Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 28 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 28, 2026

    विधायक अनंत सिंह के यहां न दौड़ हुई, न किसी को थार मिली; घोड़े लेकर पहुंचे थे देशभर के राइडर

    November 28, 2026

    पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों की बेटियों पर संकट, दस महीने में 84 अपहरण और जबरन निकाह के मामले आए सामने

    November 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 28
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के सभी 5 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के घरों पर चला प्रशासन का बुलडोजर
    Featured

    नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के सभी 5 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के घरों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 9, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मध्यप्रदेश
    शहडोल/स्वराज टुडे: शहडोल जिले के कल्याणपुर में केंद्रीय विद्यालय के पास जंगल में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप के पांचों आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार देर रात अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया था। घटना के बाद आरोपी शहर से बाहर भाग गए थे।

    उमरिया और शहडोल जिले में अपने रिश्तेदारों के यहां जाकर छिपे थे। वहां जाकर पुलिस सभी को गिरफ्तार कर शहडोल ले आई है। इसके सभी आरोपियों के अवैध मकान निर्माण को भी ढहा दिया गया है। गिरफ्तारी के बाद जिला प्रशासन की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में सभी के मकान ढहा दिए हैं।

    पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने बताया कि गिराफ्तारी के लिए कई टीमों को उमरिया और रीवा जिले में भेजा गया था। पुलिस ने ऐश्वर्य निधि गुप्ता उर्फ लल्लू गुप्ता पुत्र स्वामीदीन गुप्ता (36), साहिल कुरैशी पुत्र सहीद कुरैशी (22), कैलाश उर्फ मन्नू पनिका पुत्र राजू पनिका (29), मोहम्मद समीम पुत्र मोहम्मद अकरम (18), मोहम्मद अफजल अंसारी पुत्र मोहम्मद फारुख अंसारी (28) को गिरफ्तार किया है। ये सभी कल्याणपुर शहडोल के रहने वाले हैं और सभी के अवैध निर्माण वाले मकान जिला प्रशासन की टीम ने ढहा दिया है। गिरफ्तारी के बाद राजस्व विभाग की वैधानिक प्रक्रिया पूरी होते मकानों में बुलडोजर चलवाया गया है।

    क्या था मामला

    मालूम हो कि सोमवार साम को 15 साल की छात्रा अपने एक दोस्त के साथ ट्यूशन से घर लौट रही थी। तभी रास्ते में आरोपी मिले और छात्रा के दोस्त के साथ मारपीट कर छात्रा को जंगल में झाड़ियों के बीच ले जाकर सभी ने दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी लगते ही एडीजीपी डीसी सागर एवं पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पहुंचे और आरापियों की पहचान कराई।

    यह भी पढ़ें :  मां की अर्थी को कंधा देते छलक पड़े CM योगी के आंसू, भावुक कर देगा ये वीडियो, आज हरिद्वार के चंडीघाट पर करीब 11:30 बजे होगा अंतिम संस्कार

    आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 30 हजार इनाम था घोषित 

    वारदात को अंजाम देकर सभी 5 आरोपी फरार हो गए थे । एडीजीपी ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए 30 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस अधीक्षक की विशेष टीम ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उसके बाद जिला प्रशासन की टीम ने कलेक्टर तरुण भटनागर के नेतृत्व में सभी के मकान गिरा दिए हैं।

    बुलडोजर एक्शन का महिलाओं ने किया विरोध

    बुधवार को प्रशासन की टीम कल्याणपुर में आरोपियों के घर गिराने पहुंची तो अधिकारियों को विरोध का भी सामना करना पड़ा। एसडीएम अरविंद शाह ने बताया कि आरोपियों के घरों की महिलाओं ने विरोध किया, लेकिन बाद में सब संभाल लिया गया और चिंहित एरिया का मकान गिराया गया है।

    मुख्य अरोपी ऐश्वर्य निधि गुप्ता उर्फ लल्लू गुप्ता पुत्र स्वामीदीन गुप्ता का पक्का मकान गिराने में अधिक समय लगा। इसका सात कमरे का पक्का मकान और सामने टीन शेड वाला अवैध निर्माण हटाने के लिए दो जेसीबी मशीनें ढाई घंटे तक लगी रहीं, तब कहीं जाकर पूरा मकान जमीदोज हो पाया है। इसी तरह अन्य चार आरोपियों के मकान भी गिराए गए। इन सबके कच्चे मकान थे।

    पीड़ित छात्रा के परिजन बोले- आरोपियों का पूरा घर नहीं गिराया तो करेंगे आत्मदाह

    प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई को लेकर दुष्कर्म पीड़िता के परिजन काफी नाराज हैं। परिजनों ने कार्रवाई स्थल पर आकर प्रशासन से दो टूक कहा कि यदि आरोपियों के पूरे अवैध निर्माण को जमीदोज नहीं किया गया तो हम लड़की को यहीं लाकर आत्मदाह करेंगे।

    यह भी पढ़ें :  पार्षद आयुष सोनी ने दी पत्रकार को धमकी, गाली-गलौज से माहौल गरमाया

    यह भी पढ़ें: भगवान शिव को प्रसन्न करने शख्स ने काटकर चढ़ा दी अपनी जीभ, गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल

    यह भी पढ़ें: सड़क हादसे का ऐसा खौफनाक मंजर पहले कभी देखा ना होगा, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो…

    यह भी पढ़ें: मोबाइल पर लड़कों से अक्सर बातें करती थी नाबालिग बहन, भाई ने टोका तो बहन ने जघन्य वारदात को दे दिया अंजाम, पढ़िए दिल दहला देने वाली ख़बर

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 28 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 28, 2026

    विधायक अनंत सिंह के यहां न दौड़ हुई, न किसी को थार मिली; घोड़े लेकर पहुंचे थे देशभर के राइडर

    November 28, 2026

    पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों की बेटियों पर संकट, दस महीने में 84 अपहरण और जबरन निकाह के मामले आए सामने

    November 28, 2026

    रायपुर के चाँद बेकरी में स्वास्थ्य विभाग का छापा, गंदगी देख भड़के अधिकारी, लगाया 10,000 रु का जुर्माना

    November 28, 2026

    भगवान श्री सत्य साई बाबा के 101वें जन्मोत्सव में शामिल होकर लौटे अनूपपुर जिले के 23 भक्तों का बिजुरी में भव्य स्वागत

    November 27, 2026

    Raipur: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म एवं जबरन गर्भपात के आरोप में NIT पास आउट छात्र गिरफ्तार

    November 27, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,105 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,570 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,432 Views
    Don't Miss

    राशिफल 28 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 28, 2026

    आज का राशिफल : आज 28 नवंबर दिन शनिवार को चंद्रमा का गोचर स्वराशि कर्क…

    विधायक अनंत सिंह के यहां न दौड़ हुई, न किसी को थार मिली; घोड़े लेकर पहुंचे थे देशभर के राइडर

    November 28, 2026

    पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों की बेटियों पर संकट, दस महीने में 84 अपहरण और जबरन निकाह के मामले आए सामने

    November 28, 2026

    रायपुर के चाँद बेकरी में स्वास्थ्य विभाग का छापा, गंदगी देख भड़के अधिकारी, लगाया 10,000 रु का जुर्माना

    November 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.