Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Raipur: विश्व नदी दिवस पर शासकीय महाविद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

    September 30, 2026

    छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ : सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और समाज के भविष्य की दिशा पर वार्षिक आमसभा में हुआ व्यापक विचार-मंथन

    September 29, 2026

    New Delhi: मैदान पर नहीं उतरना था तो क्यों गए जापान, एशियन गेम्स में मेडल नहीं मौज लेने गए 2 भारतीय एथलीट

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 30
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»सेवानिवृत्त फौजी ने छोटे भाई और उसके पूरे परिवार का कर दिया बेरहमी से कत्ल, बीच बचाव करने आए माता-पिता पर भी गंडासे से हमला, 6 हत्याओं से इलाके में फैली सनसनी
    Featured

    सेवानिवृत्त फौजी ने छोटे भाई और उसके पूरे परिवार का कर दिया बेरहमी से कत्ल, बीच बचाव करने आए माता-पिता पर भी गंडासे से हमला, 6 हत्याओं से इलाके में फैली सनसनी

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 23, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    हरियाणा
    अम्बाला/स्वराज टुडे: हरियाणा के अंबाला में दो एकड़ जमीन को लेकर चल रहे विवाद में सेना से सेवानिवृत्त नायक ने पत्नी और रिश्तेदारों संग मिलकर छोटे भाई और उसकी पत्नी समेत तीन बच्चों की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी।

    बीच बचाव करने आई मां को भी उतारा मौत के घाट, पिता ने भाग कर बचाई जान

    इस दौरान बीच बचाव करने आई मां को भी मौत के घाट उतार दिया। परिजनों की हत्या के बाद आरोपियों ने उनके शवों को जलाने का भी प्रयास किया। पिता ने मौके से भागकर जान बचाई। साथ ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

    2 एकड़ जमीन के लिए अपनों का खून

    घटनाक्रम के अनुसार नारायणगढ़-रायपुरानी सीमा स्थित रतौर गांव में सेना में नायक पद से रिटायर्ड और वर्तमान एनिमल अटेंडेंट भूषण और उसके छोटे भाई हरीश का परिवार रहता था। एक ही घर में दोनों भाइयों ने बंटवारा कर रखा था। दोनों भाइयों के बीच करीब दो साल से दो एकड़ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

    दोनों भाइयों के बीच पहले भी हो चुकी थी मारपीट

    पहले भी कई बार दोनों भाइयों के बीच मारपीट हो चुकी थी। पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। आरोप है कि बड़े भाई भूषण ने पत्नी और ससुरालवालों संग मिलकर छोटे भाई के परिवार को खत्म करने की योजना बनाई। इसके तहत रविवार की रात करीब 10 बजे तेजधार हथियारों से लैस होकर आरोपियों ने छोटे भाई और उसके परिवारवालों पर घर के भीतर ही हमला बोल दिया।

    यह भी पढ़ें :  संवाद से समाधान: भूमि आवंटन समस्या दूर करने संयुक्त समिति का गठन, बिना भेदभाव सभी 154 सदस्यों के हितों को ध्यान में रखकर पूरी होगी प्रक्रिया

    इसमें छोटे भाई हरीश-35 वर्ष उसकी पत्नी सोनिया-32 वर्ष, बेटी यशिका-05 वर्ष और छह माह के बेटे मयंक की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान बीच बचाव करने आई मां सरोपी-65 की भी जान चली गई। जबकि आठ वर्षीय बेटी परी गंभीर रूप से जख्मी होकर वहीं निढाल हो गई। इस दौरान पिता ओमप्रकाश ने जख्मी हालत में घर से भागकर अपनी जान बचाई। साथ ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से जख्मी बच्ची परी और ओमप्रकाश को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान परी ने भी दम तोड़ दिया। छह हत्याओं से न सिर्फ आसपास के ग्रामीण बल्कि पुलिस-प्रशासन के भी होश उड़ गए।

