Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कृष्णा ग्रुप के इलेक्ट्रिक कार के पहले शोरूम का भव्य उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन आदरणीय डॉ. रमन सिंह द्वारा किया गया, इलेक्ट्रिक ई.वी. कार “विनफास्ट” की भव्य लॉन्चिंग

    June 1, 2026

    वेश्यावृत्ति को खत्म करना हमारा उद्देश्य नहीं; कानून केवल इसके व्यवसायीकरण के खिलाफ: सुप्रीम कोर्ट

    June 1, 2026

    ‘तीसरी बेगम’ में दिखा महिला शक्ति का असरदार चेहरा”…..के सी बोकाडिया की ‘तीसरी बेगम’: रिश्तों, धोखे और आत्मसम्मान की दमदार दास्तान”

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 1
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»शंभू रेलवे स्टेशन पर किसानों के धरने से रेल यातायात ठप, 22 दिन में 184 ट्रेनें प्रभावित
    Featured

    शंभू रेलवे स्टेशन पर किसानों के धरने से रेल यातायात ठप, 22 दिन में 184 ट्रेनें प्रभावित

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 10, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    पंजाब
    सोनीपत/स्वराज टुडे: अपने तीन साथियों की रिहाई की मांग को लेकर पंजाब के कुछ किसान पिछले 22 दिनों से हरियाणा बॉर्डर स्थित शंभू रेलवे स्टेशन का ट्रैक जाम करके बैठे हुए हैं. रेलवे ट्रैक बाधित होने की वजह से अब तक उत्तर रेलवे को दर्जनों ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है और 10 जरूरी ट्रेनों का परिचालन वैकल्पिक मार्ग से किया जा रहा है.

    जिन ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग पर चलाया जा रहा है, उसमें श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस, जम्मू मेल, शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस, दिल्ली सराय रोहिल्ला एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस आदि शामिल हैं. ट्रेन नंबर 14053/54 हिमाचल एक्सप्रेस, 11057/58 दादर एक्सप्रेस, 12919/20 मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस,11077/78 झेलम एक्सप्रेस, 15707/08 आम्रपाली एक्सप्रेस को भी वैकल्पिक रूट पर चलाया जा रहा है.

    रेलवे ट्रैक जाम होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. सोनीपत जंक्शन पर बुधवार को 9 ट्रेन रद्द करनी पड़ीं, जबकि 10 ट्रेनों का परिचालन लंबी दूरी के मार्गों से करना पड़ा, जिन ट्रेनों को चलाया जा रहा है वह या तो घंटों देरी से चल रही हैं या यात्रियों से खचाखच भरी हुई हैं. ट्रेन रद्द होने से यात्रियों की संख्या कई गुना बढ़ गई है.

    उत्तर रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों को असुविधा न हो, इसके लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं. ट्रैक जाम होने से लंबी दूरी की ट्रेनों का परिचालन बाधित हुआ है, कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों का रूट बदला गया है. उत्तर रेलवे को रोजाना लगभग तीन लाख रुपए का नुकसान हो रहा है.

    यह भी पढ़ें :  अंतिम समय में समाज ने मुँह मोड़ा, फिर 5 अनाथ बेटियों ने चाचा की अर्थी को दिया कंधा, पढ़िए इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर

    17 अप्रैल से शंभू रेलवे स्टेशन की पटरी पर बैठे प्रदर्शनकारी किसान अपने तीन साथियों की रिहाई की मांग कर रहे हैं. हरियाणा पुलिस ने जिन तीन प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है, उनमें नवदीप सिंह जलबेड़ा, गुरकीरत सिंह और अनीश खटकड़ शामिल हैं. इन तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं. प्रदर्शनकारी किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे हैं. किसान नेताओं ने सरकार को चेतावनी दी है कि जब तक उनके साथियों को रिहा नहीं किया जाता, तब तक वह पटरियों पर बैठे रहेंगे.

    रेलवे अधिकारियों के मुताबिक पिछले 22 दिनों में 184 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं, जबकि 115 ट्रेनों के रूट को परिवर्तित किया गया है. बुकिंग के बावजूद भी ट्रेनें रद्द होने या उनके मार्ग बदलने की वजह से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

    यह भी पढ़ें: 10वीं की टॉपर बिटियाः पिता टेलर, बेटी ने छत्तीसगढ़ में नाम कर लिया, सिमरन सिब्बा की कहानी पढ़िए

    यह भी पढ़ें: नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के सभी 5 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के घरों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

    यह भी पढ़ें: बिलासपुर के एक हॉस्टल के रूम में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक युवती, युवती कोरबा की रहने वाली

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कृष्णा ग्रुप के इलेक्ट्रिक कार के पहले शोरूम का भव्य उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन आदरणीय डॉ. रमन सिंह द्वारा किया गया, इलेक्ट्रिक ई.वी. कार “विनफास्ट” की भव्य लॉन्चिंग

    June 1, 2026

    वेश्यावृत्ति को खत्म करना हमारा उद्देश्य नहीं; कानून केवल इसके व्यवसायीकरण के खिलाफ: सुप्रीम कोर्ट

    June 1, 2026

    ‘तीसरी बेगम’ में दिखा महिला शक्ति का असरदार चेहरा”…..के सी बोकाडिया की ‘तीसरी बेगम’: रिश्तों, धोखे और आत्मसम्मान की दमदार दास्तान”

    June 1, 2026

    ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर फिल्म देखने पहुंची बीमार लड़की, ‘कृष्णावतारम’ से जुड़ी भावुक कहानियों ने छुआ दिल

    June 1, 2026

    अब भारत बनेगा थ्योरिटिकल फिजिक्स का ग्लोबल हब, दुनिया भर के वैज्ञानिकों को जोड़ेगा ‘एलटीपीआई’

    June 1, 2026

    तेज आंधी-तूफान के दौरान पेड़ की डाल गिरने से तीन युवकों की मौत, कलेक्टर ने राहत सहायता हेतु दिए निर्देश

    June 1, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,586 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,015 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026897 Views
    Don't Miss

    कृष्णा ग्रुप के इलेक्ट्रिक कार के पहले शोरूम का भव्य उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन आदरणीय डॉ. रमन सिंह द्वारा किया गया, इलेक्ट्रिक ई.वी. कार “विनफास्ट” की भव्य लॉन्चिंग

    June 1, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: संपूर्ण छत्तीसगढ़ में वियतनाम की प्रसिद्ध एवं नवीनतम इलेक्ट्रिक ई.वी. कार “विनफास्ट”…

    वेश्यावृत्ति को खत्म करना हमारा उद्देश्य नहीं; कानून केवल इसके व्यवसायीकरण के खिलाफ: सुप्रीम कोर्ट

    June 1, 2026

    ‘तीसरी बेगम’ में दिखा महिला शक्ति का असरदार चेहरा”…..के सी बोकाडिया की ‘तीसरी बेगम’: रिश्तों, धोखे और आत्मसम्मान की दमदार दास्तान”

    June 1, 2026

    ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर फिल्म देखने पहुंची बीमार लड़की, ‘कृष्णावतारम’ से जुड़ी भावुक कहानियों ने छुआ दिल

    June 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.