामीणों में मची अफरा तफरी

    August 8, 2026

    नशामुक्त समाज के लिए विद्यार्थियों ने लिया संकल्प स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय एनसीडीसी में नशा मुक्ति अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 9
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»सक्सेस स्टोरी: 80 रुपये मजदूरी से 8 करोड़ की आय तक का सफर, सातवीं पास शख्स की ऐसे पलटी किस्मत
    Featured

    सक्सेस स्टोरी: 80 रुपये मजदूरी से 8 करोड़ की आय तक का सफर, सातवीं पास शख्स की ऐसे पलटी किस्मत

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 11, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: गुजरात के एक छोटे से गांव में जन्मे रमेश रूपरेलिया का जीवन संघर्ष और आत्मविश्वास की अनोखी कहानी है। बचपन में आर्थिक कठिनाइयों से जूझे, लेकिन उनकी इच्छाशक्ति ने उन्हें उस मुकाम तक पहुंचा दिया, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी।

    एक समय ऐसा था जब रमेश को गाय चराने के लिए सिर्फ 80 रुपये प्रति माह मिलते थे, और आज वही रमेश अपने डेयरी व्यवसाय से सालाना करोड़ों की कमाई कर रहे हैं।

    गौशाला खोली, कर्ज में डूबे

    रमेश का जीवन हमेशा से आसान नहीं था। वे केवल सातवीं कक्षा तक ही पढ़े थे और उनकी पारिवारिक स्थिति ऐसी थी कि उन्हें कम उम्र में ही आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। उनके परिवार ने एक गौशाला खोली थी। लेकिन यह निर्णय आर्थिक संकट का कारण बन गया। उनका परिवार कर्ज के बोझ तले दब गया, और वे खुद को असफल मानने लगे। फिर अपनी जमीन बेचकर गोंडल शहर आ गए। वहां गाय चराने का काम किया, जिसके बदले उन्‍हें 80 रुपये महीने मिलते थे।

    गोंडल शहर में प्याज की खेती से कमाए 35 लाख

    रमेश भाई के पास अपनी खुद की जमीन भी नहीं थी। उन्होंने गोंडल में एक जैन परिवार से जमीन किराये पर ली थी। वह भूमि खेती लायक नहीं थी तो उन्होंने खेत को उपजाऊ बनाने के लिए गायों से जुड़ी खेती की। कभी केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया और गायों के गोबर व गोमूत्र से खेतों को उपजाऊ बना दिया। यहां से उनकी जिंदगी ने एक नया मोड़ लिया, जब उन्होंने प्याज की फसल लगाई और उससे 35 लाख रुपये की भारी कमाई हुई। यह उनके जीवन का पहला बड़ा मोड़ था। इस सफलता ने उन्हें अपना खोया हुआ आत्मविश्वास वापस दिलाया।

    यह भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक रोकने वाले कानून का किया स्वागत, नया वीडियो जारी कर दिया बड़ा संदेश..

    इंटरेस्ट को बिजनेस बनाया-कंप्लेन के बाद दूध बेचना बंद

    रमेश को बचपन से गायों से बेहद प्यार था, और इस नए आत्मविश्वास ने उन्हें अपने इंटरेस्ट को बिजनेस में बदलने का रास्ता दिखाया। उन्होंने गिरि गायों की देखभाल शुरू की और उनके दूध से घी बनाने का काम शुरू किया। शुरुआत में, यह काम आसान नहीं था। उनके दूध की गंध को लेकर शिकायतें आने लगीं, और रमेश को दूध बेचना बंद करना पड़ा। लेकिन रमेश हार मानने वालों में से नहीं थे।

    घी बनाया, साइकिल से बेचने लगे

    उन्होंने एक छोटे से किराए के कमरे में घी बनाना शुरू किया। अपनी साइकिल पर प्लास्टिक और कांच के जारों में घी भरकर वह इसे गली-गली बेचते थे। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनकी मेहनत एक दिन इतनी बड़ी सफलता का रूप ले लेगी। ग्राहकों ने उनके घी को पसंद किया, और उनका प्रोडक्ट पॉपुलर हो गया।

