Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: जिला साहू संघ के ग्राम सरगबुंदिया इकाई द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया भक्त माता कर्मा की जयंती, जिलाध्यक्ष गिरिजा साहू बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    March 25, 2026

    Korba: एक और महिला पंच ग्राम से लापता, जाँच करने ग्राम करूमहुआ पहुंची पुलिस

    March 25, 2026

    राशिफल 25 मार्च 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    March 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, March 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»सक्सेस स्टोरी: 10वीं में थर्ड डिवीजन, हर शुक्रवार मूवी का चस्का… बिना UPSC परीक्षा दिए IPS बनने वाले अनिल राय की कहानी
    Featured

    सक्सेस स्टोरी: 10वीं में थर्ड डिवीजन, हर शुक्रवार मूवी का चस्का… बिना UPSC परीक्षा दिए IPS बनने वाले अनिल राय की कहानी

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 15, 2024No Comments4 Mins Read0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: उसे फिल्मों का बड़ा चस्का था। इधर फिल्म रिलीज होती और उधर पहले दिन का पहला शो देखने वो सिनेमा हॉल के बाहर खड़ा नजर आता। पढ़ाई-लिखाई में उसकी दिलचस्पी ना के बराबर थी। लेकिन पिता के दबाव की वजह से वो स्कूल चला जाता था। पिता की ख्वाहिश थी कि उनका बेटा पढ़-लिखकर कुछ बन जाए। किसी तरह गांव के ही जूनियर हाई स्कूल से 8वीं पास की और जब वो 9वीं कक्षा में पहुंचा तो पिता को काम की वजह से बाहर जाना पड़ गया। अब उसे समझाने या रोकटोक करने वाला कोई नहीं था। नतीजा, 10वीं कक्षा में थर्ड डिवीजन के साथ वो बड़ी मुश्किल से पास हो पाया।

    रिश्तेदारों ने ताने देने शुरू कर दिए, ये नहीं पढ़ पाएगा। आस-पड़ोस के लोग भी तंज कसते हुए कहने लगे कि इसे पढ़ाना बेकार है। लेकिन उसके पिता को उसपर पूरा भरोसा था। पिता ने उसे अपने पास ही बुला लिया और समझाया कि जिंदगी में अगर बदलाव लाना है, तो पढ़ना बहुत जरूरी है। उसके दिल को बात लग गई और उसने 12वीं सेकंड डिवीजन के साथ पास कर ली। बस यहीं से उसके करियर की गाड़ी ने रफ्तार पकड़ ली और यही लड़का एक दिन बिना यूपीएससी परीक्षा दिए ना केवल आईपीएस अधिकारी बन गया, बल्कि दो बार राष्ट्रपति पुलिस मेडल भी हासिल किया।

    पिता ने कहा था, मेरे भरोसे का मान रखना

    ये कहानी है अनिल कुमार राय की, जिन्होंने अपनी मेहनत के बल पर वो कर दिखाया, जिसकी कल्पना तक किसी ने नहीं की थी। 12वीं में उनके नंबर कुछ खास नहीं थे, लेकिन पिता का भरोसा साथ था। पिता ने कहा कि यहां तक पहुंच गए हो, अब और आगे पढ़ो और उन्होंने अनिल राय का एडमिशन इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में करा दिया। इंडियन मास्टरमाइंड्स की रिपोर्ट के मुताबिक, उनके पिता जब अनिल राय को पहले दिन यूनिवर्सिटी के गेट तक छोड़ने आए, तो भावुक हो गए और कहा- ‘खूब मेहनत करना और जो भरोसा मैंने तुम्हारे ऊपर किया है, उसे सही साबित करके दिखाना।’

    यह भी पढ़ें :  हत्या के मामले में दो महिलाओं समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, होलिका दहन की लकड़ी को लेकर मृतक से हुआ था विवाद

    पोस्ट ग्रेजुएशन में टॉप की यूनिवर्सिटी

    इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में अनिल राय ने अपने पिता के शब्दों को सही साबित करके दिखा दिया। उन्होंने 71 फीसदी नंबरों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। उनके पूरे गांव में शोर मच गया कि जो अनिल राय 10वीं में बड़ी मुश्किल से पास हुए थे, वो इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में छा गए हैं। हालांकि, ये केवल शुरुआत थी। पोस्ट ग्रेजुएशन का रिजल्ट आया तो अनिल ने पूरी यूनिवर्सिटी में टॉप किया। उन्हें गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद अनिल पीएचडी करना चाहते थे, लेकिन परिवार की स्थिति ऐसी नहीं थी कि वो रिसर्च के लिए इतना लंबा समय दे पाएं। उन्होंने यूजीसी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन किया लेकिन 10वीं में कम नंबर की वजह से उन्हें स्कॉलरशिप नहीं मिल पाई।

