Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Success story: ससुर ने दिया आइडिया, छोटे से कमरे से की शुरुआत, फिर खड़ा कर दिया ₹5000 करोड़ का कारोबार, जल्द ला सकते हैं IPO

    August 25, 2026

    Korba: मोटर साइकिल और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर, दो की मौत, एक घायल

    August 25, 2026

    अजगर ने किया बत्तख का शिकार, घर के अंदर का नजारा देख घरवालों के उड़े होश

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»गिरफ्तार हुआ ISIS का इनामी आतंकी फैज़ान, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर करने वाला था बड़ा हमला
    Featured

    गिरफ्तार हुआ ISIS का इनामी आतंकी फैज़ान, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर करने वाला था बड़ा हमला

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 18, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    लखनऊ/स्वराज टुडे: इस्लामी आतंकी संगठन ISIS से संबंधित एक संदिग्ध आतंकवादी को यूपी के अलीगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। उत्तर प्रदेश ATS ने आतंकी फैजान बख्तियार को गिरफ्तार किया है। फैजान पर 25 हजार रुपए का ईनाम रखा गया था।

    फैजान अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से पढ़ाई कर रहा था। वो यहाँ AMU के कट्टरपंथी छात्र संगठन सामू (SAMU) के साथ ही ISIS से भी जुड़ा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फैजान बख्तियार ISIS के अलीगढ़ मॉड्यूल का भाग है। वो AMU से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रहा है। यहाँ उसने मास्टर ऑफ सोशल वर्क में दाखिला लिया था तथा वो स्टूडेंट्स ऑफ अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (SAMU) से जुड़कर ISIS के के काम को आगे बढ़ा रहा था। उसने रिजवान के माध्यम से ISIS के प्रति निष्ठा की भी शपथ (बैयत) ली थी।

    ISIS के अलीगढ़ मॉड्यूल से जुड़े दहशतगर्दो की धरपकड़ के पश्चात् उसका नाम सामने आया था, मगर वो फरार हो गया था। उस पर यूपी ATS ने 25 हजार का ईनाम भी रखा था। अब्दुल समद मलिक पर भी 25 हजार का ईनाम घोषित है। दोनों के नाम अब्दुल्ला अर्सलान एवं माज बिन तारिक की गिरफ्तारी के बाद सामने आए थे। 24 वर्षीय फैजान मूल रूप से प्रयागराज का रहने वाला है। ये सभी आतंकी अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में विघ्न डालना चाहते थे। उन्होंने देश के कई क्षेत्रों में आतंकी हमलों का षड्यंत्र रचा था। इसके लिए उन्होंने कई क्षेत्रों की रेकी भी कर रखी थी। हालाँकि, पहले से ही सतर्क सुरक्षा एजेंसियों ने बीते वर्ष अक्टूबर-नवंबर से इनकी गिरफ्तारियाँ आरम्भ कर दी थी। इसके बाद यह पूरा मॉड्यूल ध्वस्त हो गया।

    यह भी पढ़ें :  Success story: ससुर ने दिया आइडिया, छोटे से कमरे से की शुरुआत, फिर खड़ा कर दिया ₹5000 करोड़ का कारोबार, जल्द ला सकते हैं IPO

    फैज़ान बख्तियार और अब्दुल समद मलिक के खिलाफ UP ATS ने 3 अक्टूबर 2023 को लखनऊ में FIR दर्ज करवाई थी। इस FIR में 10 आरोपित नामजद हैं, जबकि 11 वें नंबर पर अन्य दर्ज किया गया है। अब्दुल समद मलिक इस केस में 6वें और फैज़ान बख्तियार 7वें नंबर के आरोपित हैं। इन दोनों का पता अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के ‘वीएम हॉल’ बताया गया है। इन सभी दहशतगर्दो पर IPC की धारा 121- A, 122 के साथ विधि विरुद्ध क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1967 के तहत कार्रवाई की गई है। ATS की FIR के अनुसार, फैज़ान बख्तियार और अब्दुल समद मलिक सोशल मीडिया के साथ कई अन्य माध्यमों से ISIS की विचारधारा का प्रचार-प्रसार कर रहे थे। ये दोनों अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर कई युवाओं को कट्टरपंथ की राह पर धकेलने के प्रयासों में जुटे थे। इस मॉड्यूल के 8 दहशतगर्दो को अभी तक गिरफ्तार किया जा चुका है।

    वही इस गिरोह की सक्रियता विशेष कर अलीगढ़, संभल, प्रयागराज, लखनऊ, रामपुर एवं कौशाम्बी आदि जिलों में थी। अन्य दहशतगर्दो के साथ अब्दुल समद एवं फैज़ान बख्तियार भी कई ऐप के जरिए पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं के फरमान पर भारत विरोधी काम कर रहे थे। ATS ने अपनी FIR में माना है कि फैज़ान एवं अब्दुल समेत इसके बाकी SAMU ग्रुप के साथ भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने जैसा षड़यंत्र रच रहे थे। इस षड़यंत्र को अंजाम देने के लिए घातक हथियार भी जमा करने में जुटे हुए थे। इनके निशाने पर देश के कई हिस्से थे, जहाँ ये अपनी आतंकी करतूतों को अंजाम दे सकें।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  ग्राम उल्दा के हरदीहा पटेल सामाजिक भवन में जिला स्तरीय सामाजिक बैठक सम्पन्न, आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर की गई महत्वपूर्ण चर्चा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Success story: ससुर ने दिया आइडिया, छोटे से कमरे से की शुरुआत, फिर खड़ा कर दिया ₹5000 करोड़ का कारोबार, जल्द ला सकते हैं IPO

    August 25, 2026

    Korba: मोटर साइकिल और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर, दो की मौत, एक घायल

    August 25, 2026

    अजगर ने किया बत्तख का शिकार, घर के अंदर का नजारा देख घरवालों के उड़े होश

    August 25, 2026

    समाज की एकता और समर्पण ने बदली तस्वीर, आज मजबूत वटवृक्ष बन चुका अग्रवाल समाज – विकास अग्रवाल

    August 25, 2026

    पुजारी की प्रेमिका से दिल लगाना पड़ा भारी; मंदिर में ही दो दोस्तों की हो गयी हत्या, आग की धूनी के नीचे गड़ा मिला दोनों का शव

    August 25, 2026

    राशिफल 25 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 25, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,879 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,498 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,359 Views
    Don't Miss

    Success story: ससुर ने दिया आइडिया, छोटे से कमरे से की शुरुआत, फिर खड़ा कर दिया ₹5000 करोड़ का कारोबार, जल्द ला सकते हैं IPO

    August 25, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: गुजरात के राजकोट में 30 एकड़ में फैली कंपनी- पान हेल्थ। आज…

    Korba: मोटर साइकिल और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर, दो की मौत, एक घायल

    August 25, 2026

    अजगर ने किया बत्तख का शिकार, घर के अंदर का नजारा देख घरवालों के उड़े होश

    August 25, 2026

    समाज की एकता और समर्पण ने बदली तस्वीर, आज मजबूत वटवृक्ष बन चुका अग्रवाल समाज – विकास अग्रवाल

    August 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.