Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    ISRO में नौकरी का सुनहरा मौका, 93 पदों पर होगी भर्ती, जानें किन पदों पर क्या होनी चाहिए योग्यता, आवेदन की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026

    August 8, 2026

    सबसे छोटे किंग कोबरा के रेस्क्यू ने बदली धारणा, कोरबा में हो रहा है ‘किंग कोबरा‘ का प्राकृतिक प्रजनन

    August 8, 2026

    Korba: जमीनी स्तर से शानदार सफलता तक: एनटीपीसी कोरबा की जूनियर बालक अंतर जिला राज्य फुटबॉल चैम्पियनशिप में डीएफए नारायणपुर बना विजेता

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 8
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 28 मई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 28 मई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 28, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: आज 28 मई का राशिफल बता रहा है कि आज का दिन मिथुन, कन्या और कुंभ राशि के जातकों के लिए शुभ और मंगलकारी रहेगा। बड़ा मंगलवार पर चंद्रमा पर गुरु की शुभ दृष्टि रहेगी। साथ ही सूर्य गुरु और शुक्र मिलकर युति संबंध बनाएंगे। इस पर अच्छी बात रहेगी कि सूर्य से बारहवें भाव में बुध का गोचर होगा जिससे वाशी नामक शुभ योग भी आज बड़ा मंगलवार को बनेगा।

    ​मेष राशि 

    मेष राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आज के दिन आपको जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचना चाहिए। क्योंकि जल्दबाजी में किया गया काम आपको आज नुकसान दे सकता है। वैसे पारिवारिक जीवन के लिए दिन अच्छा है, रिश्ते में कोई मनमुटाव चल रहा था, तो वह भी आज सुलझ जाएगा जिससे रिश्ता आपका मजबूत बनेगा। आपको अपने करीबियों की बातों को ध्यान से सुनना और समझना चाहिए लेकिन फैसला भावुकता में आकर लेने से बचना चाहिए। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा। आप अपने लिए अथवा परिवार के लिए कोई विलासिता की वस्तु खरीद सकते हैं।

    ​वृषभ राशि 

    वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। बिजनस में आपको आज बड़ी सफलता मिलने वाली है। कोई नई उपलब्धि मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन आपके लिए यह जरूरी है कि आप अपनी आय और व्यय के बीच में संतुलन बनाकर रखें। आपके लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके संपर्क का दायरा आज बढ़ेगा, कुछ नए लोगों से मिलने का भी आपको मौका मिलेगा। सरकारी क्षेत्र के काम में आप आज सफल रहेंगे। सितारे यह भी कहते हैं कि आज आप किसी काम में जीवनसाथी की मदद से लाभ और सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

    ​मिथुन राशि 

    मिथुन राशि के लिए आज मंगलवार का दिन बड़ा ही मंगलकारी रहने वाला है। आपके प्रभाव और वैभव में वृद्धि लेकर आया है आज का सवेरा। कोई पैतृक संपत्ति मिलने से आप प्रसन्न होंगे। भाइयों से आपको आज सहयोग और लाभ की प्राप्ति होगी। आपको आय के कुछ नए स्रोत भी मिलने की संभावना है। संतान पक्ष से कोई उत्साहजनक समाचार सुनने को मिलेगा। लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको अपने अधिकारियों से बहुत सोच-समझकर बात करनी होगी, नहीं तो कठिनाई आ सकती हैं। आपके लिए बेहतर होगा कि जरूरी विषयों में अधिकारी की सलाह लेकर ही कोई बड़ा फैसला लें।

    यह भी पढ़ें :  एनटीपीसी कोरबा में जूनियर बालक अंतर-जिला राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ, उभरती प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच

    ​कर्क राशि 

    आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए आत्मिक शांति और आनंद प्रदान करने वाला रहेगा। आप आज किसी धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। आपको आज किसी दूर रहने वाले संबंधी से अच्छी खबर मिलेगी। कामकाज के सिलसिले में आपको आज यात्रा करनी होगी। कुछ नए लोगों के साथ आज आपकी मुलाकात हो सकती है जिससे परिचय का दायरा बढेगा। भाग्य के सहयोग से आप अपने काम में आगे बढ़ेंगे और आपको लाभ के कुछ नए अवसर भी मिलेंगे। यदि आप व्यापार को लेकर किसी समस्या का सामना कर रहे थे, तो वह भी आज हल हो जाएगा।

