छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: थाना बाँकीमोंगरा क्षेत्र के बलगी सबस्टेशन, सूराकछार खदान, दीपका खदान में विगत दिनों डकैती की घटना हुई थी जिस पर थाना बाँकीमोंगरा में अपराध क्रमांक 148/2026, 131/2026 थाना दीपका के अपराध क्रमांक 01/2026 धारा- 310(2),331(4),331(6), 296,115(2),351(3), 221,324(6),111BNS अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार बाकी मोगरा थाना प्रभारी जितेंद्र यादव और उनकी टीम ने गंभीरता पूर्वक मामले की जाँच शुरू की और बहुत जल्द इसमें सफलता भी मिल गई। पुलिस ने डकैती के महत्वपूर्ण मामले में चार आरोपियों और एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया है।
👤 *मुख्य आरोपी:*
*01-राजपाल चौहान पिता पीताम्बर चौहान उम्र 22साल पता जामनीमूड़ा थाना पाली
02- फिरोज मेमन पिता हुसैन मेमन उम्र 27 साल पता भिलाईबाजार थाना हरदीबाजार
03- निकेश कुमार कश्यप पिता मनोज कुमार 21 साल पता शुक्लाखर थाना बाँकीमोंगरा
04-होरीलाल केवट पिता बसंत कुमार 24 साल पता शान्तिनगर थाना कुसमुण्डा
05 एक विधि से संघर्षरत बालकों को भी पकड़ा गया है।
💰 *बरामदगी* :
आरोपियों के कब्जे से डकैती में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त की गयी है। मुख्य आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया तथा विधि से संघर्षरत बालकों के संबंध में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
👮♂️ *पुलिस की भूमिका* मुखबिर तंत्र की मदद से बाँकीमोंगरा पुलिस ने मामले का खुलासा किया है। इस प्रकरण में कुछ आरोपी फरार है जिन्हे जल्द ही पकड़ लिया जायेगा।
➡️ कोरबा पुलिस द्वारा “ *सजग कोरबा–सतर्क कोरबा* ” अभियान के तहत चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है।
यह भी पढ़ें: New Delhi: UPI से पेमेंट पर अब लगेगा चार्ज ? लोकसभा में पास हो गया विधेयक, जानें क्या हैं प्रावधान

Editor in Chief

















