Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी कार्यालय कोरबा में रोगी सहायता समूह बैठक आयोजित

    June 24, 2026

    राशिफल 24 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 24, 2026

    बेंगलुरु में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: प्रेमी के साथ मिलकर घर की बड़ी बेटी ने मां-बाप और छोटी बहन का किया कत्ल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 24
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»भारत में बिना मंजूरी के बिक रही हैं ये दवाएं, वजन घटाने का झांसा देकर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़
    Featured

    भारत में बिना मंजूरी के बिक रही हैं ये दवाएं, वजन घटाने का झांसा देकर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 12, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    देश में वेट लॉस को लेकर अलग ही ट्रेंड चला हुआ है. हर कोई वजन कम करने के लिए शॉर्टकट अपनाना चाहता है. इसी शॉर्टकट में सेलिब्रिटीज अपने इंटरव्यूज में वजन कम ऐसी दवाओं का भी जिक्र करते हैं, जिनके इस्तेमाल की भारत में मंजूरी नहीं है.

    सबकी ख्वाहिश होती है कि वह फिट बॉडी का मालिक हो, दुबला सुंदर, सुडौल शरीर हो, लेकिन खराब लाइफस्टाइल के चलते लोगों के बीच वजन बढ़ने की समस्या आम हो चली है. बढ़ते वजन के साथ-साथ उनके शरीर में कई तरह की मोटापे से संबंधित बीमारियां भी दस्तक देती हैं. ऐसे में वजन कम करने के लिए लोग तरह-तरह के तरीकों का सहारा लेते हैं. दवाओं के इस्तेमाल से भी अपने वेट को घटाने की कोशिश करते हैं. ऐसे में भारत में कुछ ऐसी दवाओं के इस्तेमाल का चलन बढ़ चला है जिसकी मंजूरी नहीं है.

    आखिर क्यों बढ़ी वजन घटाने वाले अवैध दवाओं की बिक्री

    देश में वेट लॉस को लेकर अलग ही ट्रेंड चला हुआ है. हर कोई कम वक्त में ही बढ़ा हुआ वजन कम करना चाहता है यानी कि शॉर्टकट अपनाना चाहता है. इसी शॉर्टकट में सेलिब्रिटीज अपने इंटरव्यूज में वजन कम करने की ऐसी दवाओं का भी जिक्र करते हैं, जिनके इस्तेमाल की भारत में मंजूरी नहीं है. इससे प्रोत्साहित होकर मिडिल क्लास भारतीयों के बीच इन सेलिब्रिटीज के सुझाए गए वेट लॉस की दवाओं( ओज़ेम्पिक और मौन्जारो जैसी दवाओं) की डिमांड इन दिनों बढ़ गई है. ।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बढ़े हुए डिमांड के चलते बिना किसी रेगुलेटरी चेकअप के अवैध तरीकों से बिना अप्रूवल वाले वजन कम करने की दवाओं को भारतीय फार्मेसियों तक पहुंचाया जा रहा है.

    यह भी पढ़ें :  'जब अतीक को नहीं छोड़ा तो ये कौन सी खेत की मूली', नाबालिग लड़की का घर से अपहरण कर रेप के आरोपी मुशर्रफ को पुलिस ने मारी गोली, देखें वीडियो...

    मार्केट में किस तरह से बिक रहे हैं ये दवाएं

    दिल्ली के महरौली में अग्रवाल फार्मा की पूजा और उनके एम्पलायर ने इस बात को माना कि वे बिना किसी वैलिड डॉक्यूमेंट्स के ओजेम्पिक और मौन्जारो जैसी दवाओं का अवैध तरीके इंपोर्ट कर उसकी बिक्री की जा रही है. ये दवाएं अलग-अलग कीमत के टैग के साथ दुबई और इजिप्ट से मंगाई जाती हैं. बता दें कि इन दवाओं के बहुत खतरनाक साइड इफेक्ट्स भी हैं.

    मीडिया से बातचीत में अग्रवाल फार्मा की पूजा ने बताया कि मौन्जारो और ओजेम्पिक की दवाएं ऑन डिमांड फार्मेसी की तरफ से मंगाई जाती हैं. दवा देते वक्त हम इसका बिल और एमआरपी नहीं जारी करते हैं. उन्होंने इन दवाओं के स्मगलिंग रूट और उसमें आने वाले खतरे के बारे में जानकारी भी दी. साथ ही दुबई वैरिएंट के दवा के साइड इफेक्ट्स के बारे में भी आगाह किया.

