Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    ड्रग्स दे देकर रेप करते रहे 8 हैवान, कार से लेकर ट्रेन तक में नोचा शरीर, हैदराबाद में छात्रा से हैवानियत की हद पार, सभी आरोपी गिरफ्तार

    September 15, 2026

    कोरबा की परिवार न्यायाधीश नीता यादव को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की नवीन जिम्मेदारी

    September 15, 2026

    1 दिसंबर को जंतर-मंतर दिल्ली आंदोलन को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (छत्तीसगढ़) की ऑनलाइन बैठक सम्पन्न

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 15
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»शहर की यातायात व्यवस्था बुरी तरह चरमराई, सड़क पर ठेले वालों और दुकानदारों का कब्जा, हर दिन गाड़ियों का लगता है जाम
    Featured

    शहर की यातायात व्यवस्था बुरी तरह चरमराई, सड़क पर ठेले वालों और दुकानदारों का कब्जा, हर दिन गाड़ियों का लगता है जाम

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 16, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: शहर के जाने-माने वरिष्ठ अधिवक्ता धनेश सिंह ने निगम एवं पुलिस प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर चिंता जाहिर की है । उन्होंने कहा कि निहारिका घंटाघर समेत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पार्किंग और फुटपाथ पर इन दिनों अवैध ठेला और दुकानदारों का कब्जा हो गया है । खरीददारी करने वाले लोग अपनी गाड़ियों को सड़क पर ही पार्किंग कर ठेले अथवा दुकानों में खरीददारी करने में व्यस्त हो जाते हैं जिसके कारण रोज शाम को सड़क जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है।

    त्यौहारी सीजन होने से बाजार में ग्राहकों की आवाजाही कुुुछ ज्यादा ही बढ़ गयी है। लेकिन उनके सामने सबसे बड़ी समस्या अपने वाहनों को पार्किंग करने की रहती है । शहर के मुख्य मार्ग पर ठेले वालों का कब्जा आसानी से देखा जा सकता है। वही दुकानदार भी अपने दुकान की सामग्रियों को सड़क पर फैलाकर ऐसा प्रदर्शन करते हैं मानो सड़क पर फैले  सामग्रियों को देखकर ही ग्राहक उनकी दुकान में कदम रखेंगे ।

    कुुुछ तस्वीरों पर आप भी नजर डालिए: 

    Compress 20240816 163950 0992
    Compress 20240816 163950 0194 Compress 20240816 163950 0403 Compress 20240816 163950 0547 Compress 20240816 163949 9145 Compress 20240816 163949 9571 Compress 20240816 163949 9970

    इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि रानी धनराज कुंवर देवी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जिसे धर्म अस्पताल के नाम से भी जाना जाता है । उसके बाहर ठेले वालों का कब्जा है । अस्पताल में आने वाले मरीज और उनके परिजनों को अपने वाहन खड़े करने के लिए जगह नहीं मिलती । वहीं बाहर ठेले पर आने वाले ग्राहक भी अपने वाहन सड़क पर ही खड़ी कर देते हैं । इन ठेले वालों को हटाकर अस्पताल परिसर को और बड़ा करने की जरूरत है ताकि अस्पताल आने वाले लोगों को वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था मिल सके।

    यह भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, जनसेवा और समर्पण का प्रतीक : नारायण चंदेल

    धर्म अस्पताल के ठीक सामने इतवारी बाजार की ओर जाने का रास्ता है जहां अक्सर जाम लगता है। इसकी मुख्य वजह ये है कि सामने जीएस बिल्डिंग में भारतीय स्टेट बैंक और सहकारी बैंक तो पहले से ही संचालित है और अब एचडीएफसी बैंक भी जल्द प्रारंभ होने वाला है। हर दिन सैकड़ो की तादाद में ग्राहक इन बैंकों में आते हैं जिससे यहां वाहनों की कतार लग जाती है। नतीजन राहगीरों, यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और आसपास के दुकानदारों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी मोड़ पर ही अनेक फलवाले अपना ठेला सड़क पर खड़ी करके अपनी दुकानदारी चला रहे हैं और इनसे खरीदारी करने वाले ग्राहक अपने वाहन बीच सड़क पर ही खड़ी कर देते हैं।

    इन अव्यवस्थाओं को देखते हुए इतवारी बाजार संघ के अध्यक्ष मो. अनीश मेमन ने निगम एवं पुलिस प्रशासन को धरना प्रदर्शन की चेतावनी देते हुए पत्र लिखा था लेकिन अब वे भी शांत बैठ गए हैं। इसके पीछे क्या वजह है यह तो वही जानें।

    इसी तरह दर्री रोड में अनेक होलसेलर दुकानदार हैं जिनके यहां अनलोडिंग के लिए अक्सर भारी वाहन ओवर ब्रिज के बाजू की सड़क पर खड़े होते हैं । इसके चलते इस मार्ग पर जाम लग जाने से कई बार वाद विवाद की स्थिति निर्मित हो जाती है। दुकानदार खुले आम राहगीरों से दुर्व्यवहार करते हुए धमकी देने लगते हैं कि जहां शिकायत करनी हो कर दें।

