Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: आंगन मिलन सेवा समारोह का भव्य आयोजन

    September 30, 2026

    Gorakhpur: 5 दिन से लापता 10 वीं के टॉपर का मिला शव, हिरासत में 4 आरोपी

    September 30, 2026

    खनिज विभाग कोरबा की बड़ी कार्यवाई: अवैध उत्खनन व परिवहन के 54 प्रकरण किए दर्ज…सीतामढ़ी से 11 व राताखार से 3 वाहन जब्त, 8 लाख से अधिक की राशि की गई वसूल

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 30
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»सर्पदंश से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी, सभी स्वास्थ्य केंद्रों में सर्पदंश के इलाज हेतु एण्टीस्नेक वेनम पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध
    Featured

    सर्पदंश से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी, सभी स्वास्थ्य केंद्रों में सर्पदंश के इलाज हेतु एण्टीस्नेक वेनम पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 11, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने जिले के सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे सर्पदंश के मामले में तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क उपचार प्राप्त करें, जिससे सर्पदंश से असामयिक मृत्यु की रोकथाम हो सके। साथ ही ऐसे आपात स्थितियों पर क्षेत्र के आर.एच.ओ. या मितानिन से संपर्क कर सर्पदंश से पीड़ित व्यक्ति को तत्काल समीपस्थ अस्पताल पहुंचाएं।

    कोरबा बनता जा रहा है नागलोक

    कोरबा जिला वनांचल क्षेत्र होने के कारण, बरसात का मौसम में वातावरण में नमी और उमस बढ़ने तथा भोजन की तलाश में जहरीले कीट, सांप, बिच्छु अपने व सुरक्षित स्थान की तलाश में अक्सर बिल से बाहर आ जाते हैं और लोगों में सर्पदंश का खतरा बढ़ जाता है। सर्पदंश से अधिकांश व्यक्तियों की आकस्मिक मृत्यु हो जाती है। ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्र में ग्रामीण सर्पंदंश के मामले में अज्ञानता के कारण बैगा गुनिया से झाड़ फूंक कराते हैं एवं असमय ही उनकी मृत्यु हो जाती है।

    एंटी स्नेक वेनम ही सर्पदंश  का एकमात्र उपचार – डॉ. केसरी

    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. एन. केशरी ने जानकारी देते हुए बताया कि सांप के काटने का एकमात्र इलाज अस्पताल में दिए जाने वाले एंटीवेनम से होता है। झाड़-फूंक से किसी भी सर्पदंश से पीड़ित व्यक्ति की जान नहीं बचाई जा सकती है। अंधविश्वास के कारण ग्रामीण सर्पदंश के मामलों में झाड़-फूंक में समय नष्ट कर मरणासन्न स्थिति में पीड़ितों को चिकित्सालय लेकर आते है, जिससे ऐसे प्रकरणों में जीवन बचाने में चिकित्सक भी असफल रहते हैं। उन्होंने बताया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्र में सर्पदंश से बचाव हेतु जनसामान्य में जागरूकता लाने हेतु विभागीय सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को नागरिकों को व्यापक स्वास्थ्य शिक्षा देने व सजग रहने की हिदायत दी गई है।

    यह भी पढ़ें :  खनिज विभाग कोरबा की बड़ी कार्यवाई: अवैध उत्खनन व परिवहन के 54 प्रकरण किए दर्ज...सीतामढ़ी से 11 व राताखार से 3 वाहन जब्त, 8 लाख से अधिक की राशि की गई वसूल

    वर्तमान स्थिति में जिला चिकित्सालय सहित विकासखण्ड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सर्पदंश के प्रकरणों का निःशुल्क इलाज हेतु पर्याप्त मात्रा में दवाईयां (एण्टी स्नेक वेनम) उपलब्ध है।

