Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    शिवाय हॉस्पिटल में पहली सफल डिलीवरी, अस्पताल की सेवा से भावुक हुआ परिवार, बेटे का नाम रखा “शिवाय”

    April 10, 2026

    Gwalior: सरकारी नौकरी लगते ही पति को छोड़ मायके चली गयी पत्नी, ससुराल बुलाने गया पति तो कर दिया चाकू से हमला, पढ़िए पूरी खबर

    April 10, 2026

    Sakti: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने ओमप्रकाश बंजारे को किया जिला बदर

    April 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 10
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»के सी बोकाडिया का ऐतिहासिक सीरियल “सरदार : द गेम चेंजर” 10 मार्च से डीडी नेशनल पर होगा प्रसारित
    Featured

    के सी बोकाडिया का ऐतिहासिक सीरियल “सरदार : द गेम चेंजर” 10 मार्च से डीडी नेशनल पर होगा प्रसारित

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 8, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मुम्बई/स्वराज टुडे: भारत के लौह-पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन की उल्लेखनीय यात्रा अब टीवी धारावाहिक “सरदार : द गेम चेंजर” में जल्द देखने को मिलेगी। नसीब अपना अपना, प्यार झुकता नहीं और आज का अर्जुन जैसी ढेरों सुपरहिट फिल्मों के मेकर के सी बोकाडिया ने इस ऐतिहासिक सीरियल को प्रस्तुत किया है जबकि उनके पुत्र राजेश बोकाडिया इस महत्वपूर्ण धारावाहिक के निर्माता हैं। 10 मार्च से यह धारावाहिक डीडी नेशनल पर हर रविवार सुबह 11:30 बजे और रात 10 बजे प्रसारित किया जाएगा। बी एम बी एंटर्टेंमेंट्स के बैनर में यह सीरियल बनाया जा रहा है।

    “सरदार : द गेम चेंजर” में रजित कपूर सरदार वल्लभभाई पटेल का टाइटल रोल कर रहे हैं। सीरियल का निर्देशन दयाल निहलानी कर रहे हैं।

    लेखिका गीता माणेक की पुस्तक ‘सरदार-द गेम चेंजर’ पर यह धारावाहिक बेस्ड है। इस किताब का विमोचन गृहमंत्री अमित शाह ने किया था। इस बुक में विस्तृत रूप से बताया गया है कि कैसे लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने 562 से अधिक रियासतों का भारत में विलीनीकरण किया।

    मुम्बई के नायगांव में स्थित शानदार सत्या ड्रीम स्टूडियो में यह टीवी सीरियल लॉन्च किया गया जहां इसकी शूटिंग जारी है। धारावाहिक में मणिबेन पटेल का किरदार राजेश्वरी सचदेव, वीपी मेनन का चरित्र राकेश चतुर्वेदी, महात्मा गांधी का रोल दीपक अंतानी, नेहरू का रोल संजय, जिन्ना का रोल राजेश खेरा और माउंटबेटन का रोल रिक मैक्लेन ने निभाया है। डीओपी आकाशदीप पाण्डेय, आर्ट डायरेक्टर प्रदीप और संगीतकार हरप्रीत हैं।

    सीरियल के प्रेजेंटर केसी बोकाडिया ने देश की एकता के सूत्रधार कहे जाने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि भारत के इतिहास में सरदार पटेल का योगदान कभी भुलाया जाने वाला नहीं है। सरदार पटेल ने देश की स्वतंत्रता संग्राम में जितना योगदान दिया, उससे अधिक योगदान उन्होंने आजाद भारत को एकजुट करने में दिया। इस सीरियल को हमने फ़िल्म या वेब सीरीज के ढंग से बनाया है। हमारे प्रोडक्शन का यह पहला टीवी धारावाहिक है जो बहुत महत्वपूर्ण बातें बताता है। रजित कपूर सहित सभी कलाकारों ने अच्छा काम किया है।

    यह भी पढ़ें :  Sakti: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने ओमप्रकाश बंजारे को किया जिला बदर

    रजित कपूर ने कहा कि यह कोई साधारण डेली सोप नहीं है, यह एक असाधारण धारावाहिक है और ऐसा सीरियल बनाना बहुत ही चैलेंज वाला काम है। ऐसी चीज को पर्दे पर लाने की हामी भरी प्रोड्यूसर राजेश बोकाडिया ने यह कदम तारीफ के काबिल है। अगर गीता माणेक की लिखी किताब नहीं होती तो यह सीरियल भी नही आता। इसमे सभी बेहतरीन को एक्टर्स है। अक्सर लोग मुझसे पूछते थे कि आप ने नेहरू, गांधी और मोदी का किरदार किया है लेकिन सरदार पटेल का चरित्र नहीं निभाया है मगर अब इस का जवाब है मेरे पास। हालांकि यह किरदार निभाना आसान काम नहीं है।

    गीता माणेक ने कहा कि यह मेरे लिए इमोशनल मोमेंट है। पिछले सात आठ साल से इस पर रिसर्च के साथ काम कर रही हूं। आशु पटेल और विरल राज मेरे को-राइटर रहे हैं। सरदार पटेल ने इतना बड़ा काम किया है कि आज जो भारत है वो नहीँ होता। किताब लिमिटेड लोगों तक ही पहुंच पाती है। कभी सोचा नही था कि यह किताब पर्दे तक पहुंचेगी। बोकाडिया जी का आभार कि उन्होंने इस सब्जेक्ट को सीरियल का रूप दिया। केसी बोकाडिया ने सभी कलाकारों और दूरदर्शन की टीम का भी आभार जताया।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    शिवाय हॉस्पिटल में पहली सफल डिलीवरी, अस्पताल की सेवा से भावुक हुआ परिवार, बेटे का नाम रखा “शिवाय”

    April 10, 2026

    Gwalior: सरकारी नौकरी लगते ही पति को छोड़ मायके चली गयी पत्नी, ससुराल बुलाने गया पति तो कर दिया चाकू से हमला, पढ़िए पूरी खबर

    April 10, 2026

    Sakti: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने ओमप्रकाश बंजारे को किया जिला बदर

    April 10, 2026

    राशिफल 10 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 10, 2026

    Bihar: जरा सी बात पर पहले सिर धड़ से किया अलग, फिर भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला

    April 10, 2026

    महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी अनिवार्य, कलेक्टर ने समय पर प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की

    April 10, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026809 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026732 Views

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026659 Views
    Don't Miss

    शिवाय हॉस्पिटल में पहली सफल डिलीवरी, अस्पताल की सेवा से भावुक हुआ परिवार, बेटे का नाम रखा “शिवाय”

    April 10, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:अस्पताल सिर्फ इलाज की जगह नहीं होता, कई बार यही जगह किसी परिवार…

    Gwalior: सरकारी नौकरी लगते ही पति को छोड़ मायके चली गयी पत्नी, ससुराल बुलाने गया पति तो कर दिया चाकू से हमला, पढ़िए पूरी खबर

    April 10, 2026

    Sakti: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने ओमप्रकाश बंजारे को किया जिला बदर

    April 10, 2026

    राशिफल 10 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.