Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सक्ती पुलिस ने किया गिरफ्तार

    September 30, 2026

    सोशल मीडिया पर नाबालिकों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का संगठन हॉलिस्टिक एक्शन रिसर्च एंड डेवलपमेंट हार्ड ने किया स्वागत

    September 30, 2026

    Korba: आंगन मिलन सेवा समारोह का भव्य आयोजन

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 30
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»यौन शोषण मामले में बृजभूषण सिंह के खिलाफ आरोप तय, दोषी साबित हुए तो हो सकती है इतने साल की सजा
    Featured

    यौन शोषण मामले में बृजभूषण सिंह के खिलाफ आरोप तय, दोषी साबित हुए तो हो सकती है इतने साल की सजा

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 11, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे:  दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया है. कोर्ट ने कहा कि 6 में से 5 मामलों में बृजभूषण सिंह के खिलाफ आरोप तय करने के लिए पर्याप्त सामग्री मिली है.

    आईपीसी की धारा 354 और 354D के तहत आरोप तय

    5 मामलों में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 और 354D के तहत आरोप तय किए गए हैं, जबकि उनके खिलाफ छठा मामला खारिज कर दिया गया है. आइए जानते हैं बृजभूषण शरण सिंह पर लगाई गई आईपीसी की इन दोनों धाराओं का क्या मतलब है और इन धाराओं के तहत दोषी पाए जाने पर कितने साल की सजा हो सकती है.

    आईपीसी की धारा 354

    भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के अनुसार, जो कोई भी किसी महिला पर हमला करता है या आपराधिक बल का प्रयोग करता है, जिससे उसकी लज्जा भंग करने का इरादा हो या यह जानते हुए कि ऐसा करने से उसकी लज्जा भंग होने की संभावना है, वह इस धारा के तहत आरोपी बनाया जाएगा.

    सजा का प्रावधान

    आईपीसी की धारा 354 के तहत दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति को कम से कम एक साल की कैद की सजा हो सकती है. यह सजा 5 साल तक बढ़ाई जा सकती है. इसके अलावा, दोषी पर आर्थिक दंड भी लगाया जा सकता है. यह एक गैर-जमानती और संज्ञेय अपराध है, जिसकी सुनवाई किसी भी मजिस्ट्रेट द्वारा की जा सकती है. यह अपराध समझौता योग्य नहीं है.

    यह भी पढ़ें :  आ गया यूपी चुनाव का सबसे बड़ा सर्वे! आज अगर चुनाव हो तो परिणाम जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

    आईपीसी की धारा 354D

    भारतीय दंड संहिता की धारा 354D के तहत किसी महिला का पीछा करना और व्यक्तिगत संपर्क बढ़ाने के लिए बार-बार संपर्क करना या संपर्क करने का प्रयास करना, भले ही महिला ने स्पष्ट रूप से अनिच्छा व्यक्त की हो; या इंटरनेट, ईमेल या इलेक्ट्रॉनिक संचार के किसी अन्य रूप का उपयोग करके किसी महिला की निगरानी करना या उसका पीछा करना अपराध माना जाएगा.

    सजा का प्रावधान

    इस तरह के व्यक्ति को पहली बार दोषी ठहराए जाने पर तीन साल तक की कैद की सजा हो सकती है और उस पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है. दूसरी बार दोषी ठहराए जाने पर उसे पाँच साल तक की कैद की सजा हो सकती है और जुर्माना भी लगाया जा सकता है.

    भारतीय दंड संहिता क्या है?

    भारतीय दंड संहिता (IPC) भारत में रहने वाले किसी भी नागरिक द्वारा किए गए कुछ अपराधों की परिभाषा और सजा का प्रावधान करती है. आईपीसी में 23 अध्याय हैं, जिनमें कुल 511 धाराएँ हैं. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आईपीसी भारतीय सेना पर लागू नहीं होती है. पहले जम्मू-कश्मीर में भी आईपीसी की जगह रणबीर दंड संहिता (RPC) लागू थी.

    यह भी पढ़ें : युवकों के प्राइवेट पार्ट काटकर जबरन किन्नर बनाने का चल रहा खौफनाक खेल, दो पीड़ितों ने एक किन्नर के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

    यह भी पढ़ें : UP पुलिस का बड़ा ऐक्शन, टाटा स्टील के अफसर हत्याकांड का खुलासा, मुठभेड़ में एक आरोपी ढेर

    यह भी पढ़ें : ‘हमें सड़क पर लाकर तुम कनाडा में बस गए’..सुसाइड नोट लिख माता पिता ने कर ली खुदकुशी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  'मेरी बेटी जैसे गिड़गिड़ाई; वैसे ही बदमाश भी गिड़गिड़ाएं', जमुई कांड की नाबालिग पीड़िता की मां का CM के सामने छलका दर्द
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सक्ती पुलिस ने किया गिरफ्तार

    September 30, 2026

    सोशल मीडिया पर नाबालिकों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का संगठन हॉलिस्टिक एक्शन रिसर्च एंड डेवलपमेंट हार्ड ने किया स्वागत

    September 30, 2026

    Korba: आंगन मिलन सेवा समारोह का भव्य आयोजन

    September 30, 2026

    Gorakhpur: 5 दिन से लापता 10 वीं के टॉपर का मिला शव, हिरासत में 4 आरोपी

    September 30, 2026

    खनिज विभाग कोरबा की बड़ी कार्यवाई: अवैध उत्खनन व परिवहन के 54 प्रकरण किए दर्ज…सीतामढ़ी से 11 व राताखार से 3 वाहन जब्त, 8 लाख से अधिक की राशि की गई वसूल

    September 30, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित, छात्र-छात्राओं ने चित्रों और विचारों के माध्यम से संजोया विकसित भारत का सपना

    September 30, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,970 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,529 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,397 Views
    Don't Miss

    शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सक्ती पुलिस ने किया गिरफ्तार

    September 30, 2026

    ▪️ नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था आरोपी। ▪️ शादी का प्रलोभन देकर…

    सोशल मीडिया पर नाबालिकों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का संगठन हॉलिस्टिक एक्शन रिसर्च एंड डेवलपमेंट हार्ड ने किया स्वागत

    September 30, 2026

    Korba: आंगन मिलन सेवा समारोह का भव्य आयोजन

    September 30, 2026

    Gorakhpur: 5 दिन से लापता 10 वीं के टॉपर का मिला शव, हिरासत में 4 आरोपी

    September 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.