    सर्पदंश से बचाव हेतु अपनाएं ये उपाय 

    ● सर्पदंश से बचाव व इन घटनाओं में कमी लाने की जानकारी देते हुए सीएमएचओ ने बताया कि रात में घर से बाहर जाते समय पर्याप्त रोशनी न होने की स्थिति में टॉर्च रखना व जूते पहनना सुनिश्चित करें।
    ● घरों में समुचित प्रकाश की व्यवस्था बनाए रखें, घरों में कचरे का ढेर लगाकर न रखें।
    ● शयन कक्ष में भोजन सामग्री, धान आदि न रखें, ताकि चूहे का आना कम हो।
    ● सर्पदंश की घटनाओं से न घबराएं अन्यथा हृदय गति बढ़ सकती है। सर्पदंश के शिकार व्यक्ति के लिए यह घातक साबित हो सकता है, जिससे विष शरीर में तेजी से फैल सकता है।
    ● सर्पदंश वाली जगह के उपरी हिस्से को कपड़ा या रस्सी से न बांधे। अधिकांश परिस्थितियों में बेहद हानिकारक हो सकती है।
    ● सांप के काटने वाली जगह पर कुछ भी बांधने के पश्चात् उपचार के लिए हटाये जाने पर विष का दुष्प्रभाव बढ़ सकता है।
    ● सर्पदंश से ग्रसित अंग के आसपास काटने, जलाने व हिलाने-डुलाने से शरीर के अन्य अंगो में विष का तीव्र संचार का खतरा बढ़ जाता है।
    ● सर्पदंश से पीड़ित व्यक्ति को त्वरित नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अथवा जिला चिकित्सालय पहुंचाएं, साथ ही परीक्षण व चिकित्सक के सलाह अनुसार उपचार कराएं। साथ ही उन्होंने अनाधिकृत चिकित्सक या झाड़-फूंक के उपचार से बचने की अपील की।

    यह भी पढ़ें :  बिहार में 32000 शिक्षक पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026

    यह भी पढ़ें: लेखपाल बनते ही पत्नी हो गयी बेवफा, कारपेंटर पति से कह दी ये बड़ी बात…

    यह भी पढ़ें: इंसान पृथ्वी पर लांघ चुके सुरक्षा की 8 में से 7 हदें, क्या धरती पर हो जाएगा जीवन का अंत ? जाने क्या कहते है वैज्ञानिक

    यह भी पढ़ें: ये है दुनिया का सबसे खतरनाक पदार्थ, सिर्फ 5 मिनट देखने भर से जा सकती है जान

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: आंगन मिलन सेवा समारोह का भव्य आयोजन

    September 30, 2026

    Gorakhpur: 5 दिन से लापता 10 वीं के टॉपर का मिला शव, हिरासत में 4 आरोपी

    September 30, 2026

    खनिज विभाग कोरबा की बड़ी कार्यवाई: अवैध उत्खनन व परिवहन के 54 प्रकरण किए दर्ज…सीतामढ़ी से 11 व राताखार से 3 वाहन जब्त, 8 लाख से अधिक की राशि की गई वसूल

    September 30, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित, छात्र-छात्राओं ने चित्रों और विचारों के माध्यम से संजोया विकसित भारत का सपना

    September 30, 2026

    जाति जनगणना और प्रत्येक जाति के लिए विशिष्ठ वैज्ञानिक कोड तथा वैज्ञानिक वर्गीकरण सुनिश्चित करने राष्ट्रपति के नाम ओबीसी कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    September 30, 2026

    Raipur: विश्व नदी दिवस पर शासकीय महाविद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

    September 30, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,970 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,529 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,397 Views
    Don't Miss

    Korba: आंगन मिलन सेवा समारोह का भव्य आयोजन

    September 30, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: भाजपा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कोरबा के वार्ड क्रमांक 15, ब्लॉक…

    Gorakhpur: 5 दिन से लापता 10 वीं के टॉपर का मिला शव, हिरासत में 4 आरोपी

    September 30, 2026

    खनिज विभाग कोरबा की बड़ी कार्यवाई: अवैध उत्खनन व परिवहन के 54 प्रकरण किए दर्ज…सीतामढ़ी से 11 व राताखार से 3 वाहन जब्त, 8 लाख से अधिक की राशि की गई वसूल

    September 30, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित, छात्र-छात्राओं ने चित्रों और विचारों के माध्यम से संजोया विकसित भारत का सपना

    September 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.