Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: 20 मई से 10 जून तक आयोजित होगा 21 दिवसीय निःशुल्क ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर

    May 13, 2026

    राशिफल 13 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 13, 2026

    दुर्ग में LPG सिलेंडर ब्लास्ट: 4 लोगों की दर्दनाक मौत, CM साय ने की 9-9 लाख सहायता की घोषणा

    May 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने 48 घंटे के भीतर सुलझाई, पुत्र ही निकला पिता का हत्यारा
    Featured

    अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने 48 घंटे के भीतर सुलझाई, पुत्र ही निकला पिता का हत्यारा

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 3, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    *➡️ थाना सीपत के ग्राम सेलर में हुए अंधे क़त्ल को सुलझाने में मिली बिलासपुर पुलिस को सफलता*

    *➡️आरोपी द्वारा जमीन बटवारा रंजिश को लेकर पिता की गई हत्या*

    *➡️ घटना के 48 घंटों के भीतर बिलासपुर पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार*

    *➡️पुलिस की तत्परता से आरोपी भागने में रहा नाकाम*

    *➡️घटना के समय प्रयुक्त मोटर सायकल एफ डीलक्स सीजी 10 एएल 1701 एवं प्रयुक्त चाकू किया गया जप्त*

    *➡️नाम आरोपी – दीपक साहू पिता स्व. कुशल प्रसाद साहू उम्र 37 साल निवासी सेलर, गुड़ी पारा थाना सीपत जिला बिलासपुर छ.ग.*

    बिलासपुर/स्वराज टुडे: थाना सीपत में दिनांक 01.05.2024 को रिपोर्ट प्राप्त हुई कि ग्राम सेलर के एक खेत में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग कुशल प्रसाद साहू का शव मिला है । सूचना पर तत्काल सीपत थाने की टीम घटना स्थल पर पहुँची.
    प्रथम दृष्टया हत्या का अपराध पाए जाने से धारा 302 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया ।
    जिला बिलासपुर पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के द्वारा उक्त अंधेकत्ल के अपराध में त्वरित गिरफ्तारी के निर्देश दिए। बिलासपुर पुलिस द्वारा लगातार घटनास्थल में कैम्प करके तकनीकी साक्ष्य संकलन एवं पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड तथा मृतक की पारिवारिक पृष्ठभूमि के आधार पर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि मृतक का बेटा दीपक साहू घटना के बाद से फरार है एवं मृतक के अंतिम संस्कार में भी नहीं आया है। मृतक और दीपक साहू के बीच खेत जमीन बटवारा की बात को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा हैं।

    जानकारी मिलते हैं पुलिस की टीम लगातार संदेही दीपक साहू की पतासाजी में जुट गई, सभी संभावित स्थानों में संदेह की पता तलाश हेतु अलग-अलग टीम बनाकर भेजा गया, मुखबिर तैनात किए गए तकनीकी साक्ष्यों का अवलोकन किया गया। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि संदेही आज तड़के ग्राम सेलर आने वाला है जिस पर एंबुश लगाकर पुलिस की टीम बैठी रही एवं संदेही के गांव में पहुंचने से पहले ही उसे अपने हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिस पर उसने जमीन विवाद को लेकर अपने पिता की हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी के अनुसार वर्ष 2016 में उसके पिताजी के द्वारा जमीन बटवारा के विवाद की बात को लेकर थाना में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाया गया था। तथा उसेक पिता उसकी पत्नी को गलत दृष्टि से देखते थे, जिससे क्षुब्ध होकर उसने लोहे के चाकू से हमला कर उसकी हत्या करना बताया। आरोपी दीपक साहू के खिलाफ अपराध सबूत पाये जाने से उसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।
    पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा इस अंधे कत्ल पर त्वरित कार्यवाही हेतु अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा अनुविभागीय अधिकारी मस्तूरी श्री निमितेश सिंह की प्रशंसा की गई।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 6 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार पासवान, राजेश मिश्रा प्रभारी एसीसीयू बिलासपुर सउनि शिव सिंह बक्साल प्र. आर. उमाशंकर राठौर आरक्षक – धर्मेन्द्र सुर्यवंशी, दीपक साहू, विनोद केंवट, एसीसीयू आरक्षक बोधुराम कुम्हार, निखिल जाधव, की विशेष भुमिका रही ।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: 20 मई से 10 जून तक आयोजित होगा 21 दिवसीय निःशुल्क ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर

    May 13, 2026

    राशिफल 13 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 13, 2026

    दुर्ग में LPG सिलेंडर ब्लास्ट: 4 लोगों की दर्दनाक मौत, CM साय ने की 9-9 लाख सहायता की घोषणा

    May 12, 2026

    मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार कृष्ण दास पहुंचे कोरबा, बदलते दौर में पत्रकारिता पर दिया व्याख्यान

    May 12, 2026

    रायपुर पुलिस की तत्परता: 24 घंटे में दो नाबालिग बालिकाएं अन्य राज्यों से सकुशल बरामद, आरोपी दो मुस्लिम युवक भी गिरफ्तार

    May 12, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के उपलक्ष्य में ओरियेंटल कॉलेज ऑफ नर्सिंग कोरबा में एक प्रेरणादायी एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन

    May 12, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026964 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026861 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026823 Views
    Don't Miss

    Korba: 20 मई से 10 जून तक आयोजित होगा 21 दिवसीय निःशुल्क ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर

    May 13, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष की भांति इस…

    राशिफल 13 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 13, 2026

    दुर्ग में LPG सिलेंडर ब्लास्ट: 4 लोगों की दर्दनाक मौत, CM साय ने की 9-9 लाख सहायता की घोषणा

    May 12, 2026

    मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार कृष्ण दास पहुंचे कोरबा, बदलते दौर में पत्रकारिता पर दिया व्याख्यान

    May 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.