    ​सिंह राशि 

    सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपको आज अपने काम से काम रखना चाहिए और दूसरों की बातों में आने से बचना चाहिए। कुछ नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है जिससे आप मानसिक रूप से परेशानी महसूस करेंगे। धार्मिक कार्यों में आज आपकी रुचि बढ़ेगी। अपने व्यवहार और बातों से आज आपको किसी जरूरी काम में सफलता मिलेगी। कारोबार व्यापार में आपको आज अच्छी डील मिलेगी।

    कन्या राशि 

    कन्या राशि वालों के लिए आज मंगलवार का दिन अनुकूल रहेगा। आप आज लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रख पाने में सफल होंगे। साझेदारी में आपक प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा। आपकी विश्वसनीयता और सम्मान में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और कार्यक्षेत्र में आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा पाएंगे। बिजनस करने वाले लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक होगा। आय में वृद्धि से आप प्रसन्न रहेंगे। लेकिन आपको अपनी सेहत का पूरा ध्यान भी रखना होगा।

    ​तुला राशि 

    आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए सुखद और आनंददायक होगा। आपकी राशि से चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे चंद्रमा आपको सुख साधनों का लाभ दिलाएंगे। आपके लिए सलाह है कि आज आप लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें। आपको किसी से पैसा उधार लेने से बचना चाहिए अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप पैसों से जुड़े मामलों में लापरवाही बरतेंगे तो बाद में आपको पछताना पड़ेगा। आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपकी कुछ अटकी योजनाएं दोबारा शुरू हो सकती हैं। अपनी निर्णय क्षमता का आप आज पूरा लाभ उठाएंगे। बिजनस और कामकाज में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपको लाभ मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: अंतरराज्यीय बैंक सेंधमारी गिरोह का पर्दाफाश, रोहतक (हरियाणा) से दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त कार भी जब्त

    ​वृश्चिक राशि 

    वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपका दिन आज उन्नतिदायक रहेगा। आप अपने बड़ों की बातों का पूरा सम्मान करेंगे और किसी महत्वपूर्ण पारिवारिक कार्य को पूरा करने के लिए आगे आएंगे। कुछ आधुनिक विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज आपको किसी मित्र या सहकर्मी की मदद से कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आज की शाम आप मित्रों के साथ रोमांचक पल का आनंद लेंगे। कारोबार में मजबूती आने से आप खुश रहेंगे। सितारे यह भी कहते हैं कि आज आप लाभ पाने के लिए कोई जोखिम भरा निर्णय भी ले सकते हैं।

    ​धनु राशि 

    आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए उत्साहपूर्ण रहेगा। जमीन या वाहन से जुड़े मामले में आज आपको लाभ मिलने का योग है। कोई प्रॉपर्टी संबंधी डील करने जा रहे हैं तो आज आपको कामयाबी मिलेगी। कुछ भौतिक वस्तुओं की भी प्राप्ति होगी जिससे मन आनंदित होग। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बनाए रखेंगे, यह आपके लिए शुभ रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग एवं सानिध्य भी आपको प्राप्त होगा। अगर आप अपने कारोबार को लेकर कुछ परेशानियों का सामना कर रहे थे तो आज आपको उनसे काफी हद तक राहत मिलेगी। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में आज सफलता मिलेगी।

    ​मकर राशि  

    आज मकर राशि के सितारे कहते हैं कि आपको आज आलस्य त्याग कर कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए। कुछ जरूरी मामलों को लेकर आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ मेलजोल और तालमेल बना रहेगा। आपको पूर्व में किए कार्यों और अनुभवों का लाभ मिलेगा। आपको कुछ सामाजिक गतिविधियों में शामिल होने का मौका भी मौका मिलेगा। आर्थिक मामलों में दिन आपके पक्ष में रहेगा, आपको पूर्व में किए निवेश का आज लाभ मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 31 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    ​कुंभ राशि 