    123 देशों में घी का एक्सपोर्ट, सालाना 8 करोड़ की कमाई

    रमेश ने सिर्फ सामान्य घी नहीं, बल्कि औषधीय गुणों से भरपूर गिरि गाय का घी बनाया, जिसे लोग हाथों-हाथ लेने लगे। गिरि गाय के दूध से बने घी के स्वास्थ्यवर्धक गुणों ने इसे बहुत लोकप्रिय बना दिया। धीरे-धीरे रमेश का व्यवसाय बढ़ने लगा और उनका नाम दूर-दूर तक फैल गया। कुछ गायों के साथ शुरू किया गया यह सफर आज 250 गिरि गायों तक पहुंच गया है, और रमेश अब सालाना 8 करोड़ रुपये की कमाई कर रहे हैं। उनका घी अब 123 देशों में निर्यात किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें: विश्व आत्महत्या नियंत्रण दिवस के मौके पर शासकीय इं.वि. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कार्यशाला का आयोजन

    यह भी पढ़ें :  21 साल की शादी, 5 बच्चे. फिर भी प्रेमी संग चली गई पत्नी! पति ने उठाया ऐसा कदम कि दंग रह गया पूरा गांव

    यह भी पढ़ें: सरकारी नौकरी: NTPC ने निकाली 250 पदों पर भर्ती, 14 सितंबर से आवेदन शुरू, नोटिफिकेशन जारी, जानें डिटेल

    यह भी पढ़ें: सूरत में गणेश पंडाल पर पथराव, हिन्दू संगठनों ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने आधी रात घर-घर जाकर ताला तोड़कर पत्थरबाजों को किया गिरफ्तार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    व्यापारियों की आवाज दिल्ली में गूंजेगी, 45वें स्थापना दिवस पर होगा विशाल व्यापारी महासम्मेलन, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक मोदी के नेतृत्व में प्रदेश के व्यापारी प्रतिनिधि होंगे शामिल

    August 9, 2026

    भारी बारिश के बीच तरदा गांव पहुंचा 4.5 फीट लंबा मगरमच्छ, नजर पड़ते ही ग्रामीणों में मची अफरा तफरी

    August 8, 2026

    नशामुक्त समाज के लिए विद्यार्थियों ने लिया संकल्प स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय एनसीडीसी में नशा मुक्ति अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

    August 8, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस: आदिवासी शक्तिपीठ में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत दूसरे दिन सामान्य ज्ञान एवं राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

    August 8, 2026

    राशिफल 8 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 8, 2026

    Morena: घरेलू विवाद के चलते फौजी ने पत्नी के सिर पर मारी गोली, मौके पर मौत, आरोपी गिरफ्तार, सास ससुर भी नामजद आरोपी

    August 8, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,821 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,473 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,169 Views
    Don't Miss

    व्यापारियों की आवाज दिल्ली में गूंजेगी, 45वें स्थापना दिवस पर होगा विशाल व्यापारी महासम्मेलन, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक मोदी के नेतृत्व में प्रदेश के व्यापारी प्रतिनिधि होंगे शामिल

    August 9, 2026

    9 अगस्त को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में देशभर के हजारों व्यापारी होंगे एकजुट — जीएसटी सरलीकरण,…

    भारी बारिश के बीच तरदा गांव पहुंचा 4.5 फीट लंबा मगरमच्छ, नजर पड़ते ही ग्रामीणों में मची अफरा तफरी

    August 8, 2026

    नशामुक्त समाज के लिए विद्यार्थियों ने लिया संकल्प स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय एनसीडीसी में नशा मुक्ति अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

    August 8, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस: आदिवासी शक्तिपीठ में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत दूसरे दिन सामान्य ज्ञान एवं राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

    August 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.