Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 14 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 14, 2026

    Meerut: दूसरी पत्नी के​​​ साथ मिलकर बाप ने सगी बेटी को उतारा मौत के घाट, फिर सुबह-सुबह गुपचुप तरीके से कर दिया अंतिम संस्कार, लेकिन एक फोन कॉल ने कर दिया राजफाश

    October 14, 2026

    New Delhi: उत्तर प्रदेश सहित 5 राज्यों में चुनाव की तैयारियों में जुटा चुनाव आयोग, जानिए कब होगा तरीखों का ऐलान, EVM पर भी आया बड़ा अपडेट

    October 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 14
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»लैंको को टेकओवर करेगा अडानी ग्रुप, बनेगा छत्तीसगढ़ का दूसरा सबसे बड़ा पावर प्लांट, रोजगार के भी मिलेंगे अवसर
    Featured

    लैंको को टेकओवर करेगा अडानी ग्रुप, बनेगा छत्तीसगढ़ का दूसरा सबसे बड़ा पावर प्लांट, रोजगार के भी मिलेंगे अवसर

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 2, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: लैंको पावर प्लांट को जल्द ही अडानी ग्रुप टेकओवर करेगा. एनसीएलटी के आदेश के बाद से 4100 करोड़ रुपए में डील फाइनल हुई है. हालांकि इस पूरी प्रक्रिया में 2 महीने का समय लगेगा. लैंको अमरकंटक की क्षमता फिलहाल 600 मेगावाट है.लंबे समय से लैंको अमरकंटक पावर प्लांट वित्तीय संकट से जूझ रहा है. इसके कारण ही 660×2 मेगावाट की दो इकाइयां निर्माणाधीन अवस्था में हैं. जिनका 60 से 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है.

    अडानी समूह द्वारा अधिग्रहण किए जाने के बाद अधूरे इकाइयों के भी जल्द पूरा होने की उम्मीद है. यदि ऐसा हुआ तो लैंको छत्तीसगढ़ का दूसरा सबसे बड़ा पावर प्लांट बनेगा. इससे देश और प्रदेश को अतिरिक्त बिजली मिलेगी. साथ ही साथ रोजगार के भी नए अवसर पैदा होंगे.

    लैंको पावर प्लांट 2019 में लैंको को किया गया था दिवालिया घोषित 

    बैंक लोन के एनपीए होने से पहले सितंबर 2019 में एनसीएलटी में वाद दायर किया गया था. इसमें लैंको प्रबंधन ने कर्ज चुकाने से हाथ खड़े कर दिए थे. इस पर एनसीएलटी ने लैंको को दिवालिया घोषित कर दिया था. इस तरह से अडानी ने एनसीएलटी के जरिए बोली लगाकर पावर प्लांट का अधिग्रहण कर लिया है. इसे खरीदने रिलायंस पावर ने भी प्रयास किया था. तकनीकी स्टाफ को छोड़ मेनेजमेंट स्तर के सभी काम अब अडानी समूह द्वारा टेकओवर किया जाएगा.

    बनेगा दूसरा सबसे बड़ा बिजली उत्पादक संयंत्र 

    इसके साथ ही अडानी, एनटीपीसी के बाद छत्तीसगढ़ में दूसरा सबसे बड़ा बिजली उत्पादक समूह बनेगा. इसके साथ ही अडानी की छत्तीसगढ़ में यह तीसरी बिजनेस प्रापर्टी होगी. इससे पहले अडानी समूह ने तिल्दा स्थित जीएमआर पावर प्लांट का टेकओवर किया था.

    यह भी पढ़ें :  Korba: दिशा प्रोजेक्ट के अंतर्गत अतिथि शिक्षकों की भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू 10 अक्टूबर को

    वर्तमान में लैंको अमरकंटक पावर प्लांट से 300×2 मेगावाट की दो इकाइयां संचालित हैं. लेकिन इन्हें फुल लोड पर नहीं चलाया जाता. मांग के अनुसार ही सीमित क्षमता पर उत्पादन किया जाता है.

    फिलहाल हरियाणा और मध्य प्रदेश के साथ है MOU 

    वर्तमान में लैंको में 600 मेगावाट की क्षमता से जितनी भी बिजली का उत्पादन होता है. यह मध्य प्रदेश और हरियाणा को भेजा जाता है. फिलहाल लैंको पावर प्लांट का दो राज्यों की सरकारों से एमओयू है. आने वाले समय में अधूरी इकाइयों के पूरा होने के बाद बिजली उत्पादन क्षमता में इजाफा होगा. तब यह पूरी तरह से पावर प्लांट प्रबंधन पर निर्भर होगा कि वह इस बिजली को कहां बेचना चाहती है. अधूरे इकाइयों के निर्माण को पूरा करने में कम से कम 2 साल का समय और लगेगा.