    आज का दिन घर परिवार के मामले में कुंभ राशि के लिए खुशियों भरा रहेगा। आपका व्यक्तित्व और व्यवहार लोगों को आज प्रभावित करेगा। आज आपके घर किसी मेहमान के आगमन के कारण आपके परिवार के सदस्य व्यस्त और प्रसन्न रहेंगे। आज आपकी सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और आप अपनी बातों से सबका दिल जीतने में सफल रहेंगे। किसी पैतृक काम में आपको वरिष्ठ सदस्यों की मदद की जरूरत पड़ेगी और आपको उनसे सहयोग भी प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में आप बजट को कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे लेकिन कुछ अनचाहे खर्च होंगे।

    ​मीन राशि 

    मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अनुकूल कहा जा सकता है। आपको आज रचनात्मक और कलात्मक क्षमता का लाभ मिलेगा। आपकी बौद्धिक कुशलता और लगनशीलता आपको कार्यक्षेत्र में सफल बनाएगी। आपका रहन सहन का स्तर आज ऊंचा होगा और रुचिकर भोजन का आप आनंद ले सकते हैं। आज आप परंपरा और रीति रिवाजों का पूरा पालन करेंगे और धार्मिक कार्यों में आपकी आस्था बढ़ेगी। आज कुछ नए विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपको परिवार के किसी सदस्य से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

    यह भी पढ़ें: अगर दुबले पतले शरीर से होती है शर्मिंदगी, तो वजन बढ़ाने के लिए सुबह खाली पेट खाएं ये 3 चीजें और देखें असर

    यह भी पढ़ें: डेडबॉडी के साथ संबंध क्‍यों बनाते हैं अघोरी ? रोंगटे खड़े कर देगा इनका जीवन

    यह भी पढ़ें: Fact Check: क्या वाकई गैस पर पकी रोटी खाने से कैंसर होता है? जानें क्या कहते हैं डाइटिशियन

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    ISRO में नौकरी का सुनहरा मौका, 93 पदों पर होगी भर्ती, जानें किन पदों पर क्या होनी चाहिए योग्यता, आवेदन की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026

    August 8, 2026

    सबसे छोटे किंग कोबरा के रेस्क्यू ने बदली धारणा, कोरबा में हो रहा है ‘किंग कोबरा‘ का प्राकृतिक प्रजनन

    August 8, 2026

    Korba: जमीनी स्तर से शानदार सफलता तक: एनटीपीसी कोरबा की जूनियर बालक अंतर जिला राज्य फुटबॉल चैम्पियनशिप में डीएफए नारायणपुर बना विजेता

    August 8, 2026

    Raipur: अपराध नियंत्रण के साथ-साथ नागरिकों की सुरक्षा एवं सहायता को लेकर पश्चिम क्षेत्र पुलिस सतत सक्रिय

    August 8, 2026

    New Delhi : CBI ने इंटरनेशनल टेक-सपोर्ट फ्रॉड रैकेट का किया भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार, टारगेट पर होते थे US नागरिक

    August 8, 2026

    “ये शाम मस्तानी” कार्यक्रम में गूंजे सदाबहार नगमे, किशोर कुमार जयंती पर हुआ संगीतमय आयोजन

    August 7, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,820 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,473 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,169 Views
    Don't Miss

    ISRO में नौकरी का सुनहरा मौका, 93 पदों पर होगी भर्ती, जानें किन पदों पर क्या होनी चाहिए योग्यता, आवेदन की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026

    August 8, 2026

    अगर आपने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में नौकरी…

    सबसे छोटे किंग कोबरा के रेस्क्यू ने बदली धारणा, कोरबा में हो रहा है ‘किंग कोबरा‘ का प्राकृतिक प्रजनन

    August 8, 2026

    Korba: जमीनी स्तर से शानदार सफलता तक: एनटीपीसी कोरबा की जूनियर बालक अंतर जिला राज्य फुटबॉल चैम्पियनशिप में डीएफए नारायणपुर बना विजेता

    August 8, 2026

    Raipur: अपराध नियंत्रण के साथ-साथ नागरिकों की सुरक्षा एवं सहायता को लेकर पश्चिम क्षेत्र पुलिस सतत सक्रिय

    August 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.