    बिना यूपीएसी परीक्षा के बने आईपीएस

    यहां अनिल राय के करियर ने एक नया मोड़ लिया। उन्होंने पीपीएस की परीक्षा दी और डीएसपी के पद पर सेलेक्ट हो गए। परिवार में खुशी का माहौल था और अनिल राय ने तय कर लिया कि वो अब यूपीएससी की परीक्षा देंगे। लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था। इसी दौरान उनके पति का निधन हो गया और परिवार की पूरी जिम्मेदारी अनिल के कंधों पर आ गईं। यूपीएससी की परीक्षा पास करने का उनका सपना टूट गया। हालांकि, डीएसपी के पद पर रहते हुए उनके काम ने उन्हें पहचान दी और साल 2002 में उन्हें आईपीएस कैडर प्रदान कर दिया गया।

    क्लास के लिए घर से लेकर जाते थे बोरा

    अनिल राय उत्तर प्रदेश में बस्ती रेंज के आईजी और पीएसी के डीआईजी भी रहे। पुलिस फोर्स में उनकी सर्विस के लिए दो बार राष्ट्रपति पुलिस मेडल भी दिया गया। अनिल राय ने दिखा दिया कि अगर शिद्दत से मेहनत की जाए तो कोई भी लक्ष्य हासिल करना मुश्किल नहीं है। संयुक्त परिवार के बीच पले और सरकारी स्कूल में पढ़े अनिल राय पुलिस सेवा में अपनी 35 साल की शानदार नौकरी के बाद अब रिटायर हो चुके हैं। अनिल बताते हैं कि उनके समय में सभी बच्चों को बैठने के लिए घर से बोरा ले जाना पड़ता था और खुद ही क्लासरूम की सफाई भी करनी पड़ती थी।

    यह भी पढ़ें :  Korba: जिले में डिजिटल पारदर्शिता की नई शुरुआत, निर्माण कोरबा पोर्टल शीघ्र होगा सार्वजनिक, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सभी विभागों को दिए निर्देश

    यह भी पढ़ें: अमेठी में ‘हिंदुस्तान में रहना है तो या हुसैन कहना है’, के नारे लगाए मुस्लिम समुदाय के युवकों ने कोतवाली के सामने

    यह भी पढ़ें: भीड़ ने पढ़वाया गायत्री मंत्र और हनुमान चालीसा, लेकिन नहीं दिखा पाए आधार कार्ड, तीन साधुओं की जमकर पिटाई

    यह भी पढ़ें: प्रेमिका और उसके बच्चे की हत्या के प्रयास में CID का अफसर गिरफ्तार, प्रेमिका डाल रही थी शादी का दबाव

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: जिला साहू संघ के ग्राम सरगबुंदिया इकाई द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया भक्त माता कर्मा की जयंती, जिलाध्यक्ष गिरिजा साहू बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    March 25, 2026

    राशिफल 25 मार्च 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    March 25, 2026

    कथित बाबा अशोक खरात ने तंत्र-मंत्र के नाम पर 5 लोगों की दी नरबलि ! नासिक सेक्स स्कैंडल मामले में धीरे-धीरे हो रहे कई खुलासे

    March 25, 2026

    नवरात्रि पर्व को देखते हुए भारी वाहनों को रतनपुर के चारों दिशाओं से प्रवेश की गई प्रतिबंधित

    March 25, 2026

    चेक बाउंस प्रकरण में दोषसिद्धि, एक वर्ष कारावास एवं ₹3.50 लाख अर्थदंड

    March 25, 2026

    जनहित में कांग्रेस के धरना प्रदर्शन ने लाया रंग, झुका एसईसीएल प्रबंधन और जिला प्रशासन

    March 25, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026703 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026602 Views

    18 वर्षीय छात्रा की मासूमियत पर मत जाना, पढ़ाई छोड़ बर्बाद करती थी कॉलेज छात्रों की जिंदगी

    March 20, 2026494 Views
    Don't Miss

    Korba: जिला साहू संघ के ग्राम सरगबुंदिया इकाई द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया भक्त माता कर्मा की जयंती, जिलाध्यक्ष गिरिजा साहू बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    March 25, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: जिला साहू संघ कोरबा के अन्तर्गत आने वाले सरगबुंदिया ईकाई द्वारा माता…

    Korba: एक और महिला पंच ग्राम से लापता, जाँच करने ग्राम करूमहुआ पहुंची पुलिस

    March 25, 2026

    राशिफल 25 मार्च 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    March 25, 2026

    कथित बाबा अशोक खरात ने तंत्र-मंत्र के नाम पर 5 लोगों की दी नरबलि ! नासिक सेक्स स्कैंडल मामले में धीरे-धीरे हो रहे कई खुलासे

    March 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.