Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    विश्व रक्तदाता दिवस पर जेसीआई कोरबा सेंट्रल एवं रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

    June 15, 2026

    सरकार ने 100% एथेनॉल फ्यूल के इस्तेमाल को दी मंजूरी, गडकरी ने बताया पूरा प्लान

    June 15, 2026

    हाथियों का दल लौटा धरमजयगढ़, वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

    June 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 15
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बालको से जुड़ी कृपा राठिया लाल किला समारोह में शामिल…’मोर जल मोर माटी’ परियोजना से जुड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनी
    Featured

    बालको से जुड़ी कृपा राठिया लाल किला समारोह में शामिल…’मोर जल मोर माटी’ परियोजना से जुड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनी

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 17, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: बेला गांव की निवासी श्रीमती कृपा राठिया लाल किला समारोह में शामिल होने के बाद अपनी खुशी को बयां करते हुए“` कहा कि भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने एसएचजी महिलाओं की बात करके हमारे हौंसलों को बढ़ाया है। जहां चाह वहां राह कहावत को चरितार्थ करते हुए श्रीमती कृपा 78 वें स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में हुई शामिल। जीवन में खुद के पहचान एवं आर्थिक चुनौतियों को मात देते हुए कृपा राठिया ने अपनी खुद की पहचान बनाई हैं।

    IMG 20240817 WA0071

    हम सभी के लिए गर्व की बात की मिनिस्ट्री ऑफ माइंस की तरफ से देश भर से चुनिंदा औद्योगिक कंपनियों को ही बुलाया गया था। कार्यक्रम में शामिल होने वाली बालको छत्तीसगढ़ की एकमात्र कंपनी थी। देश भर के विभिन्न संस्थानों से 11 लोगों को इस समारोह में बुलाया गया जिसमें बालको, छत्तीसगढ़ की ओर से श्रीमती कृपा को शामिल होने का अवसर मिला।

    मजबूती से घर की जिम्मेदारियों को पूरा करते हुए आगे बढ़ने के लिए बालको की परियोजना मोर जल मोर माटी से जुड़ी। 11 साल के बच्चे की मां श्रीमती कृपा ने सामुदायिक परियोजना से जुड़कर विभिन्न प्रशिक्षण प्राप्त किये हैं। कई वर्षो में इन्होंने अपनी सफलता की कहानी को स्वयं आकार दिया है। सफल उद्यमी बनकर आज समुदाय की महिलाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत भी हैं। परियोजना की मदद से इन्होंने मुर्गी पालन का व्यवसाय शुरू किया जिससे साल में 50 हजार की आमदनी होती है। इसके साथ ही अपने मेहनत और लगन से कृषि क्षेत्र में भी उत्कृष्ट योगदान दे रही है। अपनी आर्थिक आत्मनिर्भरता की कहानी से इन्होंने विकसित भारत के सपने को साकार किया है मिसाल पेश की है।

    यह भी पढ़ें :  Jharkhand: रात में निकला सांप तो मारकर सो गए, सुबह पिता-पुत्र की हुई मौत, तीनों का किया गया अंतिम संस्कार

    श्रीमती कृपा राठिया ने लाल किला समारोह की चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को ध्वजारोहण करते देखकर मन आनन्दित हो गया। कार्यक्रम को व्यक्तिगत रूप से अनुभव करना तथा प्रधानमंत्री और पूरे मंत्रालय को आमने-सामने से देखना मेरे लिए सबसे खास था। उन्होंने कहा कि मैं इस अनुभव के लिए बालको को धन्यवाद कहना चाहूंगी की उन्होंने मुझे इस कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर दिया। बालको की सामुदायिक परियोजना ने मुझे सशक्त बनाने के साथ हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने बताया कि सरपंच ने पूरे गांव को बताया है कि वह दिल्ली गई हैं और उनके पूरे गांव से बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई है।

    लाल किला से प्रधानमंत्री ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ने वाली हमारी बहनों की संख्या 10 करोड़ तक पहुंच गई। उन्हीं में से एक श्रीमती कृपा राठिया स्वयं सहायता समूह से जुड़ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनी हैं। बालको की उन्नति परियोजना जीपीआर स्ट्रैटेजीज़ एंड सॉल्यूशंस (जीपीआरएसएस) के साथ साझेदारी में चल रही है। इस परियोजना से कोरबा के 45 शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 535 स्वयं सहायता समूहों की लगभग 5751 महिलाओं को विभिन्न कार्यक्रमों से लाभ मिल रहा है। परियोजना के अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूहों के फेडरेशन विकास की दिशा में कार्य जारी है। महिलाओं को क्षमता निर्माण, वित्तीय प्रबंधन, सूक्ष्म उद्यमों के प्रचालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

    मोर जल मोर माटी परियोजना 32 गांवों में 1800 एकड़ से अधिक भूमि के साथ 4749 किसानों तक अपनी पहुंच बना चुका है। किसान आजीविका के लिए कृषि के साथ पशुपालन, बागवानी और वनोपज जैसी गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। बालको अपने सामुदायिक विकास कार्यों की मदद से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, जल एवं स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, स्थायी आजीविका और पर्यावरण, संरक्षण में उल्लेखनीय भूमिका निभा रहा है।

    यह भी पढ़ें :  बहन के लव मैरिज से गुस्साए भाई ने जीजा के सिर में मारी गोली, 4 महीने पहले की थी लव-मैरिज

    यह भी पढ़ें: ध्वजारोहण के दौरान ऊंचाई पर पहुंचकर अटक गया तिरंगा, फिर एक पक्षी ने जो किया यकीन नहीं करेंगे आप…देखें वीडियो

    यह भी पढ़ें: स्कूल कॉलेजों में अगले आदेश तक छुट्टी, इंटरनेट सेवा बंद, धारा 144 लागू….चाकूबाजी की घटना के बाद उदयपुर में भड़की हिंसा की आग

    यह भी पढ़ें: शहर की यातायात व्यवस्था बुरी तरह चरमराई, सड़क पर ठेले वालों और दुकानदारों का कब्जा, हर दिन गाड़ियों का लगता है जाम

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    विश्व रक्तदाता दिवस पर जेसीआई कोरबा सेंट्रल एवं रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

    June 15, 2026

    सरकार ने 100% एथेनॉल फ्यूल के इस्तेमाल को दी मंजूरी, गडकरी ने बताया पूरा प्लान

    June 15, 2026

    हाथियों का दल लौटा धरमजयगढ़, वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

    June 15, 2026

    एनटीपीसी जमनीपाली कोरबा में “नशा मुक्त भारत अभियान” कार्यक्रम संपन्न

    June 15, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब के चुनाव परिणाम घोषित, कमलेश यादव संरक्षक और नौशाद खान अध्यक्ष निर्वाचित

    June 15, 2026

    पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में विशालकाय किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया

    June 14, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,629 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,066 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026912 Views
    Don't Miss

    विश्व रक्तदाता दिवस पर जेसीआई कोरबा सेंट्रल एवं रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

    June 15, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा भारतीय रेड…

    सरकार ने 100% एथेनॉल फ्यूल के इस्तेमाल को दी मंजूरी, गडकरी ने बताया पूरा प्लान

    June 15, 2026

    हाथियों का दल लौटा धरमजयगढ़, वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

    June 15, 2026

    एनटीपीसी जमनीपाली कोरबा में “नशा मुक्त भारत अभियान” कार्यक्रम संपन्न

    June 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.