    अग्रवाल फार्मा की पूजा अग्रवाल ने बताया कि उन्हें ये दवा कितनी मात्रा में चाहिए. उन्होंने आगे बताया कि दवाओं पर मिस्र का लेबल देख सकते हैं. इसकी कीमत 1 02,000 रुपये है. इसका एक ब्रांड दुबई से आता है, जिस पर मिस्र जैसा कोई लेबल नहीं है. इसकी कीमत 19,000 रुपये के आसपास है. इस वैरिएंट की दवा लेने की सलाह भी नहीं दी जाती है. दरअसल, दुबई वैरिएंट की दवाओं में खतरनाक साइड इफेक्ट्स का पता चला है. यह रोगियों में ब्लड प्रेशर को भी कम करता है.

    दिल्ली के चांदनी चौक में एवी फार्मा के विवेक ने इस बात को स्वीकार किया कि वे बिना किसी वैलिड लेबलिंग और MRP के ओजेम्पिक दवा बेचते हैें. ओज़ेम्पिक के एक (पैक) इंजेक्शन की कीमत 23,000 रुपये है. एक इंजेक्शन में चार खुराकें होती हैं. इसे अधिकतर ऑर्डर पर खरीदा जाता है और इसे स्टॉक में नहीं रखा जाता है. इसके पैक पर मिस्र की एमआरपी होती है. वहीं, भागीरथ पैलेस के मग्गू फार्मास्युटिकल स्टोर के मनीष ने 17,000 रुपये प्रति इंजेक्शन देने की बात कही. वह बिना बिल के इसके 5 इंजेक्शन देने को तैयार हो गया.

    यह भी पढ़ें :  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेण्ट्ल वर्कशाप के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा सीआरसी क्लब कोरबा में किया गया योगाभ्यास

    इन दवाओं का असल इस्तेमाल क्या है?

    अमेरिकन ड्रग रेगुलेटर ने ओजेम्पिक को डायबिटीज के इलाज के लिए साल 2017 में अप्रूव किया था. वहीं, इसके ज्यादा डोज वाले वैरिएंट को वेगोवी ब्रांड के तहत मोटापे के इलाज के लिए 2021 में मंजूरी दी थी. इसके अलावा मौन्जारो दवा को भी डायबिटीज के लिए इलाज के लिए मंजूरी मिली थी, लेकिन अनाधिकृत तौर पर इसे वेट लॉस के तौर पर भी उपयोग किया जाने लगा है.

    एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं

    मैक्स हेल्थकेयर में एंडोक्रिनोलॉजी और मधुमेह के प्रमुख डॉ अंबरीश मिथल ने इन दवाओं के अनधिकृत खरीद और ऑफ-लेबल उपयोग के प्रति आगाह करते हुए कहा कि ये प्रॉपर मेडिकल सुपरविजन के इन इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए खतरे पैदा कर सकता है. आपको इन दवाओं का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. अगर आपका वजन कम है और आप इसे कम करना चाहते एंडोक्रिनोलॉजिस्ट से संपर्क कर सकते हैं. उनसे पूछ सकते हैं कि क्या ये दवाएं आपके लिए सही हैं कि नहीं. फिलहाल इन दवाओं के नकली वैरिएंट भी मार्केट में आ गए हैं, जो चिंताजनक है.

    डॉ अंबरीश मिथल ने आगे कहा कि ओज़ेम्पिक और मौन्जारो जैसी दवा लेने से आपको मतली और उल्टी की स्थिति हो सकती है. अगर आपका पैंक्रियाटाइटिस का इतिहास रहा है तो ये दवाएं बिल्कुल ना लें. थायराइड, कैंसर संबंधी इतिहास वाले लोग भी ये दवाएं ना लें. ऐसे लोगों के लिए ये दवाएं जानलेवा साबित हो सकती है.

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी कार्यालय कोरबा में रोगी सहायता समूह बैठक आयोजित

    June 24, 2026

    राशिफल 24 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 24, 2026

    बेंगलुरु में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: प्रेमी के साथ मिलकर घर की बड़ी बेटी ने मां-बाप और छोटी बहन का किया कत्ल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

    June 24, 2026

    दिल्ली कैपिटल्स के इस स्टार खिलाड़ी पर लगा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

    June 24, 2026

    नाबालिग बालिका से दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट प्रकरण में आरोपी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास

    June 24, 2026

    विश्व हिन्दू परिषद जिला कोरबा की अहम बैठक संपन्न, हिंदू हित एवं सेवा कार्यों पर हुआ मंथन

    June 24, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,660 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,079 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026926 Views
    Don't Miss

    विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी कार्यालय कोरबा में रोगी सहायता समूह बैठक आयोजित

    June 24, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: प्रतिवर्ष 19 जून को विश्व सिकल सेल दिवस मनाया जाता है, जिसका…

    राशिफल 24 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 24, 2026

    बेंगलुरु में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: प्रेमी के साथ मिलकर घर की बड़ी बेटी ने मां-बाप और छोटी बहन का किया कत्ल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

    June 24, 2026

    दिल्ली कैपिटल्स के इस स्टार खिलाड़ी पर लगा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

    June 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.