Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: बांकीमोंगरा पुलिस ने डकैती के तीन मामलों का किया खुलासा, चार आरोपियों सहित एक विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार

    August 17, 2026

    राशिफल 17 अगस्त 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 17, 2026

    नागपंचमी पर वन्य जीव संरक्षण की अपील, जानें क्या करें और क्या ना करें…

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 17
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»नवविवाहिता बेटी की मौत से भड़क गए मायके वाले, ससुराल के घर को कर दिया आग के हवाले, जिंदा जल गए सास ससुर
    Featured

    नवविवाहिता बेटी की मौत से भड़क गए मायके वाले, ससुराल के घर को कर दिया आग के हवाले, जिंदा जल गए सास ससुर

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 19, 2024Updated:March 19, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    प्रयागराज/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां नवविवाहिता बहू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. जब इसकी जानकारी लड़की के मायके पक्ष को हुई तो बवाल हो गया. गुस्साए मायके पक्ष के लोगों ने लड़की की ससुराल में आग लगा दी.

    तीन मंजिला मकान में आग लगने से लड़की के सास-ससुर की जलकर मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को वहां से हटाया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

    घटना से इलाके में दहशत फैली हुई है. गुस्साए परिजनों नें बेटी के शव को उसकी ससुराल के घर के बाहर रखकर हंगामा किया. वह बेटी के पति पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगा रहे थे. उधर, मकान में आग लगाए जाने से वृद्ध दंपति की मौत से कोहराम मच गया. आग लगने की सूचना पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे. रेस्क्यू कर 5 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. लगभग 3 घंटे में फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया.

    बेटी का शव देख भड़क गए मायके वाले

    जानकारी के मुताबिक, धूमनगंज के झलवा की रहने वाली अंशिका केशरवानी की शादी एक साल पहले मुट्ठीगंज के अंशु के साथ हुई थी. ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में अंशिका का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला. इसकी जानकारी मृतका के मायके पक्ष को मिली. घटना को सुन बड़ी संख्या में लोग मुट्ठीगंज पहुंच गए. उन्होंने वहां जाकर हंगामा किया. वे ससुरालीजनों पर अंशिका की हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे थे. इस दौरान ससुराल और मायके वालों के बीच जमकर मारपीट हुई. देर रात हंगामा बढ़ गया और मायके वालों की भीड़ ने ससुराल वालों को घर में बंद कर आग लगा दी. अंशु के मकान के नीचे फर्नीचर की दुकान है. गेट बंद कर घर फूंके जाने से अफरा-तफरी मच गई.

    यह भी पढ़ें :  40 मासूमों की 200 अश्लील वीडियो, 4 साल से हो रही थी हैवानियत, महाराष्ट्र में चेतन कोली का खौफनाक कांड, मोबाइल देखते ही उड़े पुलिस के होश

    सास-ससुर को जिंदा फूंका

    घटना की जानकारी पुलिस को मिली. सूचना पाकर मुट्ठीगंज पुलिस सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने हंगामा कर रहे मायके पक्ष के लोगों को सख्ती से हटाया. आग की जानकारी फायर बिग्रेड को दी है. बामुश्किल आग पर काबू पाया गया. पुलिस ने मकान में बंद 5 लोगों का रेस्क्यू किया. आग बुझने के बाद जब पुलिस अंदर पहुंची तो वहां दो शव बरामद हुए. मृतकों की शिनाख्त लड़की के ससुर राजेंद्र केशरवानी और सास शोभा देवी केशरवानी के रूप में हुई है. पुलिस मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

    यह भी पढ़ें:खूनी बन बैठा हेड कांस्टेबल, गोलियां बरसाकर शिक्षक को उतारा मौत के घाट, सामने आई वारदात की बड़ी वजह

    यह भी पढ़ें:मंत्रियों से सीधे पंगा ले रहे प्रशिक्षु आइपीएस अधिकारी, जानिए क्या कह रहे…

    यह भी पढ़ें:15 साल की नौकरानी से रेप करता था DSP, पीड़िता ने घरवालों को सुनाई आपबीती, DGP के आदेश पर हुई कार्रवाई

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: बांकीमोंगरा पुलिस ने डकैती के तीन मामलों का किया खुलासा, चार आरोपियों सहित एक विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार

    August 17, 2026

    राशिफल 17 अगस्त 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 17, 2026

    नागपंचमी पर वन्य जीव संरक्षण की अपील, जानें क्या करें और क्या ना करें…

    August 17, 2026

    कृष्णा ग्रुप ने धूमधाम से मनाया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस, राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत के साथ कर्मचारियों ने लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प

    August 16, 2026

    न्यू कोरबा हॉस्पिटल में मरीज के साथ किया ध्वजारोहण, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने डॉ. चंदानी ने दोहराई प्रतिबद्धता

    August 16, 2026

    ऑनलाइन प्यार का चौंकाने वाला मामला: 40 की ‘आंटी’ के प्यार में पड़ा 21 का लड़का, दोनों की शादी की खबर से सदमें में परिवार

    August 16, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,849 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,485 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,338 Views
    Don't Miss

    Korba: बांकीमोंगरा पुलिस ने डकैती के तीन मामलों का किया खुलासा, चार आरोपियों सहित एक विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार

    August 17, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: थाना बाँकीमोंगरा क्षेत्र के बलगी सबस्टेशन, सूराकछार खदान, दीपका खदान में विगत…

    राशिफल 17 अगस्त 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 17, 2026

    नागपंचमी पर वन्य जीव संरक्षण की अपील, जानें क्या करें और क्या ना करें…

    August 17, 2026

    कृष्णा ग्रुप ने धूमधाम से मनाया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस, राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत के साथ कर्मचारियों ने लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प

    August 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.