    उधर सुनालिया पूल से रेलवे स्टेशन की ओर मुड़ते ही नहर के बाजू में लाइन से ठेले वालों का कब्जा हो गया है। सबसे पहले एक ठेला लगा, फिर दूसरा आया, फिर कोई कार्रवाई होता ना देख 3-4 और ठेले वाले आकर अपनी दुकानदारी चलाने लगे । यह मार्ग वैसे भी काफी व्यस्त रहता है । बावजूद इसके इन ठेलों पर नास्ता पानी करने आने वाले ग्राहकों के वाहन बेतरतीब ढंग से सड़क पर खड़े रहते हैं । इसके चलते यहां से गुजरने वाले दूसरे वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस मोड़ पर यातायात पुलिस के जवान ड्यूटी पर तैनात रहते हैं लेकिन इस जाम को हटा पाने में वे भी बेबस होते हैं।

    यह भी पढ़ें :  Gurugram News: 'तू गंदी हो गई अब, नहीं छू सकता मैं' टीबी का इलाज कराने के बहाने रंगरलियां मना रही थी पत्नी, पति ने रंगे हाथों पकड़ा!

    इसी प्रकार बुधवारी चौक पर लोगों के चलने के लिए फुटपाथ का निर्माण किया गया है लेकिन इस फुटपाथ को छोटे दुकानदारों ने अपनी जागीर समझ लिया है। वहीं सड़क पर नास्ता वालों का ठेला लगा रहता है । जहां निगम प्रशासन द्वारा नो पार्किंग का बोर्ड लगाया गया है वहीं पर चलता फिरता होटल संचालित हो रहा है। घंटाघर चौक पर भी इसी तरह का कब्जा आसानी से देखा जा सकता है ।

    सड़क जाम करके दुकानदारी कर रहे ठेले वालों और अपनी दुकान की सामग्री सड़क पर बिखेरने वाले दुकानदारों को इस बात से कोई मतलब नहीं कि उनके कारण यातायात की व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है और राहगीरों व वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है । और ना ही उन्हें निगम अथवा पुलिस प्रशासन की कार्रवाई का भय है ।

    वरिष्ठ अधिवक्ता धनेश सिंह ने अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए नगर पालिक निगम कोरबा और जिला प्रशासन से सयुंक्त रुप से पार्किंग स्थल और फूटपाथ से ठेला और दुकानदारों से अवैध कब्जा हटवाने की अपील की है ताकि खरीददारी करने आये लोग अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़ी कर सकें और लोगों को हो रही सड़क जाम से निजात मिल सके ।

    यह भी पढ़ें: हिंदुओं पर हमला करना बांग्लादेश को पड़ा भारी, मोदी सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम!

    यह भी पढ़ें: कैरियर टिप्स: फार्मासिस्ट बनकर कॅरियर को दें नई ऊंचाइयां, लाखों में मिलेगी सैलरी

    यह भी पढ़ें: पूरे देश के लगभग 3 लाख डॉक्टर आज फिर हड़ताल पर बैठे, IMA-FORDA ने किया ये ऐलान

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  महिला के साथ तांत्रिक ने किया दुष्कर्म! पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर बनाए संबंध, पीड़िता ने सहेली को सुनाई आपबीती..
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    ड्रग्स दे देकर रेप करते रहे 8 हैवान, कार से लेकर ट्रेन तक में नोचा शरीर, हैदराबाद में छात्रा से हैवानियत की हद पार, सभी आरोपी गिरफ्तार

    September 15, 2026

    कोरबा की परिवार न्यायाधीश नीता यादव को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की नवीन जिम्मेदारी

    September 15, 2026

    1 दिसंबर को जंतर-मंतर दिल्ली आंदोलन को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (छत्तीसगढ़) की ऑनलाइन बैठक सम्पन्न

    September 14, 2026

    विवाहिता का ससुराल पक्ष पर बड़ा आरोप, दहेज की मांग पूरी नही हुई तो देहव्यापार में धकेलने की कोशिश कर रही सास, पूरी आपबीती सुनकर आपकी भी कांप उठेगी रूह

    September 14, 2026

    बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    September 14, 2026

    बाबा नीब करौरी की पैतृक संपत्ति का विवाद गरमाया: पौत्रियाें का दावा, बोलीं- न बेची, न दान की जमीन

    September 14, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,936 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,513 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,384 Views
    Don't Miss

    ड्रग्स दे देकर रेप करते रहे 8 हैवान, कार से लेकर ट्रेन तक में नोचा शरीर, हैदराबाद में छात्रा से हैवानियत की हद पार, सभी आरोपी गिरफ्तार

    September 15, 2026

    हैदराबाद/स्वराज टुडे: हैदराबाद के अलवाल थाना क्षेत्र में 16 साल की इंटरमीडिएट छात्रा के साथ…

    कोरबा की परिवार न्यायाधीश नीता यादव को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की नवीन जिम्मेदारी

    September 15, 2026

    1 दिसंबर को जंतर-मंतर दिल्ली आंदोलन को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (छत्तीसगढ़) की ऑनलाइन बैठक सम्पन्न

    September 14, 2026

    विवाहिता का ससुराल पक्ष पर बड़ा आरोप, दहेज की मांग पूरी नही हुई तो देहव्यापार में धकेलने की कोशिश कर रही सास, पूरी आपबीती सुनकर आपकी भी कांप उठेगी रूह

    September 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.