Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण

    September 28, 2026

    चेक बाउंस मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कुमुदनी गर्ग ने आरोपी को 6 माह के सश्रम कारावास से किया दंडित….₹1,30,000 प्रतिकर/अर्थदंड देने का भी आदेश

    September 28, 2026

    Indore: बिल्डर ने अपने ऑफिस में लगाई फांसी, कई कॉलोनियों में किया था निवेश, जाँच में जुटी पुलिस

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 28
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पहली बीवी के रहते दूसरी से किया निकाह.. फिर दो बच्चे हो जाने के बाद अब दे दिया तीन तलाक
    Featured

    पहली बीवी के रहते दूसरी से किया निकाह.. फिर दो बच्चे हो जाने के बाद अब दे दिया तीन तलाक

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 21, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    बरेली/स्वराज टुडे: देश में तीन तलाक पर कड़े कानून लागू कर दिए जाने के बावजूद तलाक देने के सिलसिले पर लगाम लगती नजर नहीं आ रही है. ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बरेली से सामने आया है जहां एक युवक ने पहली शादी होने के बाद भी दूसरी महिला संग शादी कर ली.

    शादी के बाद महिला को दो बच्चे हुए. एक दिन अचानक आरोपी पति घर पहुंचा और मारपीट के बाद उसे तीन तलाक दे दिया. तलाक देने का मोबाइल पर वीडियो महिला के बच्चों ने बना दिया और महिला वीडियो लेकर एसएसपी के पास शिकायत करने पहुंची.

    महिला ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है. महिला का आरोप है कि उसका पति पहले से ही शादीशुदा है और उसने अपनी पहली शादी की बात छुपाकर उससे दूसरी शादी की है. अब पति ने उसे तीन तलाक दे दिया है. वहीं महिला का आरोप है कि वह उसे घर में खाना भी नहीं देता है. महिला का रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है.

    धोखे में रखकर किया निकाह

    पूरा मामला बरेली के थाना किला के लीची बाग का है. यहां की रहने वाली सोनी खान का आरोप हैं कि चार साल पहले काकरटोला थाना बरादरी के रहने वाले युवक ने उसे धोखे में रखकर उससे निकाह कर लिया. आरोपी पहले से ही शादीशुदा था, उसके बाद उसके दो बच्चे भी हुए. एक दिन पति घर आया, उसके साथ उसकी पहली पत्नी और साला भी आए थे.

    बच्चों ने बना लिया वीडियो

    आरोप है कि पहले इन लोगों ने सोनी खान के साथ मारपीट की. उसके बाद पति ने सबके सामने उसे तीन तलाक दे दिया. तलाक देने का वीडियो उसके बच्चों ने बना लिया और वह रहम की भीख मांगती रही, लेकिन पति ने पल भर में रिश्ता खत्म कर दिया. महिला का आरोप यह भी है कि उसे पहले से ही लगातार परेशान किया जा रहा था और घर में खाना भी नहीं दिया जाता था.

    यह भी पढ़ें :  अवैध शराब के कारोबार से जुड़ी युवती रंगे हाथ गिरफ्तार, आबकारी टीम को पहले चकमा देकर हुई थी फरार, ​इसी युवती की झूठी शिकायत पर कटघोरा थाने के दो आरक्षकों पर गिरी थी गाज

    मारपीट करता था पति

    पति उसके साथ मारपीट भी करता था. पीड़ित महिला का यह भी आरोप है कि पति ने उससे कहा कि ये बच्चे उसके नहीं हैं. पति की इस हरकत से परेशान सोनी ने एसएसपी को पत्र देकर शिकायत की है. वह अपने बच्चों को लेकर शिकायत करने एसएसपी दफ्तर पहुंची और न्याय की गुहार लगाई. वहीं एसएसपी ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं

    यह भी पढ़ें: यूरिन इन्फेक्शन से हैं परेशान..तो इन घरेलू उपायों से पाएं छुटकारा

    यह भी पढ़ें: ‘मैं सोया मर्द था, जगा महिला बनकर’: 20 साल के युवक का दावा, धोखे से की गई सेक्स चेंज सर्जरी

    यह भी पढ़ें: ‘अगर PoK में घुसी भारतीय सेना तो पाकिस्तान कर सकता है न्यूक्लियर अटैक,’ सैन्य एक्सपर्ट की चेतावनी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण

    September 28, 2026

    चेक बाउंस मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कुमुदनी गर्ग ने आरोपी को 6 माह के सश्रम कारावास से किया दंडित….₹1,30,000 प्रतिकर/अर्थदंड देने का भी आदेश

    September 28, 2026

    Indore: बिल्डर ने अपने ऑफिस में लगाई फांसी, कई कॉलोनियों में किया था निवेश, जाँच में जुटी पुलिस

    September 28, 2026

    New Delhi: बातचीत के बाद 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित, 28 सितंबर को सामान्य कामकाज

    September 28, 2026

    Korba :गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कोलाहल अधिनियम के तहत 18 प्रकरण दर्ज

    September 27, 2026

    Sakti: गंगरेल बांध के गेट खुलने से महानदी में उफान, बाढ़ की आशंका के बीच प्रशासन अलर्ट

    September 27, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,967 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,527 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,397 Views
    Don't Miss

    Korba: बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण

    September 28, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे:  भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) में सुरक्षा केवल नियमों और प्रक्रियाओं तक…

    चेक बाउंस मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कुमुदनी गर्ग ने आरोपी को 6 माह के सश्रम कारावास से किया दंडित….₹1,30,000 प्रतिकर/अर्थदंड देने का भी आदेश

    September 28, 2026

    Indore: बिल्डर ने अपने ऑफिस में लगाई फांसी, कई कॉलोनियों में किया था निवेश, जाँच में जुटी पुलिस

    September 28, 2026

    New Delhi: बातचीत के बाद 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित, 28 सितंबर को सामान्य कामकाज

    September 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.