     मृतक हरीश और उसका परिवार

    अधजले शव को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

    परिवार के छह लोगों की हत्या के बाद आरोपियों ने सुबूत मिटाने के लिए शटरिंग की बल्लियों पर शवों को रखकर उस पर डीजल छिड़ककर आग लगा दी। तभी घायल पिता ने पड़ोसी मित्र की मदद से आग को बुझाया। तभी उन्होंने देखा कि उनकी घायल पोती परी पानी की हौद में छिपकर रो रही थी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अधजले शवों को अस्पताल के शव गृह पहुंचाया। साथ ही प्राथमिक उपचार के लिए पिता ओमप्रकाश और बच्ची परी को नारायणगढ़ अस्पताल दाखिल कराया, जहां से रेफर होने के बाद परी ने चंडीगढ़ सेक्टर-32 में दम तोड़ दिया।

    बांट दी थी जमीन पर छोटे भाई का हिस्सा हड़पना चाहता था आरोपी भूषण

    शिकायतकर्ता ओम प्रकाश-68 वर्ष ने बताया कि उसके पास दो एकड़ जमीन थी। जिसे उसने दोनों लड़कों में बांट दी थी। इसके बावजूद बड़ा बेटा भूषण सारी जमीन अपने नाम कराने के लिए दबाव बना रहा था। इसे लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार को वह काम से नारायणगढ़ गया था। लौटा तो देखा कि जमीन के लिए दोनों भाइयों में बहस हो रही थी। देखते ही देखते आरोपियों ने हाथों में गंड़ासी, कुल्हाड़ी और डंडे लेकर हमला कर दिया और सभी को मौत के घाट उतार दिया। उसने मौके से भागकर जान बचाई और ग्रामीणों तथा पुलिस को घटना की सूचना दी।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 27 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    पुलिस ने मुख्य हत्यारोपी बड़े भाई भूषण को काबू कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में नारायणगढ़ थाना पुलिस ने घायल पिता ओम प्रकाश के बयान पर बड़े बेटे भूषण, उसकी पत्नी पूनम, बेटे मक्खन, प्रिंस, दो साले टोनी, जोनी तथा साली बॉबी पर हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

    अंबाला के एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि मुख्य आरोपी भूषण को काबू कर लिया गया है। साथ ही मामले में संलिप्त कुछ और लोगों को भी हिरासत में लेकर जांच चल रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: सर्पदंश से दो लोगों की मौत के मामले में परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप, चक्का जाम कर किया विरोध प्रदर्शन

    यह भी पढ़ें: हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगता रहा पुलिसवाला… मगर आरापी लड़कियों को नही आया तरस, इसके बाद जो हुआ…

    यह भी पढ़ें: आरक्षण विरोधी आंदोलन की आड़ में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा, बांग्लादेश छोड़ने की खुलेआम दी जा रही चेतावनी, देखें वीडियो

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Raipur: विश्व नदी दिवस पर शासकीय महाविद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

    September 30, 2026

    छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ : सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और समाज के भविष्य की दिशा पर वार्षिक आमसभा में हुआ व्यापक विचार-मंथन

    September 29, 2026

    New Delhi: मैदान पर नहीं उतरना था तो क्यों गए जापान, एशियन गेम्स में मेडल नहीं मौज लेने गए 2 भारतीय एथलीट

    September 29, 2026

    ठाणे में हाई प्रोफाइल देह व्यापार का पर्दाफाश, रैकेट की सरगना एक फ़िल्म अभिनेत्री गिरफ्तार

    September 29, 2026

    Raipur: लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपी दिलकश अली के विरूद्ध जिला बदर कार्यवाही, 03 माह के लिए 06 जिलों से किया गया जिला बदर

    September 29, 2026

    Korba: बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण

    September 28, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,968 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,529 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,397 Views
    Don't Miss

    Raipur: विश्व नदी दिवस पर शासकीय महाविद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

    September 30, 2026

    रायपुर/स्वराज टुडे:विश्व नदी दिवस पर शासकीय महाविद्यालय रायपुर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।…

    छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ : सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और समाज के भविष्य की दिशा पर वार्षिक आमसभा में हुआ व्यापक विचार-मंथन

    September 29, 2026

    New Delhi: मैदान पर नहीं उतरना था तो क्यों गए जापान, एशियन गेम्स में मेडल नहीं मौज लेने गए 2 भारतीय एथलीट

    September 29, 2026

    ठाणे में हाई प्रोफाइल देह व्यापार का पर्दाफाश, रैकेट की सरगना एक फ़िल्म अभिनेत्री गिरफ्तार

    September 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.