    लगभग 5000 नए रोजगार मिलेंगे 

    लैंको से फुल फ्लैश उत्पादन और अधूरी इकाइयों के पूरा होने के बाद रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे. स्थानीय और तकनीकी कर्मचारियों, अधिकारियों को मिलाकर कम से कम 5000 लोगों को काम पर रखना होगा. मजदूर से लेकर ठेका कंपनी और अधिकारियों की जरूरत कंपनी को पड़ेगी. जो बेरोजगारी से जूझ रहे युवाओं और अनुभवी कर्मचारियों के लिए भी एक अच्छी खबर है.

    2 महीने का लगेगा समय 

    इस संबंध में लैंको अमरकंटक के जनसंपर्क अधिकारी दुष्यंत तिवारी ने बताया कि “हैदराबाद स्थित एनसीएलटी हैदराबाद बेंच से यह आदेश हुआ है. लैंको का अधिग्रहण अडानी समूह द्वारा किया जाएगा, जिन्हें 4100 करोड़ रुपए जमा करने को कहा गया है. जिसके बाद ही लैंको को टेकओवर होगा. इसमें फिलहाल 2 महीने का समय लगेगा. 2019 से ही मामला एनसीएलटी में चल रहा था. जिसका निर्णय अब आया है.”

    यह भी पढ़ें :  विश्व दृष्टि दिवस पर विद्यार्थियों को दिया नेत्र स्वास्थ्य का संदेश : “अपनी आंखों से प्यार करें” थीम पर जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    यह भी पढ़ें: अनिरुद्धाचार्य महाराज ने खरीदी लग्जरी कार, कीमत जान फटी रह जाएंगी आपकी आंखें

    यह भी पढ़ें: पुरानी कार खरीदने के होते हैं ये पांच फायदे, फटाफट जानें पूरी डिटेल

    यह भी पढ़ें: ट्रेन में बीफ ले जाने के शक में मुस्लिम बुज़ुर्ग की सहयात्रियों ने कर दी पिटाई, 3 संदिग्ध गिरफ्तार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 14 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 14, 2026

    Meerut: दूसरी पत्नी के​​​ साथ मिलकर बाप ने सगी बेटी को उतारा मौत के घाट, फिर सुबह-सुबह गुपचुप तरीके से कर दिया अंतिम संस्कार, लेकिन एक फोन कॉल ने कर दिया राजफाश

    October 14, 2026

    New Delhi: उत्तर प्रदेश सहित 5 राज्यों में चुनाव की तैयारियों में जुटा चुनाव आयोग, जानिए कब होगा तरीखों का ऐलान, EVM पर भी आया बड़ा अपडेट

    October 14, 2026

    Korba: डांडिया-गरबा के रंग से सराबोर हुआ कोसाबाड़ी आरपी नगर फेस-1 का दहशरा मैदान! पूजा पंडाल पर उमड़ रही श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़

    October 13, 2026

    CSEB ग्राउंड पर बेजा कब्जाधारियों की नजर, धीरे-धीरे हो रहा अतिक्रमण, प्रशासन तत्काल कराएं जांच एवं कार्रवाई – धनेश कुमार सिंह

    October 13, 2026

    Korba: एनकेएच सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने पूरे किए सेवा के 12 वर्ष, केक काटकर मनाई वर्षगांठ

    October 13, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,017 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,544 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,411 Views
    Don't Miss

    राशिफल 14 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 14, 2026

    आज का राशिफल : बुधवार 14 अक्टूबर 2026 को आश्विन शुक्ल चतुर्थी तिथि रात 1:13…

    Meerut: दूसरी पत्नी के​​​ साथ मिलकर बाप ने सगी बेटी को उतारा मौत के घाट, फिर सुबह-सुबह गुपचुप तरीके से कर दिया अंतिम संस्कार, लेकिन एक फोन कॉल ने कर दिया राजफाश

    October 14, 2026

    New Delhi: उत्तर प्रदेश सहित 5 राज्यों में चुनाव की तैयारियों में जुटा चुनाव आयोग, जानिए कब होगा तरीखों का ऐलान, EVM पर भी आया बड़ा अपडेट

    October 14, 2026

    Korba: डांडिया-गरबा के रंग से सराबोर हुआ कोसाबाड़ी आरपी नगर फेस-1 का दहशरा मैदान! पूजा पंडाल पर उमड़ रही श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़

    October 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.